न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 10:07:36

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

व्यक्ति की खराब सेहत के पीछे का मुख्य कारण होते हैं उसके द्वारा ग्रहण किए जाने वाले आहार। जी हां, अगर संतुलित आहार ग्रहण किया जाए तो बीमारियां आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं। पूरी दुनिया में एक अरब से भी ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं जिसके अनियंत्रित होते ही कई बीमारियां हावी हो जाती हैं और जान का जोखिम बन जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें अर्थात इसे बढ़ने ना दे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

ब्रॉकली

फिटनेस और हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को डाइट में ब्रॉकली शामिल करने की सलाह देते हैं। ब्रॉकली में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स लो और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम कर सकते हैं। करीब दो लाख लोगों पर हुआ एक शोध बताता है कि सप्ताह में चार चम्मच ब्रॉकली खाने वाले लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या उन लोगों की तुलना में कम होती है जो महीने में एक बार उसका सेवन करते हैं।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

जामुन

जामुन गर्मियों का फल है। स्वादिष्ट होने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। ये रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर रखता है। ये पोटैशियम से भरपूर होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। जामुन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

ओट्स

ओट्स खाकर अपने दिन की शुरुआत एक अच्छा आइडिया हो सकता है। यह फाइबर में उच्च होता है, जो उच्च रक्तचाप के लिए फायदेमंद है। यदि आपको उच्च रक्तचाप है तो सोडियम का सेवन नियंत्रित किया जाना चाहिए। ओट्स सोडियम में कम हैं, जो इसे उच्च रक्तचाप आहार के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। यह बनाने में भी काफी आसान होता है। इसे दूध या फिर ढेर सारी सब्जियों के साथ पकाकर खाएं।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

चुकंदर

चुकंदर गहरे लाल रंग का होता है। ये सब्जी न केवल बहुत स्वादिष्ट होती है बल्कि ये कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें फोलेट होता है। ये रक्त वाहिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक शुगर होता है। ये शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज के लिए ये बहुत फायदेमंद है।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

खट्टे फल

नींबू, संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फलों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की अचूक क्षमता होती है। कई तरह के विटामिन और मिनरल से भरपूर ये फल हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं। कुछ स्टडीज के मुताबिक, संतरे और अंगूर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर के खतरे को टाला जा सकता है।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

लहसुन

लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए लहसुन बहुत ही प्रभावी माना जाता है। डॉक्टर अक्सर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

कद्दू

मैग्नीशियम, पोटैशियम, अर्जीनीन और अमीनो एसिड से भरपूर कद्दू के बीच भी हमारी सेहत के लिए बेहतरीन चीज हैं। कद्दू के बीजों से बना औषधीय तेल हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बड़ी अच्छी चीज है। 23 महिलाओं पर हुआ एक शोध बताता है कि इसके तेल का 3 ग्राम की मात्रा में सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव करता है।

डाइट में ये 8 सुपरफूड शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को करें कंट्रोल, जानें इनके बारे में

बैरीज

बैरीज में पाए जाने वाला एंथोसियानिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट्स लाजवाब चीज है। ये हाई ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर रोगों से हमारा बचाव कर सकता है। एंथोसियानिन में पाए जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं में मुश्किल पैदा करने वाले अणुओं के उत्पादन को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी