न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवजात शिशु के साथ आए ये 5 दिक्कत तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, लापरवाही पड़ सकती हैं भारी

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शिशु में दिखाई दें तो सतर्कता दिखाते हुए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। ऐसे में बरती गई लापरवाही घातक साबित हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 5:20:12

नवजात शिशु के साथ आए ये 5 दिक्कत तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, लापरवाही पड़ सकती हैं भारी

जब भी कभी घर में कोई नन्हा मेहमान आता हैं तो उसकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता हैं कि उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। नवजात शिशु को ज्यादा देखभाल और अटेंशन की जरूरत पड़ती हैं जिसकी परवरिश के दौरान आपको भागदौड़ भी करनी पड़ती हैं और लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहना पड़ता हैं। खासतौर से जिस कपल के पहला बच्चा हो उन्हें सही गाइडेंस की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शिशु में दिखाई दें तो सतर्कता दिखाते हुए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। ऐसे में बरती गई लापरवाही घातक साबित हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

problems occur with the newborn,healthy living,Health tips

अगर शिशु का तापमान ज्यादा हो

वैसे तो नवजात शिशुओं के शरीर का तापमान ज्यादा ही होता है पर अगर उन्हें तेज बुखार है तो ये सामान्य स्थिति नहीं है। अगर आपका बच्चा 6 महीने से छोटा है और उसे बुखार आया है तो ये एक गंभीर समस्या है। इस उम्र में 102.2 डिग्री या उससे ज्यादा के तापमान का बुखार खतरनाक होता है। बुखार के अलावा अगर शिशु आवाज निकाल रहा है या नथुने फूल रहे हैं तो इसका मतलब है शिशु के शरीर को सांस लेने में बहुत जोर लगाना पड़ रहा, ऐसी स्थिति में भी शिशु को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं और इलाज करवाएं।

शिशु की आंखें ऊपर चढ़ जाना

फर्ज करें कि आप शिशु के साथ खेल रहे हों और उसकी आंखें अचानक से ऊपर चढ़ जाएं, अगर ऐसी स्थिति आती है तो ये दौरा पड़ने के लक्षण हैं। इस दौरान शिशु का शरीर प्रतिक्रिया नहीं देता है पर उसके पैर अकड़ सकते हैं या बुखार के कारण पड़े दौरे पांच मिनट से ज्यादा के हो सकते हैं।

problems occur with the newborn,healthy living,Health tips

शिशु की आंख लाल होना

अगर शिशु की आंख लाल है तो उसे कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हो सकते हैं। आंखों से पानी आना या चिपचिपी होना भी इस समस्या के लक्षण, आपको समस्या नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क कर दवा लेनी चाहिए। वहीं इस बात पर भी ध्यान दें कि कहीं बच्चे की खाने से रूचि कम तो नहीं हो गई है। अगर वो दूध पीने में रूचि न दिखाए तो उसे जल्दी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

जब शिशु ज्यादा रोए

अगर आपका बच्चा ज्यादा रो रहा है तो पहले चेक करें कि उसे भूख तो नहीं लगी है या फिर डायपर बदलने की जरूरत तो नहीं है। अगर ये दोनों कारण नहीं है और शिशु तेज रो रहा है तो उसे कोई अंदरूनी समस्या हो सकती है, इस स्थिति में आपको शिशु को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। वैसे तो शिशु बीमार होने पर ही असामान्य तरीके से रोते हैं, आपको अगर लग रहा है कि बच्चा ऐसी आवाज में रो रहा है जो सामान्य नहीं है तो अस्पताल जानें में देर न करें। शिशु का रोना, डायरिया, बुखार, उल्टी के लक्षण भी हो सकते हैं। धीमी आवाज में रोना या सुस्त हो जाना भी अच्छा लक्षण नहीं है, इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

problems occur with the newborn,healthy living,Health tips

शिशु के नथूने फूलना

इस लक्षण से समझ जाएं कि शिशु को सांस लेने में समस्या हो रही है। अगर शिशु सांस लेते समय आवाजें निकाल रहा है तो मतलब वो तेजी से सांसें भर रहा है। आपको शिशु का पेट अंदर की ओर धंसता हुआ नजर आएगा। ये लक्षण नजर आने पर भी सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं सेप्सिस या इंफेक्शन के होने पर भी नवजात शिशु की त्वचा चिपचिपी फील हो और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग