न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके मस्तिष्क की नसों को ब्लॉक कर सकता हैं इन चीजों का सेवन, बनाएं दूरी

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त होने लग जाता है। ऐसा ही कुछ हैं मस्तिष्क की नसों के साथ जहां कुछ खानपान इन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 4:36:28

आपके मस्तिष्क की नसों को ब्लॉक कर सकता हैं इन चीजों का सेवन, बनाएं दूरी

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त होने लग जाता है। ऐसा ही कुछ हैं मस्तिष्क की नसों के साथ जहां कुछ खानपान इन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इंसान का दिमाग तमाम नसों से जुड़ा होता है और इसमें आने वाली थोड़ी सी गड़बड़ी पूरे शरीर के कामकाज को प्रभावित कर सकती है। कई बार इसकी नसों में आई समस्या से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बना रहता हैं। गंभीर स्थितियों में मस्तिष्क में रक्त वाहिका लीक या फट सकती है, इसे रक्तस्रावी स्ट्रोक कहा जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आपके मस्तिष्क की नसें ब्लॉक हो सकती हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

ट्रांस फैट वाले प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड या जंक फूड और तले हुए खाद्य पदार्थों में आमतौर पर बहुत अधिक ट्रांस फैट होता है। ट्रांस फैट को सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक प्रकार का फैट माना जाता है क्योंकि यह शरीर में सूजन को बढ़ाता है। शरीर में सूजन को कई गंभीर बीमारियों का कारक माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

ब्रेड
ब्रेड में सोडियम का लेबल सबसे ज्यादा होता है। इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नुकसान पहुंचाता है जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उन लोगों को ब्रेड नहीं खाना चाहिए, बहुत से लोगों को सैंडविच खाने की आदत होती है लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको ब्रेड से बनी किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इन सभी चीजों के अंदर स्ट्रोक लाने वाला सोडियम मौजूद होता है।

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

अधिक नमक

बहुत अधिक मात्रा में नमक खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा सबसे अधिक होता है। पैकेज्ड फूड में भी नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसका ज्यादा सेवन करना हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है। भोजन में नमक की मात्रा को सामान्य रखकर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

अंडे

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आपको अंडे या आमलेट का सेवन सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन्हें खाने से दिमाग की नस ब्लॉक होने का या फिर फटने का खतरा बढ़ सकता है इसलिए इसका सेवन करने से बचें।

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

रेड मीट

स्ट्रोक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना रेड मीट का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत अधिक हो सकता है। रेड मीट में सेचुरेट्ड फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसका सेवन हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देता है। शोधकर्ताओं ने दस साल तक 35,000 स्वीडिश महिलाओं पर किए गए अध्ययन के आधार पर इस बात की पुष्टि की है।

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

मीठे फूड

आप मीठे फूड को भी ज्यादा मात्रा में न लें। इसमें शीतल पेय, मीठे रस और कुकीज जैसी चीजें नसों की सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। यहां तक कि नाश्ते में खाए जाने वाले वाले सीरियल्स भी हानिकारक हो सकते हैं। इसके बजाय नैचुरल शुगर वाली चीजें खाने की कोशिश करें।

brain,brain health,brain nerves,food that block nerves of brain,healthy brain tips,health news in hindi

सोडा

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए सोडा पीना कम कर देना चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में 40 फीसदी अधिक होता है। सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक सेवन डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती