न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भावस्था के दौरान करें इन 8 जूस का सेवन, रहेंगे स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जूस की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही एनर्जी प्रदान करता हैं। तो चलिए जानते हैं उन जूस के बारे में जो गर्भवती महिलाओं के लिए सेहत का खजाना हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 12 Dec 2022 3:43:39

गर्भावस्था के दौरान करें इन 8 जूस का सेवन, रहेंगे स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर

गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के जीवन का सबसे यादगार और कठिन समय होता हैं जहां उन्हें कई परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे समय में गर्भावस्था के समय महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी हैं क्योंकि आपकी सेहत का असर अंदर पल रहे बच्चे पर भी पड़ता हैं। इस समय जिन चीजों पर ध्यान देना हैं उनमें सबसे जरूरी चीज हैं आपका खानपान जो शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति करवाएं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जूस की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही एनर्जी प्रदान करता हैं। तो चलिए जानते हैं उन जूस के बारे में जो गर्भवती महिलाओं के लिए सेहत का खजाना हैं।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

सेब का जूस

तरोताजा महसूस करने के लिए प्रेग्नेंसी में सेब का जूस पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए दो-तीन सेब को छीलकर उबाल लें उसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब इसे ब्लैंडर की मदद से पीस लें। अब एक गिलास में ये डाले और उसमें नींबू का रस डालें। उसके बाद इसे एक घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इसे पिएं।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

अनार का जूस

ढेर सारे गुणों से भरपूर अनार का जूस गर्भावस्था के दौरान जरूर पीना चाहिए। इसमें सही मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-के होती है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, साथ ही साथ अधिक आयरन अवशोषित करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और शिशु के मानसिक विकास में भी मदद करता हैं।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

अमरूद का जूस

अमरुद एक ऐसा फल है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए दो अमरुद, एक चम्मच चीनी, नींबू का रस और थोड़ा सा अदरक का जूस लें। अमरुद को पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। अब इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीस लें। पीसने के बाद इसमें बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

किवी का जूस

गर्भावस्था के दौरान किवी का जूस भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत होता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। आपको बता दें कि प्रग्नेंसी के दौरान पेट से संबंधी कई समस्याएं होती है।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

चुंकदर का जूस

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में फाइबर, फोलेट और विटामिन सी होता है। यह रक्त प्रवाह दुरुस्त रखने में मदद करता है। चुकंदर का जूस बनाने के लिए दो चुकंदर, चार गाजर और एक सेब लेकर इन्हें अच्छी तरह से काटकर ब्लैंड कर लें। इससे एक गिलास जूस बन जाएगा। अब इसमें थोड़ी सी बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं। इस जूस का सेवन हफ्ते में 3 बार करें।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

संतरे का जूस

संतरा या मौसमी के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन होता है। इससे शिशु की मांसपेशियां विकसित होती है साथ-साथ उन्हें संक्रमण के खतरे से भी बचाते हैं ये जूस। आपको बता दें कि इस जूस में फॉलिक एसिड भी होता है जो शिशु के विकास में काफी लाभकारी होता है।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

केले का जूस

प्रेग्नेंसी के दौरान केले, दही और शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए आधा कप दूध, एक केला और एक चम्मच शहद लें। अब इन तीनों को मिलाकर ब्लैंड कर लें और ठंडा करके पिएं।

consume these 8 juices during pregnancy to stay healthy and full of energy,Health,healthy living

गाजर का जूस

गाजर में विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह शरीर में फ्री रेडिक्लस को कंट्रोल करता है। गाजर का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। यह आपको थाकावट से दूर करता है। साथ ही साथ एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका