Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों के लिए वरदान साबित होगा लौंग का तेल, दूर होगी ये समस्याएं

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लौंग का तेल पुरुषों को फायदा पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 5:01:07

पुरुषों के लिए वरदान साबित होगा लौंग का तेल, दूर होगी ये समस्याएं

सर्दियों के दिनों में आपको अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव लाने की जरूरत होती हैं और इस दौरान ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत होती हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी साबित हो। लौंग का तेल एक एसेंशियल ऑयल है जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। लौंग को उसकी खुशबु के लिए पहचाना जाता है और इसका इस्तेमाल पकवानों की लज्जत बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। लौंग कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे खनिज से भरपूर होता है जो पुरुषों के लिए भी लाभकारी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लौंग का तेल पुरुषों को फायदा पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living कैंसर से करे बचाव

लौंग का तेल कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में प्रभावी हो सकता है। यह पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर को बढ़ने से रोक सकता है। इस तेल में सुगंधित घटक यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड कैंसर को रोकने में एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप लौंग के तेल का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी प्रभावी है। clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक

अब डायबिटीज की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए डायबटीज को मेंनटेन करना जरूरी है। शोध के अनुसार ये कहा जा सकता है कि लौंग इंसुलिन सेंस्टिविटी में सुधार कर सकता है। गौरतलब है कि इससे मधुमेह की बीमारी नियंत्रित होती है। साथ ही उच्च रक्तचाप के स्तर की समस्या को समाप्त करने के लिए भी ये बहुत अच्छा है clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living पाचन शक्ति बढ़ाए

शरीर तभी स्वस्थ रहेगा जब पाचन शक्ति ठीक होगा। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदलकर शरीर को पोषण और शक्ति देता है। इम्यून सिस्टम को बढ़ता है। पाचन क्रिया कमजोर हो जाने पर पेट से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नियमित रूप से लौंग का सेवन करने से पाचन एंजाइम्स के स्राव को उत्तेजित करके पाचन में सुधार करने में मदद करता है। लौंग गैस्ट्रिक, जलन, अपच और मतली जैसी समस्या का भी निदान है। जो पुरुष पाचन की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें लौंग का जरूर सेवन करना चाहिए। clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living शुक्राणुओं की गतिशीलता बढ़ाए

लिंग पर लौंग का तेल लगाने से शुक्राणुओं की गतिशीलता भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही लौंग का तेल स्पर्म काउंट में वृद्धि कर सकता है। अगर रोजाना लिंग पर लौंग का तेल लगाया जाता है, तो इससे शुक्राणुओं की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। जब किसी पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम होती है, तो गर्भधारण करने में दिक्कत आ सकती है। गर्भधारण के लिए शुक्राणुओं की गतिशीलता, गुणवत्ता और काउंट अच्छा होना जरूरी होता है। लौंग का तेल पुरुषों की शुक्राणुओं की समस्या का इलाज करने में मदद कर सकता है।

clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living नशा मुक्ति में है असरदार

उल्लेखनीय है कि लौंग का सेवन करने से किसी भी तरह का नशा छुड़ाने में काफी मदद मिलती है। बता दें कि सिगरेट या शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल लाभकारी होता है। इसके लिए रोज़ाना लौंग के एसेंशियल ऑयल से हीट बाथ लेने सेकिसी भी तरह की बूरी लत छोड़ने में आसानी होती है।

clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living लिवर रहे सुरक्षित

पुरुषों में लिवर खराब होने की समस्या बहुत ही देखी जाती है। खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए लिवर को सेहतमंद रखना बहुत ही जरूरी है। लिवर खराब होने पर शरीर की कार्य करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है। अगर लिवर का सही देखभाल करना है तो आप पानी पीने के अलावा अपने खानपान पर पूरा ध्यान दीजिए। लौंग में एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा होती है, जो अंगों को विशेष रूप से लिवर को मुक्त कण के प्रभाव से बचाने के लिए आदर्श औषधि है। लौंग का अर्क अपने हेपेटो प्रोटेक्टिव गुणों के कारण इन प्रभावों का सामना करने में सहायक होता है। clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living तनाव दूर करने में सहायक

बता दें कि लौंग के तेल की तासीर अधिक गर्म होने के कारण इसका सेवन आपके बल्ड का फ्लो को अच्छा रखने के साथ शरीर में संतुलित गर्मी भी बनाये रखने में सहायक होता है। जिससे तनाव दूर होने के साथ पुरुषों में मौजूद कई समस्याये भी ठीक हो जाती हैं। clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living दांतों का दर्द ठीक करने के लिए फायदेमंद

अगर कुछ ठंडा या गर्म खाने के बाद आपके दांतों में झटका लगता है, तो इसका मतलब है कि आपको सेंस्टिविटी है। ऐसे में लौंग और उसका तेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि लौंग के तेल में सेंस्टिविटी की समस्या, दांत के दर्द, मसूड़ों में दर्द और मुंह के छालों को भी ठीक करने की क्षमता होती है। बता दें कि लौंग के तेल को अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन द्वारा डेंटल एनेस्थेटिक के रूप में अप्रूव किया गया है। clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living इम्यून करे बूस्ट

इम्यून सिस्टम के मजबूत होने पर शरीर को कई तरह के रोगों से बचाया जा सकता है। यह शरीर को वायरस, बैक्टीरिया आदि के संक्रमण से बचाता है। इसका मुख्य कार्य शरीर को संक्रमण और रोगाणुओं से बचाना होता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों का वर्णन किया गया है जो इम्यून सिस्टम को विकसित करने करने में मदद करते हैं। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है लौंग। लौंग की सूखे फूल कली इम्यून सिस्टम में सुधार करने में मदद करते हैं। clove oil will prove to be a boon for men,these problems will go away,Health,healthy living हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद

हम जानते हैं कि यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड्स जैसे हाइड्रो-अल्कोहलिक कंपाउंड्स हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बता दें कि लौंग के तेल में इन चीजों की अच्छी मात्रा होती है। यही कारण है कि वे आपकी हड्डियों की डेंसिटी और मिनरल कंटेंट को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको इस अद्भुत तेल को आजमाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology