न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना पानी के चबाकर भी कर सकती हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन, महिलाएं जरूर जानें

रेगुलर बर्थ कंट्रोल पिल्स को आप चबाकर या क्रश करके नहीं खा सकते। इन बर्थ कंट्रोल पिल्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि आपको इसे पूरा एक साथ पानी के साथ खाना पड़ता है। इन पिल्स को चबाकर या क्रश करके खाने से इनका असर कम हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jun 2022 3:01:35

बिना पानी के चबाकर भी कर सकती हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन, महिलाएं जरूर जानें

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों (Contraceptive Pills) का सेवन करती हैं। बाजार में मिलने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन महिलाएं सेक्स के 24 से 48 या 72 घंटों के अंदर कर सकती हैं। बाजार में मिलने वाली जितनी भी पिल्स का सेवन किया जाता है उन्हें पानी से लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन आप बिना पानी के चबाकर भी कर सकती हैं। चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स भी बाकी बर्थ कंट्रोल की ही तरह काम करती है। चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन नाम के दो हार्मोन होते हैं। ये दोनों ही हार्मोन ओव्यूलेशन को रोकने और प्रेग्नेंसी के खतरे को कम करने का काम करते हैं।

रेगुलर बर्थ कंट्रोल पिल्स को आप चबाकर या क्रश करके नहीं खा सकते। इन बर्थ कंट्रोल पिल्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि आपको इसे पूरा एक साथ पानी के साथ खाना पड़ता है। इन पिल्स को चबाकर या क्रश करके खाने से इनका असर कम हो सकता है।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

क्या होती हैं चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स

चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स के लिए आपको पानी की जरूरत नहीं होती। जिस कारण यह बाकी बर्थ कंट्रोल पिल्स से काफी अलग होती हैं। इस पिल्स को इस तरीके से डिजाइन किया जाता कि इसे चबाकर या क्रश करके खाया जा सके। चबाकर खाने वाली पिल्स उन महिलाओं के लिए डिजाइन की जाती हैं जिन्हें इसे पानी के साथ निगलना पसंद नहीं होता। इन पिल्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन होने के कारण यह एग्स को ओवरी में इंप्लाट होने से रोकती हैं। चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स का एक फायदा ये है कि इन्हें खाना आसान होता है। जिन महिलाओं को दवाई निगलने में दिक्कत होती है, उनके लिए यह पिल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स में बाकी बर्थ कंट्रोल पिल्स की ही तरह चीजें एक जैसी होती हैं तो दोनों ही तरह की पिल्स के एक जैसे फायदे मिलते हैं।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स के नुकसान

चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन हर कोई नहीं कर सकता। बहुत सी महिलाओं को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। वहीं, कुछ महिलाओं की शिकायत है कि ये दवाई उनके दांत में फंस जाती है। अगर आप इस तरह की बर्थ कंट्रोल पिल्स का पूरा फायदा पाना चाहते हैं तो जरूरी है कि दवाई को अच्छी तरह के चबाएं और इसके बाद एक गिलास पानी को पूरे मुंह में घुमाकर पी लें।

रेगुलर बर्थ कंट्रोल पिल्स की तुलना में चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स से भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहुत रेयर मामलों में यह पाया गया है कि चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स से ब्लड क्लॉट बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या उन महिलाओं में देखने को मिलती है जो स्मोकिंग करती हैं और जिनकी उम्र 35 साल से ज्यादा होती है।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

गर्भनिरोधक गोलियों के अधिक सेवन से इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना...

सिर दर्द


गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से महिलाओं को सिर दर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। अगर आपको भी ये गोलियां खाकर माइग्रेन की समस्या होती है, तो एक बार इस दवाई की डोज कम करके देखें, क्या पता आपको दर्द में आराम मिल जाए। याद रखें, दवाई की डोज अपने डॉक्टर के परामर्श के बाद ही कम या बंद करें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई की डोज कम-ज्यादा करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

जी मिचलाना

जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां का सेवन करती हैं, उन्हें मतली या जी मिचलाना की समस्या आम होती है। अगर आपको भी लगता है कि आपको मतली की समस्या गर्भनिरोधक गोलियां खाने की वजह से हो रही है, तो इस दवाई को खाने के साथ या फिर सोने से पहले खाना शुरू कर दें।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

ब्रेस्ट में सूजन

गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से महिलाओं को ब्रेस्ट में सूजन की शिकायत रहती है। दवाई लेने के कुछ हफ्ते बाद ही अगर आपको सूजन महसूस होने लगे तो अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम करें, ऐसा करने से आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

वजन बढ़ना

जी हां, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन लंबे समय तक करने से आप मोटापे का भी शिकार हो सकती हैं। इन गोलियों के चलते शरीर के अलग-अलग भाग में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो आप अपनी गर्भनिरोधक गोलियों को बदल सकती हैं। ऐसा करने से पहले लेकिन अपने डॉक्टर से राय जरूर लें।

birth control pills,chewable birth control pill,chewable birth control pill benefits,chewable birth control pill disadvantages,health news,Health tips

सेक्स लाइफ प्रभावित होना

लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन सेक्स लाइफ को प्रभावित करता है। वैसे अगर आप लंबी अवधि तक लो सेक्स ड्राइव अनुभव करती हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?