Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाएं कभी ना करें स्तनों में दिखे इन बदलाव को नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्तनों में किस तरह के बदलाव होना कौनसी बीमारी की ओर इशारा करता हैं ताकि समय रहते डॉक्टर से संपर्क किया जा सकें। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jul 2022 7:21:58

महिलाएं कभी ना करें स्तनों में दिखे इन बदलाव को नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

महिलाओं के संवेदनशील अंगों की बात की जाए तो उसमें स्तनों का महत्वपूर्ण स्थान हैं। जब भी महिलाओं की जीवनशैली में कोई बदलाव होता हैं तो उसका असर उनके स्तनों पर जरूर पड़ता हैं। इसलिए महिलाओं को इसे स्वस्थ रखने के इनकी खास देखभाल भी करनी होती है। स्तनों में परिवर्तन होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता हैं इसलिए इसे नजरअंदाज करना बड़ी गलती हो सकती हैं। कोई भी बीमारी उतनी जल्दी ठीक हो जाती है जितना जल्द उसके बारे में पता चलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्तनों में किस तरह के बदलाव होना कौनसी बीमारी की ओर इशारा करता हैं ताकि समय रहते डॉक्टर से संपर्क किया जा सकें। आइये जानते हैं इसके बारे में...
breast ke in changes ko na kare najarandaz,healthy living,Health tips स्तनों में दर्द होना

स्तनों में दर्द, अधिकतर महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं। यह सबसे आम स्तन विकारों में से एक है। वैसे तो स्तनों में दर्द होना सामान्य भी हो सकता है, लेकिन अगर लंबे समय तक दर्द बना रहे तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक स्तनों में दर्द होना स्तन कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान भी स्तनों में दर्द का सामना करना पड़ता है। फिजिकल टेस्ट के जरिए स्तनों में दर्द के कारण का पता लगाया जा सकता है। यह दर्द आपको एक स्तन या फिर दोनों स्तनों पर हो सकता है।

ब्रेस्ट के स्किन टेक्सचर में परिवर्तन

ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आने पर आप अपने ब्रेस्ट के स्किन टेक्सचर या कहें स्तनों की त्वचा की बनावट में भी बदलाव देख सकते हैं। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास के कारण होने वाली सूजन से होता है। इससे त्वचा के रंग में भी फर्क आ सकता है। आपके ब्रेस्ट की स्किन निप्पल और एरिओला के आसपास पपड़ीदार दिखने लग सकती है और यह कुछ हिस्सों में मोटी भी दिखाई दे सकती है। यहां तक कि स्तनों में एक्जिमा और डर्मेटाइटिस भी एक दुर्लभ प्रकार के स्तन कैंसर का संकेत हो सकता है।
breast ke in changes ko na kare najarandaz,healthy living,Health tips ब्रेस्ट पर बाल उगना

ब्रेस्ट या निप्पल पर बाल उगना आपको सामान्य नहीं लग रहा होगा, लेकिन अधिकतर महिलाओं के साथ ऐसा होता है। निप्पल क्षेत्र के आस-पास भी काले और लंबे बालों का विकास होता है। यानी शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ही स्तनों पर भी बाल उग सकते हैं। कई बाहर हॉर्मोनल परिवर्तनों की वजह से स्तनों पर बाल उगते हैं। तो प्यूबर्टी, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज भी ब्रेस्ट पर बाल उगने का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा ब्रेस्ट पर बाल उगना किसी बीमारी का भी संकेत होता है जैसे पीसीओएस (PCOS)। ब्रेस्ट पर घने बाल उगना पीसीओएस का लक्षण हो सकता है, इसे नजरअंदाज न करें।

लाल पड़ना और सूजन दिखना

ब्रेस्ट कैंसर में आपकी स्किन चोटिल और सूजी हुए दिखाई दे सकती है। स्किन लाल, बैंगनी या नीली दिखाई दे सकती है। यदि आप हाल ही में किसी भी दर्दनाक घटना से नहीं गुजरे हैं जो इन तरह के लक्षणों को मामूली न समझें और अपने डॉक्टर से परामर्श करें। चोट लगने के साथ-साथ स्तन में सूजन के लक्षण भी देखें। इस तरह के बदलाव के लिए भी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। breast ke in changes ko na kare najarandaz,healthy living,Health tips स्तनों में गांठ

वैसे तो स्तनों में गांठ होना ब्रेस्ट कैंसर का एक मुख्य लक्षण होता है। इसलिए स्तनों में गांठ महसूस होने पर अकसर महिलाएं डर जाती हैं। लेकिन कई बार ब्रेस्ट मास को भी महिलाएं गांठ समझ बैठती हैं। पीरियड्स के दौरान यह मास रह सकता है। अगर आपको स्तन पर गांठ महसूस हो तो इस नजरअंदाज करने की भूल न करें। स्तनों पर उसके आस-पास गांठ दिखते ही तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

निप्पल का पीछे हटना या उलटा होना

स्तन कैंसर आपके निपल्स की कोशिकाओं में परिवर्तन का कारण बन सकता है जिससे वे अंदर की ओर उलटे हो सकते हैं। निप्पल में परिवर्तन अक्सर ओव्यूलेशन के दौरान और कभी-कभी मासिक धर्म के बीच भी दिखाई देता है। अगर आपको ऐसा कोई बदलाव दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से सलाह लें। breast ke in changes ko na kare najarandaz,healthy living,Health tips निप्पल के साइज में परिवर्तन

अगर आपका निप्पल साइज में लगातार परिवर्तन हो रहा है, तो इस लक्षण को इग्नोर न करें। वैसे तो निप्पल का साइज बढ़ना या छोटा होना सामान्य होता है लेकिन फिर भी डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लेना चाहिए। निप्पल का साइज उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। इसके साथ ही ठंड लगने, उत्तेजना बढ़ने पर भी निप्पल का साइज बढ़ सकता है। वही अगर निप्पल का साइज छोटा होता है तो इस स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

निप्पल डिस्चार्ज

निप्पल डिस्चार्ज की समस्या का सामना अधिकतर महिलाओं को करना पड़ता है। निप्पल डिस्चार्ज होना सामान्य से लेकर गंभीर हो सकता है। कुछ महिलाओं में निप्पल डिस्चार्ज होना माइल्ड स्तन रोग, तो कुछ महिलाओं में यह स्तन कैंसर का कारण बन सकती है। अगर आपके निप्पल से सफेद, पीला या गहरा डिस्चार्ज हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology