न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

लौकी, जिसे घीया के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय व्यंजनों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। इसको सबसे ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 14 May 2021 11:42:47

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

लौकी, जिसे घीया के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय व्यंजनों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। इसको सबसे पौष्टिक सब्जियों में से भी एक माना जाता है। कुछ लोगों को इसकी सब्जी खूब पसंद आती है जबकि कुछ लोगों को इसका स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता लेकिन लौकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी मानी जाती है।

गर्मियों के मौसम में लौकी के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। लौकी में लगभग 12 प्रतिशत तक पानी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे शरीर ठीक से काम कर पाता है और बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए लौकी के जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

लौकी के जूस के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। रोज़ सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

ह्रदय के लिए लाभदायक

अगर किसी खाद्य पदार्थ में कोलेस्ट्रोल न हो, तो वो ह्रदय के लिए बहुत अच्छा होता हैं। लौकी भी इन्ही खाद्य पदार्थो में से एक है। साथ ही इसमें फाइबर, एंटी –ऑक्सिडेंट एवं विटामिन सी भी पाया जाता है, जो कि ह्रदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। साथ ही रक्तदाब को भी नियंत्रित करने में सहायक हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से एक गिलास लौकी का जूस पीते हैं तो यह काफी हद तक हाई बीपी की समस्या को कम कर सकता है। दरअसल, उच्च रक्तचाप विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं, जैसे- हार्ट अटैक आदि का कारण होता है।

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

मोटापा कम करे

आपको शायद इस बात पर यकीन ना हो लेकिन किसी भी दूसरी चीज की तुलना में लौकी खाने से वजन तेजी से कम होता है। अगर आपको लौकी खाना पसंद नहीं हैं तो आप रेगुलर लौकी का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसे उबालकर, नमक लगाकर भी खा सकती हैं या रोटी बनाते समय इसे आटे में मिला सकती हैं।

पाचन

पाचन संबंधी समस्याओं में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही करता है। यह कब्ज से राहत प्रदान कर पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। जिन लोगों को कब्ज आदि की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

रुसी का इलाज

आपके बाल और इनकी जड़ें भी शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनमे कोई तकलीफ हो तो, आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं माना जा सकता। रुसी होने पर आपकी बालों की जड़ें मृत त्वचा से ढंक जाती हैं, जो समस्या को और भी बढ़ा देते हैं। इससे उबरने के लिए लौकी के जूस को आंवला जूस के साथ मिलाकर मालिश करना असरकारक होता है।

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

एजिंग

लौकी में विटमिन सी और जिंक पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह भी बढ़ती उम्र के निशानों को रोकते हैं। लौकी का जूस सेल एजिंग प्रॉसेस को धीमा कर देता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं आतीं। पीने के अलावा आप जूस को चेहरे पर लगा सकती हैं।
बॉडी हीट

अगर आपकी बॉडी में हीट है, जिसके चलते सिर में दर्द या फिर अपच होता है तो लौकी का जूस पीएं, लौकी के जूस में अदरक मिलाकर पीने से शरीर की गर्मी को कम किया जा सकता है।

लौकी में होता है करीब 12 प्रतिशत पानी, जूस पीने से होता है इन बीमारियों से बचाव

लौकी का जूस बनाने की विधि

लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें। फिर उसके छोटे पीस कर लें। अब एक ब्लेंडर में लौकी के टुकड़े डालें। इसमें पुदीने की पत्ती मिलाएं और ब्लेंड करें। जब जूस तैयार हो जाए तो इसमें जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें, अब इसमें बर्फ डालकर सर्व करें।
डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन