न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

भारतीय में एक सबसे बड़ी कमी है और वह यह है कि वह अपनी किसी भी बीमारी को लेकर कभी गम्भीर नहीं होते हैं। हाइपर टेंशन अर्थात् हाई ब्लडप्रेशर उन्हीं बीमारियों में एक है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 19 May 2023 5:33:35

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

भारतीय में एक सबसे बड़ी कमी है और वह यह है कि वह अपनी किसी भी बीमारी को लेकर कभी गम्भीर नहीं होते हैं। हाइपर टेंशन अर्थात् हाई ब्लडप्रेशर उन्हीं बीमारियों में एक है। लोग बीपी को गंभीरता से नहीं लेते हैं क्योंकि उनके पास पूरी जानकारी नहीं है। दूसरा, इसके लक्षणों की शुरूआत में पहचान नहीं हो पाती। जिसकी वजह से रोगी समय पर इलाज नहीं करा पाते। हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर यूं ही नहीं कहा जाता है। इसका इलाज नहीं है, मैनेजमेंट है और अगर आप इस मैनेजमेंट में चूक जाते हैं तो यह धीरे-धीरे शरीर के दूसरे महत्वपूर्ण अंगों को खराब करने लगता है। इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज, किडनी फेल, हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का खतरा होता है।

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

सामान्य रहना चाहिए ब्लडप्रेशर

120/80 मिमी एचजी से कम ब्लड प्रेशर को सामान्य माना जाता है। जबकि 130 से अधिक जाने पर अधिक गंभीर नहीं है। लेकिन 140/90 को हाइपरटेंशन की कंडीशन माना जाता है। एक बार यह समस्या हो जाने पर जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती बहुत सारे लोग नियमित दवाओं का सेवन नहीं करते क्योंकि तमाम तरह की भ्रांतियां हैं। ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि इसे कंट्रोल रखना जरूरी है और मैनेजमेंट करना चाहिए। रोज थोड़ा व्यायाम करें, तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें, तंबाकू और शराब से बचें, मोटापा कम करने की कोशिश करें, जंक फूड से बचें, कोल्ड ड्रिंक्स से बचें, नमक और चीनी के अधिक सेवन से बचें।

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

बुजुर्गों पर होता है ज्यादा असर

उम्रदराज लोगों की परेशानी और भी अधिक है क्योंकि उनमें यह आसानी से नियंत्रित नहीं हो पाता और धीरे-धीरे वे हार्ट और किडनी रोगों की तरफ जाने लगते हैं। इधर युवाओं में भी खराब जीवनशैली और प्रदूषण आदि वजहों से हाइपरटेंशन और फिर हृदय रोग बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से मॉर्टलिटी रेट भी बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि अगर एक बार आपको ब्लड प्रेशर की समस्या लग गई है तो डॉक्टर की निगरानी में रहें, घर पर नियमित ब्लड प्रेशर को मॉनीटर करते रहें, इसका मैनेजमेंट सही रखें। दवाएं बंद न करें ताकि यह अनियंत्रित होकर शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित न करे।

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

साइलेंट किलर होता है हाई ब्लड प्रेशर

ज्यादा बीपी एक तरह से शरीर में साइलेंट किलर की तरह काम करता है। ये एक ऐसी मेडिकल कंडिशन है जिसमें खून का प्रेशर नसों में काफी ज्याद बढ़ जाता है। जिसकी वजह से लिवर, किडनी, दिमाग और दिल पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा आंखें भी हाई बीपी के चलते किसी तकलीफ का शिकार हो सकती हैं।

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

हाइपरटेंशन के लक्षण

हाइपरटेंशन को जानना बड़ा आसान है। यदि आपको सिर दर्द, सिर का चकराना, थकान, सुस्ती महसूस होती है, इसके अतिरिक्त आपको नींद नहीं आती, दिल की धडक़नें तेज हो जाती हैं या फिर कभी-कभी अचानक से सीने में हल्का-हल्का दर्द महसूस होने लगता है अथवा सांस लेने में तकलीफ होने लगती है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका ब्लडप्रेशर सही नहीं है। ब्लडप्रेशर सही नहीं होने से कभी-कभी आँखों से धुंधला दिखाई देने लगता है। उस वक्त लोग अपनी आँखों को रगडऩे लगते हैं या कुछ देर आँखें बंद कर लेते हैं।

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

हाइपर टेंशन के अतिरिक्त प्रभाव

इसका सीधा हमला आपके दिल पर होता है। आपकी सिकुड़ती हुई आट्र्रीज से ब्लड को पंप करने के लिए दिल को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इस वजह से दिल कमजोर होने लगता है। दिल से जुड़ी मसल्स कमजोर होने लगती हैं। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर ज्यादा बना रहने से दिल की धडक़नें असामान्य होने लगती हैं, जिसकी वजह से हार्ट फेल, अटैक या कोई और दिल का रोग होने की सम्भावना बन जाती है।

हाइपरटेंशन की स्थिति बनी रहने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। रक्त प्रवाह के सही तरीके से काम न करने की वजह से मस्तिष्क तक जाने वाली नसों को नुकसान होता है, जिसका परिणाम स्ट्रोक के रूप में सामने आता है।

नियंत्रण में रहना चाहिए ब्लडप्रेशर, बढ़ने से शरीर को होता है नुकसान

किडनी पर होता है असर

इसके अतिरिक्त रक्त प्रवाह तेज होने से किडनी पर भी असर होता है। लगातार सामान्य से ज्यादा रहने वाला रक्त प्रवाह (ब्लडप्रेशर) किडनी की नसों को नुकसान पहुँचाता है। जिसके कारण किडनी के फिल्टर करने की क्षमता कम होती जाती है और किडनी फेल होने की सम्भावना बन जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह