न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके मसूड़ों से भी आता हैं खून, इन 9 घरेलू उपायों से करें समस्या को दूर

हम आपको यहां ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो मसूड़ों से आता खून रोकने का काम करेंगे। आइये जानें इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 11:06:56

क्या आपके मसूड़ों से भी आता हैं खून, इन 9 घरेलू उपायों से करें समस्या को दूर

मसूड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दांतों को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। लेकिन सही तरीके से मुंह की सफाई ना की जाए, तो मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और इससे मसूड़ों को नुकसान पहुंचता हैं। ऐसे में कई लोगों के साथ मसूड़ों से खून आने की समस्या सामने आती हैं। अक्सर मसूड़ों से खून आना खतरनाक तो नहीं है लेकिन इसका उपचार कराना जरूरी है। यह एक आम समस्या है, जिसका घर पर आसानी से इलाज किया जा सकता है। घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी इसे काफी हद तक दूर किया जा सकता है। हम आपको यहां ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो मसूड़ों से आता खून रोकने का काम करेंगे। आइये जानें इन उपायों के बारे में...

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

नमक का पानी

नमक के पानी का नियमित इस्तेमाल मसूड़ों से खून बहने के प्रभावी घरेलू उपचार में से एक है। नमक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो मसूड़ों में सूजन और संक्रमण को कम करने में उपयोगी होता है। नमक की कुछ मात्रा के साथ थोड़ा गर्म पानी मिलाएं और इससे कुल्ला करें। बेहतर नतीजों के लिए दिन में लगभग 2-3 बार ऐसा कर सकते हैं।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

हल्दी

हेल्थ और स्किन के लिए लाभकारी माने जाने वाली हल्दी से मुंह और दांतों की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण समस्या को खत्म करने में कारगर माने जाते हैं। इसकी खासियत है कि इसके इन प्राकृतिक गुणों की मदद से पायरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है। पायरिया को खत्म करने के लिए सुबह-सुबह हल्दी वाले पानी का कुल्ला करें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने के बाद आप राहत महसूस करेंगे।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

सोडा

एक मग गर्म पानी में एक चम्मच सोडा डालकर कुल्ला करें। बेकिंग सोडा में एल्केलाइन होता है जिससे मुंह में मौजूद एसिडिक बैक्टीरिया साफ होता है और मुंह साफ रहता है। आपको ये उपाय दिन में दो बार करना है।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

लौंग का तेल

अगर आपको मसूड़ों में सूजन या फिर ब्रश करने के बाद खून आने की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप इससे निजात पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मसूड़ों को राहत मिलेगी और दांत मजबूत भी होंगे। खास बात है कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको लौंग का तेल लेना और उसे रूई में भिगोकर मसूड़ों पर लगाना है। कुछ देर तेल के लेग रहने के बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

शहद

शहद एंटी-बैक्टीरियल है, जिसमें मसूड़ों में सूजन और खून आने जैसे बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। मसूड़ों की सूजन कम करने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए उंगुली में थोड़ा सा शहद लें और हल्के-हल्के मसूड़ों पर मसाज करें। ऐसा कम से कम दिन में दो बार करें।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

नारियल तेल

एक चम्मच नारियल तेल लें और उंगलियों की मदद से इस तेल को मसूड़ों पर लगाएं और मालिश करें। आपको ऐसा 10 से 15 मिनट तक करना है। नारियल के तेल में सूजन-रोधी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि दांतों को साफ रखने के साथ-साथ मसूड़ों से खून आने और सूजन की समस्या को भी दूर करते हैं।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

नींबू पानी

अगर ब्रश करने के अलावा कुछ खाने पर भी मसूड़ों से खून आने की समस्या हो रही है, तो इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप नींबू पानी की मदद ले सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाना काफी आसान है। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और इसमें नींबू का रस मिला लें। अब इस पानी से कुल्ला करें। कुछ दिनों में आप फर्क देख पाएंगे।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

हाइड्रोजन पेरोक्साइड पट्टिका को हटाने का काम करता है। यह मसूड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। यह रक्तस्राव को रोक सकता है। यदि आपके मसूड़ों से खून आ रहा है, तो ब्रश करने के बाद हाइड्रोजन पेरोक्साइड से रोजाना कुल्ला करें। ध्यान रहे कि इस घोल को न निगलें।

bleeding gums remedies,oral health solutions,gum bleeding treatments,natural gum care tips,home remedies for gum bleeding,dental health remedies,gum inflammation relief,diy gum bleeding remedies,herbal remedies for bleeding gums,healthy gums home treatments

फिटकरी

फिटकरी को भी मसूड़ों से खून आने और दर्द को कम करने के लिए बेहतर घरेलू उपाय माना जाता है। वहीं फिटकरी में खून रोकने की क्षमता होती है। इसके लिए आप पानी में फिटकरी मिलाकर दिन से एक से दो बार कुल्ला करें। कुल्ला करने से खून आना भी बंद हो जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन

फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा

अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह

ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही

E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम

दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब