न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लड प्रेशर-शुगर मे रामबाण है काला चावल, जाने इसके सेवन से होने वाले और भी फायदों के बारे में

यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जिसका सेवन फंक्शनल फूड के तौर पर किया जाता है। इसका उत्पादन चीन, श्रीलंका और भारत जैसे कई देशों में होता है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, विटामिन और आयरन जैसे अनेक पोषक मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 9:02:22

ब्लड प्रेशर-शुगर मे रामबाण है काला चावल, जाने इसके सेवन से होने वाले और भी फायदों के बारे में

सदियों से हमारे देश में चावल का सेवन किया जा रहा है। बिरयानी से लेकर डोसा और इडली तक चावलों से ना जाने कितने ही व्यंजनों को तैयार किया जाता है। आज से कुछ समय पहले तक ज्यादातर लोग केवल सफेद चावल के बारे में ही जानते थे या उसका सेवन करते थे लेकिन अब लोग चावल की अलग-अलग किस्मों को ना केवल जान ते हैं बल्कि इनका सेवन भी करते है। चावल कई किस्म के होते हैं और उन्हीं में से एक है ‘काला चावल’। यह ऑरिजा सतिवा चावल की प्रजाति का है और इसका सेवन इसके औषधीय गुणों और इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों के लिए किया जाता है। यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जिसका सेवन फंक्शनल फूड के तौर पर किया जाता है। इसका उत्पादन चीन, श्रीलंका और भारत जैसे कई देशों में होता है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, विटामिन और आयरन जैसे अनेक पोषक मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है ।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

कैंसर से बचाव के लिए

ब्लैक राइस के फायदे की अगर बात करें, तो यह कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव में कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल के प्रभाव को कम करने और शरीर को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाव कर कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। वहीं, स्टडीज के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट सप्लीमेंट कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, काले चावल में एंटी- कैंसर गुण भी मौजूद होते हैं, जिस कारण यह कैंसर के खतरे को कम कर सकता है ।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

हृदय के लिए फायदेमंद

काले चावल का सेवन ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। यह धमनियों में प्लाक को जमने से रोक सकता है। दरअसल, प्लाक एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है। धमनियों में इसके जमने से ह्रदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है । ऐसे में काले चावल का सेवन करने से धमनियों में प्लाक जमने का जोखिम कम हो सकता है और साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है । तो, ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए काले चावल को डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए

ब्लैक राइस के फायदे की बात की जाए, तो यह लिवर के लिए भी उपयोगी हो सकता है। डाइट में काले चावल को शामिल करने से फैटी लिवर की समस्या का जोखिम कम हो सकता है। इसके साथ ही काले चावल के एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को डिटॉक्सीफाई यानी लिवर से विषैले तत्वों को निकालकर, उसे स्वस्थ बना सकता है । तो, हेल्दी लिवर के लिए काले चावल को डाइट में जरूर शामिल करें। वहीं, डॉक्टर की सलाह लेकर फैटी लिवर डाइट में भी इसे शामिल किया जा सकता है।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

डायबिटीज के लिए

टाइप 2 डायबिटीज डाइट में काले चावल का उपयोग प्रभावकारी हो सकता है। दरअसल, ब्लैक राइस में मौजूद एंथोसायनिन ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकता है। एंथोसायनिन, इन्सुलिन रेजिस्टेंस में सुधार का काम कर सकता है। इन्सुलिन रेजिस्टेंस वह स्थिति है, जब शरीर की कोशिकाएं इन्सुलिन को सही प्रतिक्रिया नहीं देती हैं। इसके अलावा, एंथोसायनिन, बीटा कोशिकाओं में सुरक्षा कर, इंसुलिन को बनने में मदद कर और छोटी आंत में शुगर के पाचन को कम कर ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने का काम कर सकता है ।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

आंखों के लिए

काले चावल के फायदे की बात की जाए, तो यह आंखों के लिए भी उपयोगी हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि काले चावल में मौजूद एंथोसायनिडिन तीव्र रोशनी के कारण होने वाली रेटिना की क्षति को रोकने और कम करने में मदद कर सकता है । इस आधार पर हम मान सकते हैं कि काले चावल का सेवन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

ब्लड प्रेशर के लिए

रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी काले चावल के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, ब्लैक राइस में मौजूद डाइटरी फाइबर हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम कर सकता है । ऐसे में रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए कभी-कभी काले चावल का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर किसी को लो बीपी की शिकायत है, तो वह डॉक्टरी सलाह के बाद ही काले चावल का सेवन करें।

black rice,health benefits,blood pressure,diabetes,superfood,nutritional value,holistic health,dietary benefits,forbidden rice,antioxidant-rich,whole grain goodness,nutrient-dense,low glycemic index,heart health,cholesterol management,weight management,metabolic health,digestive health,immune support,anti-inflammatory properties,disease prevention,nutritional powerhouse,culinary versatility

वजन नियंत्रण के लिए

काले चावल का सेवन वजन संतुलित रखने के लिए भी उपयोगी हो सकता है। 40 ओवर वेट महिलाओं पर किए गए शोध से इस बात की पुष्टि हुई है। दरअसल, 20 से 35 साल की उम्र की चालीस महिलाओं को 2 समूहों में विभाजित किया गया था। 6 हफ्तों तक एक ग्रुप को सफेद चावल और दूसरे ग्रुप को ब्राउन या ब्लैक राइस का सेवन कराया गया। अध्ययन के अंत में यह बात सामने आई कि ब्राउन/ब्लैक राइस खाने वाली महिलाओं में वाइट राइस का सेवन करने वाली महिलाओं की तुलना में वजन के साथ फैट भी कम हुआ है । ऐसे में वजन बढ़ने की समस्या से राहत पाने के लिए ब्राउन राइस के अलावा, ब्लैक राइस भी अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसके साथ नियमित व्यायाम करना भी जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'

तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म