न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के सही विकास को जरूरी हैं ये आहार, पोषक तत्वों की होती है भरपाई

बचपन के दिनों में सही विकास के लिए समुचित आहार लेना जरूरी हैं। बचपन का पोषण युवावस्था और बुढ़ापे के स्वास्थ्य का निर्धारण करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 5:22:50

बच्चों के सही विकास को जरूरी हैं ये आहार, पोषक तत्वों की होती है भरपाई

शरीर के सही विकास के लिए जरूरी होता हैं कि संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन किया जाए। खासतौर से बचपन के दिनों में सही विकास के लिए समुचित आहार लेना जरूरी हैं। बचपन का पोषण युवावस्था और बुढ़ापे के स्वास्थ्य का निर्धारण करता है। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो इसके लिए बचपन से ही उन्हें सही आहार देना बहुत जरूरी हो जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों की शरीर में भरपाई करते हो और बच्चों के सही विकास में मददगार साबित हो। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

बादाम

हर सुबह मुट्ठी भर बादाम बच्चों की याददाश्त, दृष्टि और यहां तक मानसिक विकास में मदद कर सकता हैं। बादाम में कई प्रकार के खनिज, विटामिन और स्वस्थ वसा पाया जाता है, जो शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए बादाम के सेवन को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए और भी अधिक फायदेमंद मानते हैं। अध्ययनों के अनुसार बादाम, हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक है। इसमें निहित प्रमुख पोषक तत्व विटामिन ई, बच्चों को लंबाई बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

अनाज एवं धान्य

1-3 वर्ष की आयु के बच्चे के लिए 2 कप अनाज एवं जौ प्रतिदिन और 4-6 वर्ष की आयु के बच्चे के लिए 4 कप अनाज एवं बाजरा प्रतिदिन शामिल करें। ये प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन एवं बी-काॅम्प्लैक्स बिटामिन के अच्छे स्रोत हैं। कसा हुआ गाजर, कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, चुकंदर आदि को उपमा चपाती, डोसा या इडली में मिलाया जा सकता है। यह खाने को अधिक स्वादिष्ट एवं पोषक तत्वों से भरपूर बनाता है।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

दाल

भोजन में कम से कम एक कप दाल प्रतिदिन शामिल करें। सैंडविच, ओट्स, कटलेट या नियमित रूप से नाश्ते की चीजें जैसे वेजिटेबल-उपमा, डोसा इडली या पराठा में कुछ अंकुरित दालें मिलाकर अपने बच्चे के भोजन को पोषक तत्वों से भरपूर बनाएं।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

अंडे

वसा और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत अंडे, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एक बड़े अंडे में करीब छह ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद एमीनो एसिड हड्डियों के निर्माण को बढ़ावा देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। बच्चों के समुचित विकास के लिए रोजाना अंडा खिलाना चाहिए। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन के साथ ही विटामिन-डी, विटामिन-बी, ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ फोलिक एसिड होता है। इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है और काम करने की क्षमता का भी विकास होता है।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

डेयरी उत्पाद

प्रोटीन के अलावा, हड्डियों की बेहतर संरचना और मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। डेयरी उत्पाद जैसे दही, पनीर, दूध और मक्खन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। दूध स्वस्थ वसा, फास्फोरस और मैग्नीशियम प्रदान करता है जो बच्चे की लंबाई को बढ़ाने में मदद कर सकता है। एक गिलास दूध में करीब आठ ग्राम तक प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में भी सहायक है। दूध विटामिन डी का भी बहुत ही बढ़िया सोर्स है। वहीं दूध में आयोडीन, नियासिन के साथ ही विटामिन-ए, बी2 और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। छोटे बच्चे के लिए दूध को कंप्लीट फूड माना जाता है।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

केला

बच्चों के लिए केला भी एक सुपर फूड होता है। अपने बच्चे को केला जरूर खिलाएं। केले में विटामिन B6 के साथ ही साथ विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, मैग्निशियम, बाओटिन और फाइबर भी होता है। बच्चों को केले से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। बच्चे के डाइजेशन के लिए केला अच्छा होता है।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

फल और सब्जियां

बच्चों के सही विकास के लिए फल और सब्जियां भी बड़ी ही जरूरी होती हैं। फल और सब्जियों से नौनिहालों के शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इससे उनका शरीर कई तरह के संक्रमणों से सुरक्षित होता है। सब्जियों में ढेरों पोषक तत्व, कई सारे विटामिन और फाइबर भी होते हैं, जो बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

Health tips,health tips in hindi,nutrition foods,healthy food

घी

घी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा होते हैं। इसमें डीएचए भी भरपूर होता है। घी खाने से बच्चों की इम्यूनिटी अच्छी रहती है और उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। घी शरीर को मजबूती देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग