Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 10 मिनट का समय सुन्दर बना सकता है जिन्दगी, निखर जाएगा व्यक्तित्व, बनेंगे बेहतर इंसान

मेडिटेशन ध्यान को भारत की खोज माना जाता रहा है। मानसिक शांति, एकाग्रता और अपने आन्तरित विकास के लिए ध्यान का सहारा लिया जाता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 6:50:44

सिर्फ 10 मिनट का समय सुन्दर बना सकता है जिन्दगी, निखर जाएगा व्यक्तित्व, बनेंगे बेहतर इंसान

मेडिटेशन ध्यान को भारत की खोज माना जाता रहा है। मानसिक शांति, एकाग्रता और अपने आन्तरित विकास के लिए ध्यान का सहारा लिया जाता है। भारत में जब से सोशल मीडिया का प्रचलन बढ़ा है तभी से लोगों की रुचि ध्यान में ज्यादा हुई है। योग गुरु बाबा रामदेव भी अपने यूट्यूब चैनल पर ध्यान का प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हो गई है कि भारत में लोग मानसिक शांति और अपने आंतरिक विकास के लिए ध्यान का सहारा लेते हैं। मेडिटेशन एकाग्रता बढ़ाने का काम करता है। मेडिटेशन मस्तिष्क के उन दो कनेक्शन को जोड़ता है जो एकाग्रता के साथ सोचने और ध्यान लगाने के लिए प्रेरित करता है।

ध्यान लगाने से मानसिक स्वास्थ्य को तो फायदा होता ही है, लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ व्यक्तिगत स्तर पर होता है, क्योंकि ध्यान या मेडिटेशन आपको अपने शरीर और इंद्रियों के प्रति सजग बनाता है। लेकिन आमतौर पर, लोगों को मेडिटेशन करने के तरीके के बारे में काफी शंका रहती हैं।

कई लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि आखिर ध्यान लगाया कैसे जाए। इसकी शुरूआत कहाँ से और कैसे करनी चाहिए। क्या इसके लिए किसी मंत्र आदि जाप करना चाहिए इत्यादि . . . इत्यादि। इस बारे में मेडिटेशन अध्यापक और साइकोलॉजिस्ट कहते हैं कि ध्यान लगाने का हर किसी का अपना तरीका हो सकता है, जो आपको सही लगे उसे अप्लाई करना चाहिए। कहने का तात्पर्य यह है कि जो आपको कंफर्टेबल लगता हो उसी में ध्यान लगाइए। इसका मकसद होता है ऐसा पोज खोजना जहां आपका शरीर शांति और मजबूत महसूस करता है।

मेडिटेशन एक दिलचस्प प्रक्रिया है। जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ध्यान लगाने से इंसान अपने शरीर और आसपास के वातावरण के प्रति जागरूक होता है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ मेडिटेशन शारीरिक फायदे भी पहुंचाता है। जी हां, ये हम नहीं बल्कि खुद सरकारी स्वास्थ्य विभाग मानते हैं। मेडिटेशन को लेकर जितने भी अध्ययन हुए हैं, उनमें यह खुलासा हुआ है कि मेडिटेशन दर्द समेत कई शारीरिक समस्याओं से राहत देता है।
meditation,benefits of meditation,health benefits of meditation दर्द से राहत

कई रिसर्च में मेडिटेशन के अंदर दर्द से राहत देने वाले गुण देखे गए हैं। लगभग पाँच साल पहले हुई एक रिसर्च में भी यह बात सामने आई कि पेन किलर दवाओं के साथ मेडिटेशन करने से दर्द प्रभावशाली तरीके से कम होता है। meditation,benefits of meditation,health benefits of meditation हाई ब्लड प्रेशर

अभी कुछ माह पूर्व हुए एक और अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि नियमित रूप से मेडिटेशन करना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पर प्रभाव डालता है। इस प्रमाण को बाद में अमेरिकन हार्ट असोसिएशन की तरफ से मिले बयान को भी मजबूती मिली थी। meditation,benefits of meditation,health benefits of meditation आईबीएस सिंड्रोम

आईबीएस सिंड्रोम बड़ी आंत से जुड़ी समस्याओं को कहा जाता है। एक दशक पूर्व एक अध्ययन में यह बात सामने आई थी की मेडिटेशन के जरिये बड़ी आंत से जुड़ी समस्याओं को पूरी तरह से खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे 90 प्रतिशत तक दूर किया जा सकता है। अर्थात् आईबीएस के लक्षणों को कम करने में मेडिटेशन बहुत लाभदायक है। meditation,benefits of meditation,health benefits of meditation अन्य शारीरिक समस्याएँ

मेडिटेशन करने से तनाव, चिंता, अवसाद, इंसोम्निया आदि में कमी के साथ अल्सरेटिव कोलाइटिस, धूम्रपान की आदत, रजोनिवृत्ति के लक्षण, थकान आदि समस्याओं में भी राहत मिलती है।

एक विचार पर केंद्रित होना है मेडिटेशन

विशेषज्ञों का कहना है कि ध्यान लगाने का मतलब एक विचार पर केंद्रित होना होता है। चाहे वह आपके ईश्वर हो सकते हैं, चाहे आपका प्रेमी, चाहे आपकी सांसे या चाहे कोई आवाज। इसके अलावा, मेडिटेशन कितने भी समय तक किया जा सकता है, लेकिन कम से कम 15-20 मिनट जरूर ध्यान लगाना चाहिए।

आइए डालते हैं एक नजर उन तरीकों पर, जिन्हें मेडिटेशन करने से पूर्व हमें ध्यान में रखना चाहिए—

1. मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले एक कपड़े या गद्दे पर आरामदायक जगह और मुद्रा में बैठ जाएं। बैठने से पहले शरीर को थोड़ा स्ट्रेच जरूर कर लें। meditation,benefits of meditation,health benefits of meditation 2. अब गर्दन, छाती, कमर को सीधा रखते हुए कंधों को आराम की स्थिति में ले आएं और आंखें आराम से बंद कर लें।

3. सबसे पहले गहरी सांस लेना शुरू करें। सांस को नाक के छिद्रों से होते हुए पेट में जाने और फिर वापिस आने तक महसूस करें। जितनी लंबी सांस ले सकते हैं, लेते रहें और फिर पूरी सांस छोड़ें।

4. इसके साथ धीरे-धीरे अपने प्रिय व्यक्ति, विचार, ईश्वर या सांस पर ही ध्यान केंद्रित करें।

5. इस दौरान अन्य विचार आएंगे, लेकिन घबराएं नहीं। अन्य विचारों को आने और जाने दें और बार-बार अपने प्रिय विचार पर ध्यान लगाएं। 6. जब आपको मेडिटेशन खत्म करना हो, तो आंखें बंद रखते हुए ही धीरे-धीरे अपने आसपास की चीजों पर ध्यान वापिस लाएं। जैसे आप किस चीज पर बैठे हैं, आपके हाथ किस मुद्रा में हैं, आसपास किस चीज की आवाज आ रही है आदि-आदि।

7. इसके बाद धीरे-धीरे आंखें खोलें और उठ जाएं।

कुल मिलाकर सिर्फ 10 मिनट का ध्यान आपके जीवन को सुंदर बनाएगा। एकाग्र करेगा और जिसका परिणाम यह होगा कि आप जो भी काम करेंगे, वो बेहतर तरीके से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology