न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल पानी से जुड़े इन सवालों के जवाब जानना बहुत जरूरी, सेहत से जुड़ा हैं मामला

नारियल पानी से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी क्योंकि यह आपकी सेहत का मामला हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 10:18:01

नारियल पानी से जुड़े इन सवालों के जवाब जानना बहुत जरूरी, सेहत से जुड़ा हैं मामला

अच्छी सेहत को पाने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती हैं और इसके लिए कई आहार को दिनचर्या में शामिल करने की बात की जाती हैं। इन्हीं आहार में से एक हैं नारियल पानी जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरा रहता हैं। लेकिन कई लोगों के मन में इससे जुड़े सवाल हैं जिनका निपटारा आज इस कड़ी में हम करने जा रहे हैं। नारियल पानी से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी क्योंकि यह आपकी सेहत का मामला हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

नारियल पानी से जुड़े इन सवालों के जवाब जानना बहुत जरूरी, सेहत से जुड़ा हैं मामला

नारियल पानी में क्या होता है

नारियल पानी फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसमें ऊर्जा, फैट, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा नारियल पानी में विटामिन सी, पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम भी होता है।

क्या किडनी स्टोन में नारियल पानी पीना फायदेमंद है?

नारियल पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसलिए किडनी स्टोन होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी किडनी में जमा क्रिस्टल को यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी की पथरी वाले लोगों को रोजाना एक नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे किडनी में जमा पथरी शरीर से बाहर निकल जा सकती है।

नारियल पानी से जुड़े इन सवालों के जवाब जानना बहुत जरूरी, सेहत से जुड़ा हैं मामला

क्या रात के समय नहीं पीना चाहिए नारियल पानी?

अधिकतर लोगों को लगता है कि नारियल पानी सिर्फ सुबह ही पीना चाहिए। इसका सेवन रात को नहीं करना चाहिए। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। नारियल पानी को रात के समय भी आसानी से पिया जा सकता है। आप चाहें तो डिनर के बाद भी नारियल पानी पी सकते हैं। इससे पाचन में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही रात को नारियल पानी पीने से नींद भी काफी अच्छी आती है।

क्या नारियल पानी सिर्फ सुबह खाली पेट पीना चाहिए?

वैसे तो अधिकतर लोग नारियल पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इसे सिर्फ सुबह ही पीना चाहिए। आप नारियल पानी का सेवन दिन के किसी भी समय पर कर सकते हैं। कई लोग नारियल पानी लंच से पहले तो कुछ लोग बाद में भी करते हैं। लेकिन खाली पेट नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।

नारियल पानी से जुड़े इन सवालों के जवाब जानना बहुत जरूरी, सेहत से जुड़ा हैं मामला

क्या नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है?

नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे रोजाना पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अक्सर डायरिया, उल्टी, बुखार होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस स्थिति में नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी दूर करता है, साथ ही जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। लेकिन इसके साथ ही हाइड्रेटेड रहने के लिए आपको नॉर्मल पानी पीना भी जरूरी होता है। हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

क्या नारियल पानी से वजन कम होता है?

नारियल पानी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। फाइबर लेने से भूख कम लगती है, जिससे वजन कम घटाने में मदद मिलती है। एक नारियल पानी पीने के बाद आप लंबे समय तक बिना खाना खाए रह सकते हैं। नारियल पानी में कैलोरी भी काफी कम होती है। साथ ही यह पाचन को आसान बनाता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा