न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेगनेंसी में इन खाद्य पदार्थों से हो सकता है नुकसान, बनाकर रखें इनसे दूरी

प्रेगनेंसी में सब्जियों का भी ख़ास महत्व है कुछ सब्जियां लाभदायक होती है तो कुछ सब्जियों से प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुँच सकता है। इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे कि आपको किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 10:15:55

प्रेगनेंसी में इन खाद्य पदार्थों से हो सकता है नुकसान, बनाकर रखें इनसे दूरी

प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है जिसमें महिलाओं को खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना पड़ता है। कुछ चीजे ऐसी होती है जो सामान्य दिनों में खा सकते है लेकिन वहीं चीजें अगर आप प्रेग्नेंसी में खाती है तो ये आपके लिए नुकसान का कारण बनती है। प्रेगनेंसी में सब्जियों का भी ख़ास महत्व है कुछ सब्जियां लाभदायक होती है तो कुछ सब्जियों से प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुँच सकता है। इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे कि आपको किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

avoid eating these foods during pregnancy,healthy living,Health tips

पपीता है खतरनाक

पपीते का सेवन हम फल के रूप में भी करते हैं और कच्चे पपीते की सब्जी भी बनाई जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर कच्चा पपीता या इसकी सब्जी तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि पपीते में मौजूद कुछ तत्व गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्भवती हैं, तो पपीता न खाएं।

प्रेगनेंसी में खाने-पीने का ख्याल रखें। जिन चीजों के बारे में थोड़ा संदेह या संशय है, उसके बारे में अपने डॉक्टर से पूछकर ही खाएं।

avoid eating these foods during pregnancy,healthy living,Health tips

करेला है हानिकारक

करेले को वैसे तो एक बहुत गुणकारी सब्जी माना जाता है जिसे खाने से ढेर सारे लाभ मिलते हैं। करेला मधुमेह जैसी बहुत सी बिमारियों को दूर करता है लेकिन प्रेगनेंसी में करेले का ज्यादा सेवन करने से आपको प्रेगनेंसी के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती है करेले में क्विनीन, ग्लाइकोसाइड, मोमोर्डिका जैसे कई तत्व होते हैं जो शरीर में जाने के बाद हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं जिसके कारण आपको यह सभी परेशानियां हो सकती है जैसे: थकान होना, पेट में दर्द, थूक ज्यादा बनना, शरीर में दर्द, धुंधला दिखाई देना आदि अगर करेला खा भी रही है तो थोड़ी ही मात्रा में खाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की इसके बीज जरूर निकाल दें क्योंकि बीज प्रग्नेंसी में बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।

avoid eating these foods during pregnancy,healthy living,Health tips

बैंगन को कहें ना

प्रेगनेंट महिलाओं को बैंगन से दूर रहना चाहिए। वैसे तो बैंगन में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है। बैंगन को काफी हेल्दी सब्जी माना जाता है क्योंकि यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान बैंगन का सेवन आपको कम ही करना चाहिए या हो सके तो इसका सेवन ना ही करे। क्योंकि बैंगन में साइट हार्मोन होते हैं जो पीरियड लाने में मदद करते हैं, जिसके कारण प्रेगनेंसी में बैंगन खाना महिला के लिए बहुत बुरा होता है। इसके अलावा बैंगन खाने से एलर्जी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपको खुजली, हाइव्स, पेट में दर्द, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

avoid eating these foods during pregnancy,healthy living,Health tips

पत्तागोभी भी हो सकती है नुकसानदेह

आमतौर पर पत्तागोभी में कोई समस्या नहीं है और इसे खाने से कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। लेकिन पत्ता गोभी का सेवन प्रेगनेंसी में कई बार नुकसानदायक हो सकता है। पत्तेदार सब्जियों को कीड़े बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं जिसके कारण अक्सर इन्हें उगाने में ढेर सारे कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। कुछ कीटनाशक तो इतने खतरनाक होते हैं कि इनके पत्तों को धोने और पकाने के बाद भी उन पर लगे केमिकल्स का असर नहीं जाता है। सामान्य स्थिति में तो शरीर को इसके ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होते, लेकिन प्रेगनेंसी में ऐसी पत्ता गोभी नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला को बरसात के मौसम में तो किसी भी तरह की पत्तेदार सब्जी और पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए या बहुत सावधानी से करना चाहिए। आप उसे अच्छे से धोकर ही सेवन करे

avoid eating these foods during pregnancy,healthy living,Health tips

कटहल की तासीर होती है गर्म

कटहल वैसे तो फाइबर में उच्च होते है लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है और गर्म चीज़ें संकुचन को बढ़ा सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप कटहल का सेवन कर सकती हैं लेकिन बहुत ही सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक भी हो सकता है। कटहल अधिक खाने से आपको कब्ज हो सकती है। साथ ही इसमें बहुत अधिक शुगर होने की वजह से भी यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है जिन्हें शुगर की समस्या है क्योंकि इससे आपकी शुगर बढ़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग