न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी ना करें रात के समय इन चीजों का सेवन, वजन बढ़ने के साथ ही बिगड़ेगी सेहत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रात के समय सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो शरीर की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 1:39:00

कभी ना करें रात के समय इन चीजों का सेवन, वजन बढ़ने के साथ ही बिगड़ेगी सेहत

सेहतमंद जीवन जीने के लिए आपका आहार और दिनचर्या संतुलित और व्यवस्थित होना जरूरी हैं। देखा जा रहा हैं कि आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा मोटापे और बढ़ते वजन का सामना कर रहा हैं। इसका महत्वपूर्ण कारण बनता हैं उनका गलत खानपान। आप क्या चीज किस समय खा रहे हैं यह बहुत महत्व रखती हैं, खासतौर से आप रात के समय किन चीजों का सेवन कर रहे हैं इसका ध्यान रखना जरूरी हैं। जी हां, रात के समय कुछ चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए, ये आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रात के समय सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो शरीर की काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। विशेषकर रात के समय में इनका सेवन आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है। अध्ययनों में प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों के सेवन को कई तरह की बीमारियों के कारक के तौर पर माना जाता है। यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। प्रोसेस्ड मीट में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा है और यह कैलोरी से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ाने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

चाय

सोने से पहले चाय का एक अच्छा गर्म कप लेना निश्चित रूप से सुखद लगता है, लेकिन इससे बचने की कोशिश करें। चाहें ब्लैक टी हो या ग्रीन टी सभी में कैफीन होता है, जो आपकी नींद में बाधा डाल सकता है। यहां तक की हर्बल पानी का एक काढ़ा आपको रात के बीच में बाथरूम में भगा सकता है।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

आइसक्रीम बढ़ा सकती है आपका वजन

रात के खाने के बाद लोगों को अक्सर कुछ मीठा खाने की तलब होती है, इसके लिए अक्सर आइसक्रीम जैसी चीजों के सेवन को काफी ट्रेंडी माना जाता है, पर स्वास्थ्य के लिहाज से यह आदत आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। आइसक्रीम जैसे डेसर्ट आपके वजन को तेजी से बढ़ावा दे सकते हैं। आइसक्रीम में वसा और कृत्रिम शर्करा की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में रात के समय इसका सेवन आपके वजन को नियंत्रित करने के लक्ष्य को बिगाड़ सकता है। यदि आप आइसक्रीम खाना ही चाहते हैं तो ऐसी आइसक्रीम चुनें जिसमें प्रति सर्विंग में 15 ग्राम से कम चीनी हो।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

चॉकलेट

बता दें कि व्यक्ति को रात में चॉकलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चॉकलेट के अंदर कैफीन मौजूद होता है जो व्यक्ति की नींद को डिस्टर्ब कर सकता है। ऐसे ही रात को कॉफी के सेवन से भी बचना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर भी कैफीन मौजूद होता है। इन दोनों के सेवन से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

मैदा

मैदा का ज्यादा सेवन भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि यह जल्दी पचता नहीं है। इसके साथ ही यद ज्यादा तेल सोखता है। जिसके कारण वजन बढ़ने के चांसेस सबसे ज्यादा होते है। मैदा गेंहू से ही बनाएं जाते है, लेकिन इसे बनाते समय गेंहू के ऊपर का छिलका हटा देते है। जिसके करण फाइबर इसमें एक भी नहीं होता है। इसलिए कोशिश करें कि रात के समय मैदा की पूरी, पराठा, बिस्टिक आदि का सेवन न करें।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

सोडा या पैक्ड फ्रूट जूस

फ्रूट जूस कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, पर पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करने की जगह ताजे फलों का रस अधिक फायदेमंद होता है। रात के समय पैक्ड फ्रूट जूस या सोडा वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन पेय पदार्थों में एडेड शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में ये आपमें मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। खासकर बच्चों को इन चीजों से दूर रखना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए ताजे फलों के जूस का सेवन किया जाना चाहिए।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

मीठे का सेवन

मीठे के सेवन से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। जी हां, अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले मीठे का सेवन करता है तो उसके रक्त में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस करने लगता है, जिसके कारण व्यक्ति की नींद भी डिस्टर्ब होती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि मीठे के सेवन से व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

एल्कोहल

रात को सोने से ठीक पहले किसी भी प्रकार का नशा या अल्कोहल का सेवन आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। यह आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है। खास तौर से वाइन नींद की गुणवत्ता को खराब करती है नींद के समय को कम कर देती है। इसमें कैलोरी भी बहुत अधिक मात्रा में होती है।

avoid eating these foods at night,healthy living,Health tips

मसालेदार भोजन

मसालेदार भोजन से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। बता दें कि अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले मसालेदार भोजन का सेवन करता है तो उसके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिसके कारण व्यक्ति बेचैनी महसूस कर सकता है या उसके पेट में जलन भी पैदा हो सकती है। वहीं कभी कभी पेट में बनने वाला एसिड गले तक पहुंच जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को टॉन्सिल्स की समस्या भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!