न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंडे के साथ कभी ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत को भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

लेकिन यह तभी संभव हैं जब आपके अंडे खाने का तरीका सही हो। जी हां, कई बार लोग अंडे के साथ कुछ ऐसा फूड कॉम्बिनेशन बनाकर सेवन करते हैं जिसके सेहत को बुरे परिणाम भुगतने पद जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अंडे के साथ सेवन करने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 2:28:12

अंडे के साथ कभी ना करें इन 8 चीजों का सेवन, सेहत को भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

अंडा (Egg) एक सुपरफूड है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंडे का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह प्रोटीन और विटामिन सहित विभिन्न तरह के पोषक तत्वों विटामिन ए, बी 6, बी 12, प्रोटीन, फोलेट, आयरन, एमिनो एसिड, फास्फोरस, सेलेनियम, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स से युक्त होता हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। लेकिन यह तभी संभव हैं जब आपके अंडे खाने का तरीका सही हो। जी हां, कई बार लोग अंडे के साथ कुछ ऐसा फूड कॉम्बिनेशन बनाकर सेवन करते हैं जिसके सेहत को बुरे परिणाम भुगतने पद जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अंडे के साथ सेवन करने से बचना चाहिए...

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

भुना मांस और अंडा

कई जगहों पर अंडे और बेकन यानी भुने हुए मांस का कॉम्बिनेशन खाया जाता है। चूंकि इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन और फैट होता है, इसलिए ये कॉम्बिनेशन आपकी सुस्ती का कारण बन सकता है। अंडा जो आपको इंस्टैंट एनेर्जी देता है, बेकन के साथ मिलकर आपको आलसी बना सकता है।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

तेंदू फल और अंडा

टमाटर की तरह दिखने वाला यह फल कई पोषक तत्वों का भंडार है। लेकिन इसे अंडे के बाद खाने पर गैस्ट्रिक अटैक की संभावना को बढ़ सकती है और शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

शुगर और अंडा

अंडे के साथ चीनी अथवा चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन काफी हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इन दोनों ही पदार्थों में अमीनो एसिड मौजूद होता है, जिससे अंडे के साथ चीनी का सेवन विषाक्तता का कारण बन सकता है। ऐसे में अंडे के साथ बार-बार चीनी का सेवन करते हैं, तो इससे खून के थक्के जमने के साथ ही हृदयाघात की संभावना भी बढ़ सकती है।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

केला और अंडा

अंडे के साथ केले का सेवन भी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। आज के दौर में अक्सर लोगों को नाश्ते के रूप में अंडा और केला खाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इसका कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप भी अंडे और केले का एकसाथ सेवन करेंगे तो इसकी वजह से आपको अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

सोया मिल्क और अंडा

अंडे के साथ सोया मिल्क का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सोया मिल्क में वेजिटेबल प्रोटीन, फैट्स, कार्ब्स, विटामिन और मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इसका नियमित सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन अंडे के साथ करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सोया मिल्क के साथ अंडे का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

चाय और अंडा

आज के दौर में ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते के समय अंडा और चाय या कॉफी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे के साथ चाय पीने के कितने नुकसान शरीर को झेलने पड़ते हैं। अगर आप नियमित रूप से अंडा और चाय का एकसाथ सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए कभी भी अंडे और चाय का सेवन एकसाथ नहीं करना चाहिए।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

मछली और अंडा

वैसे तो अंडा और मछली दोनों के ही सेहत संबंधी फायदे होते हैं। परंतु एक साथ इन दोनों का सेवन करने से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। अंडा और मछली दोनों की ही तासीर गर्म होने के कारण एक साथ इन्हें खाने से त्वचा पर सफेद दाग या कील-मुंहासे हो सकते हैं।

avoid eating these 8 foods with eggs,Health tips,healthy living

अंडा और नींबू

आमतौर पर नींबू का इस्तेमाल लोग खाने में जायका बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन अंडे के साथ नींबू का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!