न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको हीटर से होने वाले नुकसान और इसे इस्तेमाल करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 12:06:48

क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान

बीते कुछ दिनों में मौसम ने करवट बदली हैं और कड़ाके की ठण्ड पड़नी शुरू हो गई हैं। ठिठुरने वाली इस सर्दी में सभी रजाई और कंबल से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसी सर्दियों में खासतौर से बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए लोग रूम हीटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की इस हीटर से निकलने वाली गर्म हवा आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जी हां, हीटर के कई साइड इफ़ेक्ट भी हैं जो बढ़ते हुए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हीटर से होने वाले नुकसान और इसे इस्तेमाल करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

are you also using heater in cold winter know its disadvantages,Health,healthy living

आंखों में होने लगती हैं खुजली

हीटर के लगातार चलने से कमरे में मौजूद हवा में नमी खत्म हो जाती है। इसे त्वचा के साथ आंखों की नमी भी खत्म होने लगती है और आंखों में जलन और खुजली होने लगती है। इसलिए हीटर चलाने पर कमरे में पानी भरकर जरूर रखें अगर आंखों में खजली हो रही है तो उसे मसलने की जगह उसमें पानी के छीटें मारें। मसलने से आंखे लाल भी हो सकती हैं।

are you also using heater in cold winter know its disadvantages,Health,healthy living

सांस के मरीजों के लिए घातक

रूम हीटर और अंगीठी से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सांस की नली के जरिये शरीर में पहुंचकर श्वसनतंत्र व अस्थमा के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती है। ब्रोंकाइटिस और साइनस से जूझ रहे लोगों की एलर्जी रूम हीटर से बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को हीटर के पास बैठने पर कफ बनने लगता है। साथ ही छींक और खांसी आने लगती है। इसके अलावा हृदय से जुड़ी बीमारियों का इलाज करा रहे और स्मोकिंग करने वाले लोगों को रूम हीटर चलाकर सोने से कई तरह के खतरे बढ़ जाते हैं।

are you also using heater in cold winter know its disadvantages,Health,healthy living

स्किन हो जाती है ड्राई

रूम हीटर्स हवा में मौजूद नमी को सोखकर उसे ड्राई बना देते हैं। इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। हीटर में ज्यादा देर रहने से त्वचा भी ड्राई हो जाती है। इतना ही नहीं ड्राई होने पर त्वचा पर तरह-तरह के इंफैक्शन होते हैं। अगर आपको रूम हीटर चला ही है तो आपको पहले कमरे में एक बाल्टी पानी भर कर रखना चाहिए ताकि कमरे मे नमी बनी रहे। इसके साथ कमरे के खिड़की दरवाजो को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। उन्हें थोड़ा खोल कर रखना चाहिए ताकि बाहर से हवा अंदर आती रहे और वेन्टिलेशन बना रहे।

are you also using heater in cold winter know its disadvantages,Health,healthy living

त्वचा पर हो सकती हैं झुर्रियां

जाड़े के मौसम हीटर भले ही थोड़ी राहत पहुंचाता है मगर इसे लगातार इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर झ़र्रियां पड़ सकती हैं। दरअसल, हीटर से निकलने वाली गैस त्वचा की क्वालिटी को खराब करती हैं और र्सोंलग टिशूज को खराब कर देती है। ये टिशूज त्वचा के अंदर होते हैं और इनके खराब होने से पिगमेंटेशन की दिक्कत हो जाती है। हीटर का इस्तेमाल कर भी रही हैं तो कुछ देर के लिए ही करें।

are you also using heater in cold winter know its disadvantages,Health,healthy living

दम घुटने की समस्या

इलेक्ट्रीक हीटर्स रूम में मौजूद हवा की नमी को सोखकर हवा को ड्राई बना देते हैं। ऐसे में वैसे लोग जो पहले से ही सांस संबंधी किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सफोकेशन यानी दम घुटने की दिक्कत महसूस होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको हीटर इस्तेमाल करते वक्त रूम में एक बाल्टी भरकर पानी रखना चाहिए। साथ ही हीटर यूज करते वक्त सभी खिड़की-दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं कर देने चाहिए बल्कि थोड़ा बहुत वेन्टिलेशन जरूर रखना चाहिए।

are you also using heater in cold winter know its disadvantages,Health,healthy living

इन बातों को ध्यान में रखे करें हीटर का इस्तेमाल

- अगर आप हीटर खरीद रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप ऑयल हीटर खरीदें। इस तरह के हीटर हवा को शुष्क नहीं होने देते हैं।
- हमेशा ध्यान रखें कि पूरी रात हीटर जलाकर न सोएं। आप सोने से एक-दो घंटे पहले इसे जलाकर रूम गर्म कर सकते हैं। लेकिन सोने से पहले इसे ध्यान से बंद कर दें।
- जब भी हीटर चलाएं तो उसके आसपास एक बर्तन या कटोरी में पानी भरकर रख दें। इससे हवा में नमी बनी रहेगी और यह रूखेपन से बच सकेगी ।
- हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें, ताकि यह सूखे नहीं। साथ ही आंखों की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।
- अस्थमा या हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति जितना हो सके कम से कम हीटर का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका