न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्कआउट से दिन की शुरुआत, चाय-कॉफी-शराब से दूरी..., 80 की उम्र में भी फिट अमिताभ बच्चन का ये हैं डाइट सीक्रेट

अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए अमिताभ बच्चन सबसे जरूरी चीज जो करते हैं, वो है वर्कआउट। जी हां, अमिताभ बच्चन कभी भी वर्कआउट मिस नहीं करते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Oct 2022 9:10:34

वर्कआउट से दिन की शुरुआत, चाय-कॉफी-शराब से दूरी...,  80 की उम्र में भी फिट अमिताभ बच्चन का ये हैं डाइट सीक्रेट

आज आज यानी 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं। आज का दिन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास है। 70 के दशक में पर्दे पर कमाल करने वाले अमिताभ के पास आज भी काम की कोई कमी नहीं है। उनके पास बैक-टू-बैक फिल्मों के ऑफर हैं। बड़े पर्दे के अलावा अमिताभ बच्च्चन छोटे पर्दे यानी टीवी भी लगातार एक्टिव है। कौन बनेगा करोड़पति 14 को भी वह लगातार होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर अमिताभ बच्चन फिटनेस का क्या राज है। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी कैसे फिट रहते है। तो चलिए आज हम आपको यह राज बताने जा रहे हैं...

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan diet plan,Health,health news in hindi

अमिताभ बच्चन की फिटनेस का राज खोलने से पहले हम आपको बता दे कि उन्होंने टीबी और लिवर सिरोसिस जैसी बड़ी बीमारियों का सामना किया है। उनका 75 फीसदी लिवर डैमेज हो चुका है। यह बात उन्होंने खुद बताई है। इसके अलावा कोरोना के समय वे दो बार संक्रमित भी हुए है। साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा है कि बिग बी को मायस्थेनिया ग्रेविस ऑटो इम्यून डिसीज भी है। इन हेल्थ कंडिशंस को मैनेज करने के लिए वह काफी अलर्ट रहते हैं।

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan diet plan,Health,health news in hindi

वर्कआउट से दिन की शुरुआत

अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए अमिताभ बच्चन सबसे जरूरी चीज जो करते हैं, वो है वर्कआउट। जी हां, अमिताभ बच्चन कभी भी वर्कआउट मिस नहीं करते। अमिताभ बच्चन योग, प्राणायाम करते हैं। सुबह उठने के बाद वह सबसे पहले जिम जाते हैं। अपनी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा रखने के लिए बिग बी रोज 20 मिनट वॉक करते हैं। इसके अलावा वो कार्डियो पर भी ध्यान देते हैं। साथ ही वे सिगरेट और शराब से दूरी बनाए रखते है। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन नॉर्मल चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक से भी दूरी बनाकर रखते हैं।

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan diet plan,Health,health news in hindi

डाइट प्लान

अमिताभ बच्चन अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान रखते है। जिम के बाद वह खजूर, सेब और केले जैसे फ्रूट्स खाते हैं। अमिताभ बच्चन नाश्ते में कभी दलिया तो कभी अंडा भुर्जी, दूध, प्रोटीन ड्रिंक और बादाम खाते हैं। इसके बाद दवाएं, आंवले का जूस, तुलसी की पत्तियां और नारियल पानी पीते हैं। वह अपने ब्लॉग में इस बारे में कई बार बता चुके हैं।

amitabh bachchan,amitabh bachchan birthday,amitabh bachchan birthday special,amitabh bachchan diet plan,Health,health news in hindi

चाट से प्यार करते हैं

लंच में अमिताभ बच्चन सादा खाना खाते हैं। इसमें दाल, सब्जियां और चपाती होती हैं। रात के खाने में वो हल्का सूप लेना पसंद करते हैं। जहां तक सेट पर खाने की बात है तो शूटिंग के ब्रेक के दौरान अमिताभ सेट्स पर पोहा, लईया या भूना चना जैसी बेहद साधारण चीजें ही खाते हैं। इसके अलावा पनीर भुर्जी भी डिनर में वह खाते हैं। उन्होंने केबीसी 12 के मंच पर बताया था कि वह चाट से प्यार करते हैं। बिग बी को हर तरह का चाट पसंद है। इसके अलावा बंगाली मिठाई उन्हें काफी पसंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?