Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूट्रीशन का खजाना है एलोवेरा का जूस, अंदर जाते ही करता है इतने सारे कमाल, पढ़े...

हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए ना जाने कितना कुछ करते हैं। सुबह उठने के बाद से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक हम कई...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 1:06:01

न्यूट्रीशन का खजाना है एलोवेरा का जूस, अंदर जाते ही करता है इतने सारे कमाल, पढ़े...

हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए ना जाने कितना कुछ करते हैं। सुबह उठने के बाद से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे हम बीमारियों से कोसों दूर रह सके। उन्ही चीज़ो में से एक नाम है एलोवेरा जो सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा सबके लिए अच्छा है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

आपको अगर स्किन प्रॉब्लम्स हैं या फिर सुबह उठकर पेट साफ नहीं होता, तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा का जूस न्यूट्रीशन का खजाना है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं तो चलिए आज हम आपको एलोवेरा जूस पीने के फायदों के बारे में बताते हैं :—


aloe vera,aloe vera juice,skin,digestion,mouth ulcer,acne,hair,skin,weight,swelling,health news in hindi वज़न कम करने के लिए

हमारे आसपास नज़र उठाकर देखिए। अपने वर्कप्लेस यहां तक की कॉलेज में भी लोग आपको मोटापे से परेशान दिखेंगे। इन सारी मुसीबतों की वजह हमारी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खाने की गलत आदतें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण ही हमारे देश की 5% से ज्यादा आबादी मोटापे का सामना कर रही है।

डिटॉक्सिफाई करने के लिए

एलोवेरा के फायदे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा में डिटॉक्सिफायर गुण पाया जाता है। इसका जूस हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है । एलोवेरा का जूस शरीर को डिटॉक्सिफाई करने, विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।

पाचन

एलोवेरा जूस को पाचन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। साथ ही पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।


aloe vera,aloe vera juice,skin,digestion,mouth ulcer,acne,hair,skin,weight,swelling,health news in hindi सूजन

हमारे शरीर में सूजन अक्सर ऑक्सीडेटिव नुकसान की वजह से होती है। इसके पीछे हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स भी जिम्मेदार होते हैं। फ्री रेडिकल्स अक्सर हमारी बॉडी सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। एलोवेरा में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर की सूजन में कमी आती है।


aloe vera,aloe vera juice,skin,digestion,mouth ulcer,acne,hair,skin,weight,swelling,health news in hindi मुंह में छाले

कई बार हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं, जिसकी वजह से हम अपना पसंदीदा भोजन नहीं कर पाते हैं, क्योंकि जैसे ही हम कुछ खाते हैं मुंह में मिर्ची लगनी शुरू हो जाती है। लेकिन एलोवेरा का जूस इन छालों को कम करने में हमारी काफी मदद कर सकता है।

मुंह

मुंह में बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में एलोवेरा बेहद कारगर साबित हुआ है। भारत में की गई एक रिसर्च से पता चला है कि दांतों के इलाज़ में भी एलोवेरा कारगर साबित हो सकता है। एलोवेरा को आप माउथ वॉश के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं पाया गया है।


aloe vera,aloe vera juice,skin,digestion,mouth ulcer,acne,hair,skin,weight,swelling,health news in hindi मुहांसे

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे यह मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने और मुहांसे की जलन को भी कम करने में मददगार हो सकता है।

त्वचा के लिए

चेहरे पर होने वाले मुंहासे, आंख के नीचे काले घेरों को भी दूर करने में एलोवेरा का जूस हमारी मदद कर सकता है। यही नहीं, अगर कोई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान है तो भी उसे ये जूस लाभ देने का काम कर सकता है।

बाल

आंवला और जामुन के साथ एलोवेरा का सेवन करने से बालों को मजबूती देने के अलावा आंखों को भी हेल्दी रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology