न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर के लिए अत्यावश्यक है विटामिन बी-12, जानिये कमी के कारण, लक्षण और होने वाली बीमारियों के बारे में

चिकित्सा विशेषज्ञों का यह मानना है कि हर भारतीय में विटामिन बी-12 की कमी होती है। हालांकि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। लोग इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 10:21:14

शरीर के लिए अत्यावश्यक है विटामिन बी-12, जानिये कमी के कारण, लक्षण और होने वाली बीमारियों के बारे में

चिकित्सा विशेषज्ञों का यह मानना है कि हर भारतीय में विटामिन बी-12 की कमी होती है। हालांकि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। लोग इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। वयस्कों में अधिकांशतः इसकी कमी पाई जाती है। गर्भावस्था, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विटामिन बी-12 की कमी रहती है। क्या आपको पता है कि विटामिन बी-12 की कमी से क्या होता है? किस उम्र वर्ग के लोगों को इसकी कमी होने की सबसे अधिक संभावना रहती है? अगर किसी व्यक्ति को विटामिन बी12 की कमी हो गई तो कौन-सी बीमारी हो सकती है?

विटामिन बी12 की कमी है तो आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं। इनमें से कुछ बीमारियों का इलाज कराना तो आसान है लेकिन कई बीमारियां ऐसी भी हो जाती हैं जो बहुत संगीन हैं। इन सीरियस बीमारियों की वजह से रोगी अत्यधिक मुश्किल में पड़ सकता है और उसको तनाव भी हो सकता है जो ऐसे मरीज़ों के लिए ठीक नहीं होता। ये बीमारियां गंभीर ज़रूर हैं लेकिन इनको बढ़ने से रोका भी जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इन बीमारियों की रोकथाम नहीं हो सकती।

हालाँकि विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण शुरु में पहचान में नहीं आते। जब परेशानियां होनी शुरू होती हैं और आप जाँच करते हैं तभी इसका पता चलता है। आइये एक नज़र डालते हैं इसके मुख्य लक्षणों पर—

विटामिन बी12 की कमी से होने वाले लक्षण

—इसकी कमी से गर्भवती महिलाएं को स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियां होती हैं। प्रेग्नेंसी में इसकी जांच जरूर कराएं।

—मानसिक समस्याएं जैसे डिप्रेशन, याददाश्त कम होना या व्यवहार में बदलाव आना

—विटामिन बी12 की कमी के कारण आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से फ़ौरन मिलें।

—विटामिन बी12 की कमी की वजह से भूख कम हो जाती है। इसमें कब्ज भी हो सकता है।

—विटामिन बी12 की कमी से थकन और कमज़ोरी भी होती है।

—दिल की धड़कन में तेज़ी और सांस फूलना या साँस लेने में तकलीफ

—त्वचा का पीला या सफ़ेद पड़ जाना

—ज़बान का चिकना और स्वादहीन हो जाना

विटामिन बी12 की कमी के मुख्य कारण

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

उचित मात्रा में अवशोषण न होना

आप जिन आहार का सेवन करते हैं उससे शरीर में विटामिन बी12 का अवशोषण होता है। अगर शरीर सही तरह से विटामिन बी12 का अवशोषण नहीं कर पा रहा है तो इसकी कमी हो सकती है।

पर्याप्त आहार का सेवन न करना

विटामिन बी12 युक्त आहार का पर्याप्त मात्रा में सेवन न करने से भी इसकी कमी हो सकती है।

शाकाहारी लोगों को हो सकती है कमी

चिकित्सकों के अनुसार, शाकाहारी आहार की तुलना में मांसाहारी आहार में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए अगर शाकाहारी भोजन करने वाले लोग पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 युक्त आहार का सेवन न करें तो इसकी कमी होने की संभावना रहती है।

विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारियां

विटामिन बी12 की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं। इनमें से कुछ बीमारियों का इलाज तो आसानी से कराया जा सकता है, लेकिन कुछ रोग ऐसे भी हैं जो बहुत ही गंभीर होते हैं। इन गंभीर बीमारियों के कारण मरीज को बहुत अधिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

एनीमिया

विटामिन बी12 से होने वाली कई गंभीर बीमारियों में से एक एनीमिया है। जरूरी बात ये है कि अगर समय पर पता लगाकर जांच नहीं कराया गया तो एनीमिया मरीज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

हड्डियों से संबंधित बीमारी

शोध के अनुसार, इसकी कमी से हड्डी से संबंधित कई रोग हो सकते हैं, जैसे कमर और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

डिमेंशिया (विक्षिप्त अवस्था)

वास्तव में, विटामिन बी12 की कमी से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां हो सकती है। ऐसी ही एक बीमारी है डिमेंशिया। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती, और वह सोचने-समझने लायक भी नहीं रहता। रोगी विक्षिप्त अवस्था में भी पहुंच सकता है।

भूलने की बीमारी का कारण विटामिन बी12 की कमी

यह बीमारी विटामिन बी12 की कमी के कारण भी हो सकती है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ऐसी मानसिक बीमारी को लोग प्रायः गंभीरता से नहीं लेते, जिससे रोगी को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण बार-बार महसूस होने लगे तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

तंत्रिका-तंत्र को स्थाई क्षति

इसकी कमी से तंत्रिका-तंत्र को बहुत अधिक क्षति पहुंच सकती है। डॉक्टर के अनुसार, मरीजों को इससे होने वाले नुकसान को जीवन भर झेलना पड़ सकता है।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नुकसान

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (एनआईएन) के अनुसार, गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली माताएं, जो पर्याप्त मात्रा में मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करती हैं, या केवल शाकाहारी आहार पर ही आश्रित हैं, उनको विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अगर सही समय पर इसकी जांच नहीं कराई गई तो इससे शिशु को भी नुकसान हो सकता है।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

महिलाओं में अस्थाई बांझपन

विटामिन बी12 की कमी से महिलाओं को अस्थाई बांझपन की परेशानी हो सकती है। हालांकि यह अन्य कारणों से भी हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जांच कराना जरूरी है।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

पेट या क्रॉन रोग

पेट से संबंधित बीमारियां विटामिन बी12 की कमी के कारण भी हो सकता है। इसी तरह क्रॉन रोग के कारण भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

त्वचा में संक्रमण

विटामिन बी12 की कमी से व्यक्ति की त्वचा बीमार हो सकती है। त्वचा में संक्रमण हो सकता है। घावों को भरने में देरी हो सकती है। इसके साथ-साथ नाखून सहित कई अंगों में पीला-पन सा आने लगता है।

विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर नुकसान

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

उल्टी और दस्त

विटामिन बी-12 के ज्यादा हो जाने के कारण कई बार लोगों को उल्टी और दस्त का सामना करना पड़ता है जो एक प्रकार से शरीर की प्रतिक्रिया होती है। शरीर में उल्टी और दस्त की समस्या एक आम समस्या होती है, इस दौरान आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको किसी भोजन के कारण उल्टी हुई है तो आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके उल्टी और दस्त लंबे समय तक नहीं रुखते तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

त्वचा में लाल चक्कते

सिर्फ एक ही विटामिन नहीं बल्कि किसी भी पोषण की मात्रा के बढ़ने पर आपकी त्वचा प्रतिक्रिया दिखाने लगती है। ऐसा आप जब विटामिन बी-12 से युक्त क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे तब भी आपको देखना पड़ता होगा। इस दौरान आपकी त्वचा पर लाल चक्कतों के साथ कई फफोले भी नकल सकते हैं जो आपकी त्वचा को बहुत चिड़चिड़ा बना देते हैं। अगर आपकी त्वचा पर ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर कुछ दिनों तक किसी भी क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूर रखना चाहिए और अपनी डाइट में विटामिन सी वाले आहारों को ज्यादा शामिल करना चाहिए।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

खून के थक्के

खून के थक्के शरीर में कई प्रकार से हो सकते हैं जिसकी वजह से आपको प्रभावित हिस्से में दर्द और सूजन भी महसूस हो सकती है। लेकिन विटामिन बी-12 के मामले में ये तब हो सकता है जब कोई विटामिन बी-12 के लिए सप्लीमेंट ले रहा हो या इसकी पूर्ति के लिए इंजेक्शन का सहारा ले रहा हो। इस दौरान आपके शरीर के कई हिस्सों पर खून के थक्के जमा हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए साथ ही घर पर गर्म और ठंडा सेंक का पालन करना चाहिए।

vitamin b12 benefits,vitamin b12 sources,importance of vitamin b12,vitamin b12 deficiency symptoms,foods rich in vitamin b12,vitamin b12 supplements,vitamin b12 functions in the body,vitamin b12 health benefits,vitamin b12 deficiency causes,vitamin b12 facts and information

शरीर में सूजन का खतरा

विटामिन बी-12 की मात्रा के बढ़ने पर कुछ लोगों के शरीर में सूजन भी दिखाई दे सकती है, जिसमें उन्हें हाथ-पैर से काम करने के दौरान तकलीफ महसूस होगी। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके शरीर में सूजन क्यों आई है। हालांकि कुछ लोगों के शरीर में ये सूजन आने के बाद अपने आप चली जाती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो आपको एक्सपर्ट से मिलने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत