न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति का फ्रैक्चर ठीक करने के लिए भाग्यश्री ने अपनाया दादी मां का ये नुस्खा, तुरंत भरता है जख्म, दर्द में भी मिलता आराम

एक्ट्रेस भाग्यश्री (Actress Bhagyashree) के पति हिमालय दासानी को हाल ही में कंधे की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। फ्रैक्चर के बाद दर्द और अंदरुनी जख्म को भरने के लिए अब भाग्यश्री दादी मां का नुस्खा अपना रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Nov 2022 10:24:53

पति का फ्रैक्चर ठीक करने के लिए भाग्यश्री ने अपनाया दादी मां का ये नुस्खा, तुरंत भरता है जख्म, दर्द में भी मिलता आराम

एक्ट्रेस भाग्यश्री (Actress Bhagyashree) के पति हिमालय दासानी को हाल ही में कंधे की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। फ्रैक्चर के बाद दर्द और अंदरुनी जख्म को भरने के लिए अब भाग्यश्री दादी मां का नुस्खा अपना रही हैं। जो कि दर्द को पलभर में दूर कर देता है।इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। मसल्स और हड्डियों का दर्द दूर करने के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री पति को हल्दी का सेवन करा रही हैं। हल्दी के सेवन से जख्म तो जल्दी भरता ही है साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है। हल्दी में प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, मैंगनीज, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम भी मौजूद होता है। ये पोषक तत्व दर्द दूर करने के साथ शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में खासकर हल्दी वाला दूध लेना फायदेमंद होता है। आज हमारा यह आर्टिकल हल्दी के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में है तो चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से...

करती है पेनकिलर का काम

हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। आर्थराइटिस के मरीजों का इसका सेवन फायदेमंद रहता है। हल्दी में मौजूद करक्युमिन को कई पेन-किलर से ज्यादा असरदार देखा गया है। जो दर्द को जड़ से मिटाने का काम करता है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

पेट के अल्सर से छुटकारा

पाचन का खराब होना पेट में अल्सर की समस्या को उत्पन्न करता है। ऐसे में हल्दी में पाचक और शोथहर होने के साथ-साथ हीलिंग के गुण भी होते है जो पेट के अल्सर से छुटकारा दिलाते है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

कैंसर से बचाव

हल्दी में एंटीकैंसर गुण पाए जाने कारण यह कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं में भी लाभदायक साबित हो सकती है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

पुरुषों के लिए फायदेमंद

तनाव और थकान पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ के लिए बहुत बुरी है। यह धीरे-धीरे उनकी कामेच्छा को खत्म कर देती है। लेकिन हल्दी का सेवन पुरुषों को तनाव और थकान से राहत देता है। ऐसे अप्रत्यक्ष रूप से हल्दी पुरुषों का यौन जीवन सुधार देती है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

खून की कमी

हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट और हिपेटो प्रोटेक्टिव होने के कारण यह एनीमिया यानी खून की कमी में लाभदायक होती है। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी में पाण्डुहर गुण होने के कारण यह पाण्डु यानि एनीमिया की स्थिति में लाभदायक होती है एवं खून बढ़ाने में मदद करती है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

पेट में गैस

पाचकाग्नि के मंद पड़ जाने के कारण पेट में गैस आदि परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। हल्दी में उष्ण गुण होने के कारण यह पाचकाग्नि को बढ़ा कर पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मदद करती है, जिससे गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

पेट के कीड़े

पाचन तंत्र के खराब होने के कारण पेट में कीड़ों की शिकायत होती है। हल्दी पाचक एवं कृमिघ्न गुण होने के कारण यह पेट के कीड़ों से भी राहत दिलाती है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

खून में शुगर की मात्रा करे कम

खून में शुगर की मात्रा का बढ़ना यानी डायबिटीज का होना। डायबिटीज होने का एक कारण पाचन का खराब होना माना गया है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है साथ ही इस स्थिति में कफ दोष भी बढ़ जाता है। इस अवस्था में हल्दी लाभदायक होती है। हल्दी में पाचक गुण होने के कारण यह पाचन को स्वस्थ बनाती है और मेटाबोलिज्म ठीक करती है। साथ ही कफ शामक होने के कारण यह डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

कंप्यूटर से तेज हो जाएगा दिमाग

हल्दी का सेवन उम्र के साथ आने वाली दिक्कतों से भी बचाता है। भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) से बचाने में हल्दी काफी मददगार है। बच्चों को हल्दी खिलाने से याददाश्त तेज हो जाती है और सीखने-याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।

turmeric,haldi,health benefits of turmeric,haldi health benefits,actress bhagyashree,health news in hindi

सूखी खांसी में फायदेमंद

खांसी चाहे सूखी हो या बलगम वाली दोनों ही कफ दोष प्रकुपित होने के कारण होती है। हल्दी में कफ को संतुलित करने का गुण होता है जिसके कारण यह हर प्रकार की खांसी में लाभदायक होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?