न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम पन्ना पीते समय भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

गर्मियों में आम पन्ना पीना फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए आम पन्ना पीते समय किन 4 बातों का रखें खास ध्यान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:02:38

आम पन्ना पीते समय भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

गर्मियों के मौसम में आम हर जगह खूब मिलता है और यह हर उम्र के लोगों का पसंदीदा फल होता है। बच्चे, युवा या बुज़ुर्ग—सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। आम में पोटैशियम, आयरन, विटामिन C, A, B6 और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। इस मौसम में लोग आम से कई तरह की ड्रिंक्स बनाते हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय है—आम पन्ना। इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक भी होता है।

आम पन्ना को गर्मियों का सुपरड्रिंक कहा जाता है क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह गर्म हवाओं और लू से बचाव करता है, साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। लेकिन आम पन्ना पीते समय कुछ गलतियां लोग अनजाने में कर बैठते हैं, जिससे इसके लाभ मिलने की बजाय स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है।

आम पन्ना कैसे बनाएं?

आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम (जिसे अमिया भी कहते हैं) को अच्छे से उबाल लें। फिर उसका छिलका उतारकर उसका गूदा निकाल लें। अब इसमें पुदीना, काला नमक, सफेद नमक, भुना हुआ जीरा, गुड़ या चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। यह ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और थकावट दूर कर शरीर को फ्रेश महसूस कराती है।

आम पन्ना पीते समय न करें ये 4 गलतियां:

1. अधिक मात्रा में चीनी मिलाना

कुछ लोग आम पन्ना बनाते समय स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमें बहुत अधिक चीनी मिला देते हैं। लेकिन ज्यादा चीनी डालने से यह ड्रिंक शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जो खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। अधिक चीनी से वजन भी बढ़ सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही मीठास मिलानी चाहिए।

2. अत्यधिक ठंडा आम पन्ना पीना

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आम पन्ना में बर्फ डालकर बहुत ठंडा करके पीते हैं। लेकिन यह तरीका सही नहीं है। अत्यधिक ठंडा आम पन्ना पीने से एसिडिटी, अपच और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे हल्का ठंडा ही पीना चाहिए, बहुत अधिक बर्फ डालने से बचें।

3. खाली पेट आम पन्ना न पिएं

चूंकि आम पन्ना कच्चे आम से बनता है और इसमें खट्टास ज्यादा होती है, इसलिए इसे खाली पेट पीना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में जलन, गैस और ऐंठन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि इसे हल्के स्नैक या नाश्ते के बाद लिया जाए।

4. भोजन के तुरंत बाद न पिएं

आम पन्ना को खाना खाने के तुरंत बाद पीना आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। इससे अपच और गैस की शिकायत हो सकती है। इसलिए आम पन्ना को या तो खाने से पहले लें या भोजन करने के 30 मिनट बाद ही सेवन करें। इससे यह शरीर को बेहतर तरीके से फायदा पहुंचाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी