न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कब्ज की समस्या व्यक्ति को बनाती हैं असहाय, इन 9 योगासन की मदद से पाएं राहत

लेकिन इस समस्या को जड़ से समाप्त करना हैं तो आप योगासन की मदद ले सकते हैं। कब्ज की समस्या में कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 2:20:14

कब्ज की समस्या व्यक्ति को बनाती हैं असहाय, इन 9 योगासन की मदद से पाएं राहत

इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल बहुत खराब हो गई हैं जहां खानपान बिगड़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या से शारीरिक श्रम भी दूर होता जा रहा हैं जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। पाचन प्रक्रिया के अपशिष्ट उत्पाद शौच के माध्यम से बाहर आ जाते हैं। लेकिन कब्ज होने पर ये शरीर में ही बने रहते हैं और कई बीमारियों का कारण बनते हैं। खासतौर से पाचन तंत्र का सही से काम न करते हुए कब्ज की समस्या उठने लगती हैं। कब्ज की समस्या व्यक्ति को असहाय बना देती हैं। ऐसे में कई लोग विभिन्न चूरन या दवाइयों का सेवन करते हुए नजर आते है। लेकिन इस समस्या को जड़ से समाप्त करना हैं तो आप योगासन की मदद ले सकते हैं। कब्ज की समस्या में कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

भुजंगासन

पेट साफ करने के लिए भुजंगासन मददगार साबित हो सकता है। एक शोध के मुताबिक, भुजंगासन कब्ज की समस्या में सुधार करता है। इससे मल त्यागने में आसानी हो सकती है और पेट अच्छी तरह साफ हो सकता है। इस योगासन को करने के लिए पहले योग मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। इस समय पैरों की उंगलियां बाहर की ओर होंगी और दोनों हथेलियां कंधों के बगल में फर्श पर होंगी। अब सांस भरते हुए हथेलियों से फर्श पर दबाव डालें और धीरे- धीरे धड़ वाले भाग को ऊपर उठाएं। शरीर को नाभि तक ऊपर उठाना है और पैर फर्श पर सीधे तने हुए होने चाहिए फिर सिर को पीछे की ओर झुकाएं और ऊपर की तरफ देखें। थोड़ी देर इसी मुद्रा में बने रहें और सामान्य रूप से सांसे लेते व छोड़ते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे शुरुआ

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

उदराकर्षणासन

योग में षट्कर्म की एक क्रिया है, जिसका नाम है शंखप्रक्षालन। यह क्रिया पूरे पेट की सफाई कर देती है। यह आसन कब्ज को दूर करने वाला है। गैस, अफारा, ऐसिडिटी, भूख न लगना जैसी दिक्कतें दूर करने में मदद करता है। उदराकर्षणासन करने के लिए सबसे पहले घुटने मोड़कर, दोनों पैरों की एड़ी और पंजों पर बैठ जाएं और हाथों को घुटनों पर रख लें। अब गहरी सांस भरें फिर सांस निकालते हुए दाहिने घुटने को बाएं पंजे के पास जमीन पर टिकाएं और बाएं घुटने को छाती की ओर दबाएं। ऐसा करने से बाई जंघा पेट पर दबाव डालने लगेगी। अब पूरा शरीर गर्दन सहित बाईं ओर घुमा दें। ऐसी स्थिति में दायां घुटना बाएं पंजे के पास रहेगा। यथाशक्ति आसन को रोक कर रखें, फिर सांस भरते हुए सामान्य अवस्था में लौट आएं। इसी प्रकार दूसरे पैर से भी कर लें। अधिकतम फायदा लेने के लिए 6-8 बार इसका अभ्यास कर लें।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

अर्ध मत्स्येंद्रासन

पेट साफ करने के योग में अर्ध मत्स्येंद्रासन का नाम भी शामिल है। एक रिसर्च की मानें, तो अर्ध मत्स्येंद्रासन पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे खाने को पचाने में मदद मिल सकती है। खाना अच्छे से पचने पर पेट ठीक से साफ हो सकता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले दंडासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं पैर को मोड़कर बाएं घुटने के ऊपर से ले जाकर पैर को जमीन पर रख दें। फिर बाएं घुटने को मोड़कर पैर को दाएं नितंब के पास जमीन पर रख दें। इसके बाद दाएं पैर के ऊपर से बाएं हाथ को ले जाकर दाएं पैर के अंगूठे को पकड़ लें। अब सांस छोड़ते हुए धड़ को बाएं तरफ अपनी क्षमता के अनुसार मोड़ें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड बने रहे और सामान्य रूप से सांस लेते व छोड़ते रहें। फिर योग क्रिया को विपरीत करते हुए पहले वाली मुद्रा में वापस आ जाएं। अब इस क्रिया को दूसरी तरफ से भी दोहराएं।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

मयूरासन

यह आसन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और अस्वास्थ्यकर भोजन के प्रभाव को नष्ट करता है। यह आसन पेट दबाव को बढ़ाता है ,जो प्लीहा और यकृत एनलार्ज्मेंट्स को कम कर देता है। यह आसन आंतो को भी मजबूत बनाता है। इस तरह से कब्ज की समस्या से राहत दिलाता में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले एक साफ और हवादार जगह पर योगा मैट बिछाकर घुटनों के बल पर बैठ जाएं। अब अपने घुटनों को फैलाकर रखते हुए अपने हाथों को फर्श पर रखें। हाथ की उंगलियों को अपने पैर की तरफ रखें। इसके बाद अपने हाथ को कोहनियों की तरफ मोड़ें और ऊपरी हिस्से को आराम दें। इस दौरान आपकी कोहनियां नाभि के किनारे की तरफ होनी चाहिए। इसके बाद आगे की तरफ झुकते समय अपने पैरों की पीछे की तरफ खींचे और शरीर के निचले हिस्से को टाइट रखें। इस दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखें और 30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आयें।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

सुप्त मत्स्येन्द्रासन
सुप्त मत्स्येन्द्रासन के नियमित अभ्यास से पेट को ठीक से साफ करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इससे पाचन क्षमता बेहतर हो सकती है, जिससे खाद्य पदार्थ को ठीक से पचाया जा सकता है और पेट अच्छी तरह से साफ हो सकता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। हथेलियों को नीचे की ओर रखते हुए बाजुओं को कंधे की सीध में फैला लें। अब बाएं पैर को ऊपर उठाकर घुटने से मोड़ें। फिर सांस छोड़ते हुए बाएं पैर को दाएं पैर के ऊपर से ले जाकर जमीन पर रख दें। इसके बाद गर्दन को बाएं तरफ मोड़ें और कुछ सेकंड इसी मुद्रा में बने रहें। अब इस योग क्रिया को दूसरी तरफ से भी करें।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

हलासन

हलासन को करने से कब्ज, बदहज़मी और पेट संबंधी सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपने वजन को कम करने के लिए रोजाना हलासन जरूर करें। हलासन योग का अभ्यास थोड़ा कठिन है, इसलिए किसी विशेषज्ञ के प्रशिक्षण में ही इसका अभ्यास किया जाना चाहिए। प्लो पोज करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। अंगूठे से जमीन को स्पर्श करें। हाथों को जमीन पर सीधा रखें और कमर को जमीन पर ही सटाए रखें। कुछ समय तक इसी अवस्था में ही बनें रहें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आएं।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

विपरीत करनी

अगर किसी का पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा है, तो वो विपरीत करनी आसन को कर सकते हैं। यह आसन कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। कब्ज की समस्या से राहत मिलने पर पेट अच्छे से साफ हो सकता है। इसके लिए एक दीवार के पास योग मैट बिछाकर दीवार की तरफ मुंह करके बैठ जाएं। अब पीठ के बल लेटते हुए हिप्स को ऊपर उठाकर पैरों को दीवार से सटाएं। दोनों हाथों को सिर के पीछे सीधा रखें और कुछ सेकंड इसी मुद्रा में बने रहें। फिर धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं और शुरुआती मुद्रा में वापस आ जाएं। इस योग को रुक-रुककर 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

तितली मुद्रा

यह आगे झुककर करने वाले आसन से हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और गैस, ऐंठन और पेट की सूजन से भी राहत दिलाता है। यह आसन तनाव को कम करने में भी मदद करता है जो कि अच्छे पाचन के लिए अत्यंत आवश्यक है। तितली आसन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को मोड़ते हुए तलवों को एकदूसरे से मिला लें। पैरोंं को हाथों से पकड़कर अंदर की ओर खींचने का प्रयास करें, कोशिश करें कि एड़ियां शरीर को छू लें। उसके पश्चात जांघों पर जोर देते हुए घुटनों को तितली के पंखों की तरह ऊपर-नीचे कोशिश करने का प्रयास करें। इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, साथ ही घुटनों को ऊपर- नीचे करते हुए जमीन से छूने का प्रयास करें। 20 से 30 सेकंड या उससे अधिक भी इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है।

yogasan for acidity,healthy living,Health tips

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन को करने पर पेट वाले भाग पर दबाव पड़ता है, जिससे पेट की मांसपेशियों व आंतों की गतिविधि में सुधार होता है। इससे कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। कब्ज से छुटकारा मिलने पर पेट अच्छी तरह साफ हो सकता है। इस योग को करने के लिए सीधे पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों तक मोड़ें और हाथों को उंगलियों को आपस में फंसाकर घुटनों को पकड़ लें। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए घुटनों को छाती के साथ स्पर्श करें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और ठुड्डी को घुटने के साथ छूने की कोशिश करें। कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें और सामान्य रूप से सांस लेते व छोड़ते रहें। अब धीरे धीरे शुरुआती मुद्रा में लौट कर आराम करें। इसे आप 5-10 बार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग