न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात को सोने नहीं देती हैं सूखी खांसी, आराम पाने के लिए आजमाए ये नुस्खें

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा जहां कभी बरसात की वजह से ठंडक हैं तो कभी धूप और उमस की परेशानी। ऐसे में लोगों को यह मौसम बीमार बनाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 10:17:25

रात को सोने नहीं देती हैं सूखी खांसी, आराम पाने के लिए आजमाए ये नुस्खें

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा जहां कभी बरसात की वजह से ठंडक हैं तो कभी धूप और उमस की परेशानी। ऐसे में लोगों को यह मौसम बीमार बनाने का काम करता हैं। इन बीमारियों में से एक हैं सूखी खांसी जिसमें बलगम तो नहीं आता लेकिन गले में दर्द, खराश से लेकर जलन तक हो सकती है। इस समस्या में खांसते-खांसते पूरे पेट में और पसलियों में दर्द होने लगता है। यहां तक की रात को सोना तक दूबर हो जाता हैं। खांसी लंबे वक्त तक रहती है तो खतरनाक रूप ले सकती हैं। ऐसे में शुरूआती लक्षण दिखते ही आपको घरेलू नुस्खों की ओर रूख कर लेना चाहिए। यहां बताए जा रहे कुछ घरेलू उपाय आपको सूखी खांसी में राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# तुलसी

तुलसी भी आपको सूखी खांसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है, इसके इस्तेमाल के लिए आप तुलसी की पत्तियों का रस निकाल लें, उसके बाद उसमें थोड़ा सा शहद और अदरक का रस मिलाकर उसका दिन में सुबह शाम सेवन करें, आपको जरूर आराम मिलेगा।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# अदरक

सूखी खांसी के घरेलू इलाज के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत है वो हैं शहद, अदरक और मुलेठी। इन चीजों में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो खांसी से राहत देने के साथ ही इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाती हैं। एक चम्मच शहद में अदरक के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर इसका सेवन करें। गला ना सूखे इसके लिए आप मुलैठी की छोटी सी डंडी लेकर मुंह में रखें, इससे गले में खराश नहीं होगी।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# मुलेठी

अगर आप लंबे वक्त से खांसी की समस्या से परेशान है तो रोज सुबह उठकर मुलेठी की चाय पिएं। यह सूखी खांसी से तुरंत आराम दिलाता है। इसके साथ ही आप दो बड़ी चम्मच मुलैठी की सूखी जड़ को एक मग में रखें पानी डाल कर इसे उबालें और फिर इसका 10-15 मिनट तक भाप लें। ऐसा दिन में दो बार करें जल्द से जल्द आराम मिलेगा।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# काली मिर्च

काली मिर्च अपने गुणों से आपको सूखी खांसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है, इसके लिए आप गरम दूध में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डाल कर इसका सेवन करें, इसके साथ आप चाहे तो घी में काली मिर्च को भून कर उसका सेवन भी करते है तो आपको सूखी खांसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# पीपल की गांठ

पीपल की गांठ को भी सूखी खांसी में लाभकारी माना गया है। यह एक आजमाया हुआ नुस्खा है, जिससे सूखी खांसी को ठीक करने में मदद मिली है। इसके लिए एक पीपल की गांठ को पीस लें और उसे एक चम्मच शहद में मिलाकर खा लें। रोजाना ऐसा ही करें। इससे कुछ ही दिन में सूखी खांसी ठीक हो जाएगी।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# सरसों के बीज

एक चम्मच सरसों के बीजों को एक गिलास गर्म पानी में उबाल लें। अच्छी प्रकार उबल जाने पर पानी को पिएं। इससे जमा हुआ कफ बाहर निकलने लगता है। सरसों के बीज में मौजूद सल्फर जमे हुए कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# लहसुन

दो लहसुन की कलियों, और अजवाइन की पत्तियों को एक गिलास पानी में डाल कर इसे उबलने के लिए रख दें, उसके बाद जब ये मिश्रण ठंडा हो जाएँ तो इसमें शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें, ऐसा करने से आपको सूखी खांसी की समस्या से राहत मिलने में मदद मिलती है।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# हल्दी

हल्दी में एंटीबैक्टेरियल, एन्टीवायरल एवं सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। एक चम्मच हल्दी और अजवायन को एक गिलास पानी में उबालें। जब यह पानी उबलकर आधा हो जाए, तब आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। इसके अलावा कच्ची हल्दी के रस को कुछ देर मुंह में रखें। जैसे-जैसे यह गले से नीचे उतरेगा, खांसी की उग्रता में कमी आएगी। खांसी ठीक न होने तक रोज ऐसा करें।

dry cough,home remedies for dry cough,home remedies,Health tips,fitness tips

# शहद

शहद में भी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण होते है, जो आपको सूखी खांसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते है, इसके लिए आप दिन में दो बार गरम दूध में एक चम्मच शहद डाल कर इसका सेवन करें, ऐसा करने से आपको सूखी खांसी से राहत मिलने के साथ सीने में दर्द से भी राहत मिलने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स