न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह से आती बदबू बिगाड़ती हैं आपकी पर्सनलिटी, इन उपायों से करें इसे दूर

मुंह से बदबू का आना कई लोगों के लिए बहुत ही बुरा अनुभव हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 3:29:54

मुंह से आती बदबू बिगाड़ती हैं आपकी पर्सनलिटी, इन उपायों से करें इसे दूर

मुंह से बदबू का आना कई लोगों के लिए बहुत ही बुरा अनुभव हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे अच्छे से सफाई ना होना, मुंह में संक्रमण होना आदि। ऐसे में जब भी आप किसी से बात करते हैं, तो मुंह से आती बदबू दूसरों के सामने आपकी गलत छवि पेश करती हैं। कई बार इसकी वजह से आपको शर्मिंदा भी होना पड़ जाता हैं। मुंह से आती यह बदबू आपकी पर्सनलिटी के लिए घातक साबित होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मुंह से आती इस बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# पिएं ज्यादा से ज्यादा पानी

कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के कुछ देर बात ही पानी पीते हैं। जिसकी वजह से उनके मुंह से बदबू आने लगती है। इसको दूर करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिते रहे इससे आपके मुंह में ताजगी रहेगी।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# दालचीनी का इस्तेमाल

स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली दालचीनी कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक एक तेल होता है, जो मुंह की दुर्गंध को रोकता है, साथ ही मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया की मात्रा को भी कम करता है। इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और उसे उबालें। कुछ देर के बाद उसे छान लें और उस पानी से कुल्ला करें। इससे सांस की बदबू दूर होगी।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# लें फिटकरी की मदद

मुंह की बदबू दूर करने में फिटकरी भी काम करता है। एक गिलास पानी में फिटकरी डालकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद फिटकरी को हटा लें। रोजाना ब्रश करने के बाद फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से मुंह से आने वाली बदबू चली जाती है। पानी को दो से तीन मिनट तक मुंह में भरकर रखें।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# तुलसी की पत्तियां

अगर आप अपने मुंह को हमेशा ताजा रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके मुंह से बदबू न आए तो आप इसके लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकेत हैं। आप तुलसी की पत्तियों को चबा सकते हैं। इससे आपके मुंह की बदबू दूर होती है। इसके अलावा अगर आपके मुंह में किसी तरह का घाव है तो तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो आपके घाव को ठीक करने में मदद करेगी।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# लौंग

लौंग में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं और सांसों को तरोताजा रखते हैं। इसके लिए आप मुंह में लौंग के कुछ टुकड़े रखें और उन्हें चबाएं। इससे सांस की बदबू की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप लौंग की चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए आप पहले एक कप पानी उबाल लें और उसमें एक चम्मच लौंग पाउडर डालें और फिर 4-5 मिनट उसे भी उबाल लें। अब आप इस चाय को पी भी सकते हैं और चाहें तो उसे माउथवॉश के रूप में भी दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# अनार का छिलका

अनार के छिलके को उबालें और उसे छानकर इसके पानी से कुल्ला करें। इससे सांसों से आने वाली बदबू धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# सौंफ

खाने के बाद सौंफ खाने से मुंह से खाने की स्मेल आनी खत्म हो जाती है। इसी तरह लौंग या इलायची का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चीजें दांत और मुंह की बदबू को कंट्रोल करती हैं।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# पुदीना

सांस की बदबू को दूर करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पुदीने की पत्तियों को आप चबा सकते हैं या उसकी चाय से कुल्‍ला कर सकते हैं।

bad breath,home remedies to treat bad breath,bad breath from mouth,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# नींबू

नींबू न केवल स्वस्थ होते हैं, बल्कि वे सांसों की दुर्गंध के खिलाफ भी उपयोगी होते हैं, क्योंकि वे बैक्टीरिया को मारते हैं जो अवांछित गंध पैदा कर सकते हैं। बस नींबू का एक टुकड़ा चूसें या इसे एक गिलास पानी में निचोड़ लें। लहसुन या प्याज खाने के बाद भी यह बहुत कारगर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए

20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका