न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

हम आपके लिए नींबू के अलावा कुछ ऐसे अन्य आहार लेकर आए हैं जो शरीर में विटामिन सी की भरपाई करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Apr 2022 4:58:00

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

हमारे शरीर को प्रतिदिन कई सारे विटामिन्स की जरूरत होती है जिनकी कमी होने पर बीमारियां आ जाती हैं। इन्हीं विटामिन्स में से एक हैं विटामिन-C जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता हैं। गर्मियों के इन दिनों में इसका सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं नींबू को जिसके उत्पाद बहुत पसंद किए जाते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। लेकिन इन दिनों नींबू के भाव आसमान छू रहे हैं जिसके चलते इसका दैनिक सेवन आम इंसान के बस में नहीं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए नींबू के अलावा कुछ ऐसे अन्य आहार लेकर आए हैं जो शरीर में विटामिन सी की भरपाई करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

संतरा

नींबू के बढ़ते दाम को लेकर अगर आपको विटामिन सी की फिक्र है, तो परेशान न हों। इन दिनों आप नींबू के बजाय संतरा का सेवन कर सकते हैं। संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की इम्य़ूनिटी भी बूस्ट की जा सकती है। संतरा या फिर संतरे का जूस नींबू का एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

अमरूद
शायद, अमरूद का नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, अमरूद ही वो फल है। जिसमें नींबू या संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी मौजूद होता है। एक अकेले अमरूद में 126 मिलीग्राम के करीब विटामिन-सी मौजूद होता है। वहीं, इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

कीवी

कीवी विटामिन सी का अच्छा विकल्प होता है। अगर आप नींबू के बढ़ते दाम की वजह से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, तो कीवी को अपने डाइट में शामिल करें। कीवी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवारयल जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

आम

गर्मियों में आम का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है। आम पका हो या फिर कच्चा हर रूप में विटामिन सी से भरपूर होता है। यह नींबू का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। स्वाद में मीठा और खट्टा आम आप भरपूर रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इस सीजन में आपको बहुत ही आसानी से आम उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही यह काफी किफायती भी होता है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

पालक

पालक इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी काफी अहम रोल निभाती है। वहीं, जब बात हो रही हो विटामिन-सी की, तो वहां पर भी पालक का जिक्र जरूर होता है। दरअसल, पालक भी विटामिन-सी के उत्तम खाद्य पदार्थों में से एक गिना जाता है। यही वजह है कि कई लोगों के द्वारा इस हरी पत्तेदार सब्जी को खाने के लिए जरूर इस्तेमाल किया जाता है

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

पपीता

हर सीजन में आसानी से मिलने वाला पपीता सेहत और स्वाद से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही यह शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से पपीता का सेवन करने से शरीर का वजन भी घटाया जा सकता है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

स्टॉबेरी

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इसका स्वाद भी काफी लोग पसंद करते हैं। अगर आप नींबू का बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करें। इसके सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इतना ही नहीं, यह शरीर की कई अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

ब्रोकली

ब्रोकली ग्रीन वेजिटेबल के फैमिली का है। यह 132 मिलीग्राम विटामिन-C देता है और साथ ही एक बार में सब्जी के तौर पर खाने पर आपको सिर्फ 30 कैलोरी के साथ फाइबर भी मिलता है। जिससे आपका पेट भी सही रहता है। इसके अलावा कई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि ब्रोकली में कैंसर को रोकने वाले तत्व होते है।

नींबू हो गए महंगे तो कोई बात नही, इन 9 फूड से करें विटामिन सी की भरपाई

अनानास

नींबू के बेहतर विकल्प के रूप में आप अनानास यानी पाइनएप्पल को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। पाइनएप्पल विटामिन सी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी इत्यादि की कमी को पूरा किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा