न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स में ना करें पैसा बर्बाद, स्नैक्स में शामिल करें ये 9 ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जिनका वजन कम करने के लिए सेवन किया जा सकता हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 4:38:50

वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स में ना करें पैसा बर्बाद, स्नैक्स में शामिल करें ये 9 ड्राई फ्रूट्स

कोरोना के आने के बाद से ही लोगों में अपनी सेहत को लेकर बहुत सजगता आई हैं और वे एक्टिव होकर अपने खानपान के साथ ही लाइफस्टाइल में भी बदलाव लेकर आ रहे हैं। देखने को मिल रहा हैं कि जो लोग बढ़ते वजन उर मोटापे से परेशान हैं वे वजन कम करना चाहते हैं। इसके साथ वे व्यायाम के साथ ही बाजार में उपलब्ध सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं। सप्लीमेंट्स पैसों की बर्बादी हैं जो सेहत को भी खराब कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स लेकर आए हैं जिन्हें स्नैक्स में शामिल किय जा सकता हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सूखे मेवे से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जिनका वजन कम करने के लिए सेवन किया जा सकता हैं...

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

काजू

काजू मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसलिए इस तत्व की कमी को काजू बखूबी पूरी करता है। आपकी दैनिक जरूरत का लगभग 70% मैग्नीशियम काजू के सेवन से पूरा हो सकता है। मैग्नीशियम बॉडी का फैट और कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट भी करता है इसलिए आपका वजन नहीं बढ़ पाता। अगर वजन घटाना है तो काजू का सेवन करें।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

बादाम

हर रोज बादाम खाने की आदत अच्छी मानी जाती है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। इससे वजन भी नहीं बढ़ता। एक मुट्ठी बदाम में लगभग 500 कैलोरीज होती हैं। यानी अगर आप रोज 5 या 7 बदाम खाते हैं तो आपको प्रोटीन, मोनोसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। कोलेस्ट्रोल भी कम रहता है।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

खजूर

स्वाद और सेहत से भरे खजूर वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। अगर आपने इसे एक बार खा लिया तो काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसमें विटामिन बी5 भी होता है। यह विटामिन स्टैमिना बूस्ट करता है। योग या एक्सरसाइज़ करने के बाद खजूर खाना वजन कम करने की अच्छी पहल है।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

हेजल नट्स

हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर हेज़ल नट्स वजन कम करने में मदद करता है। बाकी के सूखे मेवे की तरह हेज़ल नट्स खाने से एनर्जी बनी रहती है। इनके सेवन से क्रेविंग की भी नहीं होती। अगर वजन कम करना चाहती हैं तो हेजल नट्स की शुरुआत अच्छी शुरुआत होगी।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

अंजीर

अगर डाइजेशन ठीक नहीं है तो अंजीर इसमें आपकी मदद कर सकता है। अंजीर में एक तरह का एंजाइम होता है जिसे फिकिन कहते हैं। जिससे डाइजेशन ठीक रहता है और क्रेविंग कंट्रोल रहती है। इसमें शुगर की मात्रा भी कम होती है। जो हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

अखरोट

ओमेगा 3 फैटी एसिड और अल्फा लिनोलेनिक एसिड और गुड फैट से भरपूर अखरोट शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। जो लोग अपने मोटापे या दिल की बिमारी से परेशान हैं, उनके लिए अखरोट अच्छा माना जाता है।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

किशमिश

किशमिश से दो तरह के फायदे देखने को मिलते हैं। पहला वजन घटाने के फायदे और दूसरा हेल्दी स्नैक। अगर आप एक ऐसा स्नैक ढूंढ रहे हैं जो लो सोडियम डाइट हो और वजन भी कम करने में सहायक हो तो किशमिश से बेहतर कुछ नहीं। लगभग 100 ग्राम किशमिश में 1 ग्राम से भी कम फैट और 295 कैलोरी होती हैं।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

पिस्ता

काफी लोगों को बार-बार कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। ऐसे में आप कुछ उल्टा सीधा खाने से अच्छा पिस्ता खाएं। पिस्ता में फाइबर होता है, जिससे शरीर में एनर्जी रहती है। साथ ही डाइजेशन के लिए भी ये काफी अच्छा होता है। सबसे जरूरी बात पिस्ता खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख बार-बार यह जल्दी नहीं लगती।

dry fruits for fat loss,healthy living,Health tips

ब्राजील नट्स

ब्राजील नट्स कई गुणों का खजाना हैं। ये वजन कम करने में सहायक हैं। इसमें उपस्थित एमिनो एसिड फैट बर्न करने में मदद करता है। इनमें मैग्नीशियम, थायमीन, इ्सेलेनियम, फास्फोरस आदि पोषक तत्व होते हैं जो वजन कम करने में सहायक है। अगर नाश्ते में ब्राजील नट्स का सेवन किया जाए तो वजन तेजी से कम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!