न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कम होने लगी हैं आपके आंखों की रोशनी, ये 8 उपाय करेंगे इसे बढ़ाने में मदद

लेकिन आप चाहे तो आयुर्वेद में बताए गए उपायों को अपनाकर अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और चश्मे से निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करेंगे...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 12:57:22

क्या कम होने लगी हैं आपके आंखों की रोशनी, ये 8 उपाय करेंगे इसे बढ़ाने में मदद

कहते हैं कि आंखें है तो जहां हैं जिसके जरिए ही हम अपने आसपास की सभी चीजों को बड़ी आसानी से और साफ तौर पर देख सकते हैं। लेकिन आजकल आंखों की रोशनी की समस्या आम बात हो गई है जिसमें आंखों की रोशनी धुंधली होने लगती हैं और कुछ भी साफ़ नहीं दिखाई देता हैं। इससे निपटने के लिए लोगों को चश्मे का सहारा लेना पड़ रहा हैं। ज्यादातर लोगों को चश्मा पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। फिर भी उन्हें मजबूरी में पहनना पड़ता है। लेकिन आप चाहे तो आयुर्वेद में बताए गए उपायों को अपनाकर अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और चश्मे से निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करेंगे...

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

सरसों का तेल

सरसों के तेल के जरिए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। आपको करना ये है कि रोजाना सरसों के तेल से लगभग 15 मिनट तक अपने पैरों में मालिश करनी है, जिससे आपको देखने की क्षमता में सुधार देखने को मिल सकता है।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

आंवला

आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

एक्सर्साइज करें

आंखों की देखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। इस पर डॉक्टरी अध्ययन भी किए गए हैं जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि नियमित रूप से व्यायाम करने वाले और हेल्दी वेट रखने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है यही वजह है कि संतुलित वजन आंखों की रोशनी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

गुलाब जल

आयुर्वेद में गुलाब जल को आंखों के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। त्वचा को निखार देने के लिए, आंखों की गंदगी साफ करने के लिए, आंखों को ठंडक देने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी गुलाब जल को बेहतर माना जाता है। आपको बस सप्ताह में कम से कम तीन दिन अपनी आंखों में इसकी बूंदों को डालना है। इसी के साथ ही एक चने के दाने जितनी फिटकरी को सेंककर सौ ग्राम गुलाबजल में डालकर रख लें। रोजाना रात को सोते समय इस गुलाबजल की चार-पांच बूंद आंखों में डाले।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

देशी घी

आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के लिए इस घरेलू उपाय को आजमाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, देसी घी आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है। यह घी विटामिन और खनिजों से भरा होता है जो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करता है। आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए, आपको अपने आंखों पर घी लगाना चाहिए और कुछ मिनटों के लिए मालिश करनी चाहिए।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

बादाम

बादाम का सेवन करने से भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार बादाम में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप चाहें तो इसे दूध के साथ ही खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपको दूध और बादाम दोनों में मौजूद विटामिन-ए की मात्रा मिलेगी जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती है। ज्यादातर लोगों के द्वारा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बादाम मिल्क का सेवन रात को सोने से पहले जरूर किया जाता है।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

भीगे हुए बादाम, किशमिश और अंजीर

अगर आपकी नजर कमजोर है या आपको लगता है कि आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं तो आपको इस घरेलू नुस्खे को आजमा कर देखें । इसके लिए आपको सभी की बराबर मात्रा चाहिए। रात को इन्हें पानी में भिगो दें और सुबह पीस लें। पानी में मिलाकर पिएं। यह आपको आंखों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा। किशमिश और अंजीर आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं। अगर पीस नहीं पाते हैं तो इन तीनों को एक साथ खाकर पानी पी लें।

ways to increase eyesight,healthy living,Health tips

बादाम, सौंफ और मिश्री

यह एक आयुर्वेदिक उपाय है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस मिश्रण में उपयोग किए जाने वाले सभी 3 तत्व आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए, आपको बादाम, मिश्री, सौंफ की जरूरत पड़ेगी। पाउडर बनाने के लिए सभी सामग्री को पीस लें। सोने से पहले हर रात गर्म दूध के साथ इस पाउडर का एक चम्मच लें। 7 दिनों तक हर रोज इसका सेवन करने से आपको आंखों की रोशनी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!