न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन करने से पीरियड को नियमित किया जा सकता हैं और ये सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं हैं। तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Apr 2023 3:43:36

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

पीरियड्स अर्थात मासिक चक्र महिलाओं के जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया हैं जो कि नीयत समय अंतराल के बाद होती है। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता हैं कि पीरियड्स आने में देरी हो जाती हैं जिसका सीधा संबंध महिलाओं की सेहत से जुड़ा होता हैं। ऐसे में महिलाऐं पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेने लगती हैं जो कि सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। ऐसे में जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की जो शरीर को नुकसान ना पहुंचाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन करने से पीरियड को नियमित किया जा सकता हैं और ये सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं हैं। तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में...

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

अनानास खाएं

पीरियड्स की परेशानियों को दूर करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन करें। दरअसल, इसमें ब्रोमेलैन होता है, यह एक ऐसा एंजाइम है, जो गर्भाशय की परत को नरम करके आपके पीरियड्स को नियंत्रित करता है। पीरियड ना आने पर आप पाइनएप्पल को अपने आहार में शामिल करें। इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। इसके अलावा अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करता है।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

अदरक का करें सेवन

पीरियड्स न आने पर अपने आहार में अदरक को शामिल करें। अदरक के सेवन से मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि मासिक धर्म के कुछ दिनों पहले अदरक का सेवन करना प्रभावी माना जा सकता है। अगर आप पीरियड्स को नियमित करना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन करें।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

कच्चा पपीता खाएं

अगर आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं या फिर पीरियड्स आने में देरी हो रही है, तो इस स्थिति में आप कच्चे पपीते का सेवन करें। कच्चे पपीते का सेवन करने से पीरियड्स न आने की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, कच्चे पपीते में गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन को कंट्रोल करने का गुण छिपा होता है। रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि कच्चे पपीते का सेवन करने से मासिक धर्म समय पर हो सकता है। वहीं, अगर स्ट्रेस की वजह से अगर पीरियड्स समय पर नहीं हो रहे हैं, तो आप कच्चे पपीते का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। इससे स्ट्रेस कम होता है, जो पीरियड्स समय पर लाने में आपकी मदद कर सकता है।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

गाजर है असरदार

पीरियड ना आने पर आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन और कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी के कारण पीरियड ना आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में गाजर का सेवन करने से आपके शरीर में बीटा-कैरोटीन और कैरोटीन की पूर्ति हो सकती है। गाजर को खाने से पीरियड्स नियमित किया जा सकता है। इसके अलावा गाजर का बीज भी पीरियड्स को नियमित करने में आपकी मदद कर सकता है। गाजर का सेवन आप जूस, सलाद या फिर स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

दालचीनी है प्रभावकारी

पीरियड्स की कई परेशानियों को दूर करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। यह मासिक धर्म में होने वाली कई परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, पीरियड्स अनियमित होने पर दालचीनी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं के लिए भी प्रभावी है। पीरियड न आने पर आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए प्रभावकारी हो सकता है।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

फोलेट युक्त आहार का करें सेवन

फोलेट युक्त आहार का सेवन करने से पीरियड न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। फोलेट युक्त आहार जैसे- ब्रोकली, स्प्राउट्स, छोले, राजमा इत्यादि के सेवन से आप अपने पीरियड को नियमित कर सकते हैं। साथ ही यह नियमित ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में आपकी मदद करता है। पीरियड को नियमित करने के लिए प्रतिदिन 400 माइक्रोग्राम (एमसीजी) फोलेट का सेवन जरूरी है। सही जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें, ताकि डॉक्टर आपकी स्वास्थ्य अवस्था के अनुसार आपको सही सुझाव दे सकें।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

आहार में शामिल करें हेल्दी फैट

कई महिलाएं मोटापा बढ़ने के डर से फैट को अपने आहार में शामिल नहीं करती हैं। जिसकी वजह से उन्हें पीरियड्स न आने की समस्या हो सकती है। अगर आप पीरियड्स को रेगुलर करना चाहते हैं, तो अपने आहार में पर्याप्त रूप से वसा को शामिल करें। वसा के सेवन से शरीर का हार्मोन स्तर और ओव्यूलेशन का समय सही रहता है। अगर आप पीरियड्स को नियमित करना चाहते हैं, तो अपने आहार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर आहार को शामिल करें। सैल्मन, वेजिटेबल ऑयल, अखरोट और अलसी ऐसे फूड्स हैं, जिससे आप पीरियड ना आने पर खा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

पीरियड्स ना आने पर दवाइयों का सहारा लेना सेहत के लिए खतरनाक, इन 8 चीजों के सेवन से दूर करें परेशानी

एप्पल साइडर विनेगर का करें सेवन

पीरियड ना आने पर आप रोजाना सेब के सिरके का सेवन करें। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना 15 मिली एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं की समस्या को कम किया जा सकता है। इससे पीरियड्स न आने की परेशानी दूर होती है। हालांकि, अभी इस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है। ध्यान रखें कि एप्पल साइडर विनेगर का स्वाद कड़वा होता है, जिसका सेवन कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो आप इसे गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इस पानी में आप शहद को भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री