न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आहार में शामिल करें ये 8 चीजें

इन बीमारियों से बचने के लिए गर्मियों के दिनों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत होती हैं और इसका सबसे अच्छा जरिया होता हैं आपका आहार। जी हां, अगर आपका बच्चा कमजोर है और जल्दी बीमार पड़ जाता है तो आपको उसकी डायट में यहां बताई गई चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 4:54:11

गर्मियों के दिनों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आहार में शामिल करें ये 8 चीजें

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जहां बच्चों की सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहने की जरूरत होती हैं क्योंकि बच्चे पानी कम पीते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी होने के साथ ही कई समस्याएं आ सकती हैं। देखा जाता हैं कि कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों को इन दिनों में बीमारियां जैसे उल्टी, दस्त, पेट में कीड़े आदि जल्दी हो जाते हैं। बच्चों को वायरस और फ्लू आदि जल्दी अपनी चपेट में ले लेते हैं क्योंकि उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। इन बीमारियों से बचने के लिए गर्मियों के दिनों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत होती हैं और इसका सबसे अच्छा जरिया होता हैं आपका आहार। जी हां, अगर आपका बच्चा कमजोर है और जल्दी बीमार पड़ जाता है तो आपको उसकी डायट में यहां बताई गई चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

सूखे मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, पिस्ता, काूज और मूंगफली एवं बीज जैसे कि कद्दू के बीज, अलसी के बीज, चिया सीड्स और तिल के बीज प्रोटीन, हैल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और खनिज पदार्थों को अच्छा स्रोत होते हैं। ये विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो कि एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

हरी पत्तेदार सब्जियां

इन सब्जियों में विटामिन ए, सी और के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते है जो संक्रमण से लड़ने और बचाने में मदद करते है। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

खट्टे फल

विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इन खट्टे फलों में मौसमी का सेवन गर्मियों में काफी ज्यादा किया जाता है। खासतौर पर गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए कई लोग मौसमी का जूस पीने के सलाह देते हैं। इसके अलावा मौसमी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें कई अन्य तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। मौसमी के अलावा आप अन्य खट्टे फलों जैसे- कीवी, पपीता, अमरूद, संतरा, स्ट्रॉबेरी और आंवला का सेवन गर्मियों में कर सकते हैं।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

दाल

दाल एक एसा आहार है, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। यह प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। इसलिए बच्चों को रोजाना दाल जरूर खिलाना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

तरबूज

तरबूज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचाव किया जा सकता है। साथ ही यह रसदार फल कई अन्य पोषक तत्वों जैसे - विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर होता है। तरबूज को गर्मियों के सबसे अच्छे फलों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप इसे नाश्ते के रूप में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। यह लो कैलोरी युक्त नाश्ता हो सकता है। साथ ही यह इस तेज गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। विटामिन सी और लाइकोपीन से भरपूर इस फल का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। इसके अलावा खरबूजा भी गर्मियों के सबसे बेहतरीन फलों की लिस्ट में शामिल होता है।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

सियान पैपर

सियान पैपर में कैप्सेसिन नामक तत्व होता है जो कि विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत कर जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करता है। एक चम्मच सियान पैपर में आरडीआई विटामिन-ए का 44 फीसदी होता है। ये तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

आम

गर्मियों में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो, जिसने आम का स्वाद न चखा हो। आम के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई अन्य लाभ भी होते हैँ। गर्मियों का यह सबसे बेस्ट फल माना जाता है। इसका रसीला और मीठा स्वाद हर किसी को अपनी ओर लुभाता है। आम को दुनिया में सबसे लोकप्रिय फल के रूप में जाना जाता है। इसकी कई तरह की वैरायटीज होता हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन और फाइबर भरपूर रूप से प्राप्त हो सकता है।

foods to increase the immunity of children,healthy living,Health tips

खुबानी

खुबानी को सूजन-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। ये विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम और प्रचुर डायट्री फाइबर से भरपूर होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत