न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन 8 आहार को दोबारा गर्म करने की गलती, झेलने पड़ जाते हैं सेहत को नुकसान

आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दोबारा गर्म करने से वे शरीर में पोषण पहुंचाने की बजाय विषाक्त पदार्थों का द्वार बन जाते है। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 3:28:34

ना करें इन 8 आहार को दोबारा गर्म करने की गलती, झेलने पड़ जाते हैं सेहत को नुकसान

स्वादिष्ट भोजन की चाहत सभी को होती हैं और यह स्वाद तब और ज्यादा बढ़ जाता हैं जब यह गर्म हो। कई लोगों के घरों में तो खाना बनते ही खा लिया जाता हैं, लेकिन वहीँ कई लोगों के यहां खाने को दोबारा गर्म करके खाया जाता हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई लोग शाम का खाना भी सुबह ही बना लेते हैं और दोबारा गर्म कर खाते हैं। लेकिन आपकी यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। दोबारा गर्म करने से कई भोजन विष के समान बन जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दोबारा गर्म करने से वे शरीर में पोषण पहुंचाने की बजाय विषाक्त पदार्थों का द्वार बन जाते है। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

अंडे

पोषक तत्वों से भरपूर अंडा भी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है, अगर इसकी बनी हुई डिश को दोबारा गर्म करके खाया जाए। अंडे की बनी हुई डिश को रिहीट करने पर इसका स्वाद बदल जाता है और ये फूड आइटम सेहत के लिए भी हानिकारक बन जाती है।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

मशरूम

स्वाद के शौक़ीन इस सब्जी को बहुत ही उत्साह के साथ खाते हैं। मशरूम को बहुत सी डिश में काम लिया जाता है। मशरूम को काटते ही इसमें मौजूद प्रोटीन तत्त्व कम होने लगते हैं इसलिए इसे काटकर स्टोर न करें। इसे पकाने के तुरंत बाद ही खा लें। इसे दोबारा गर्म करके खाने से पेट खराब हो सकता है।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

चावल

हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर चावल ज्यादातर लोगों की फेवरेट फूड आइटम मानी जाती है, लेकिन इसे भी दोबारा गर्म करके खाना एक गलत तरीका होता है। सुपरफूड कहे जाने वाले चावल की बनी डिश को दोबारा गर्म करने से वह शरीर में जहर का रोल निभाती है।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

चुकंदर

चुकंदर से तैयार की गई खाद्य सामग्री को ठीक से ठंडा ना होने देना और इसे फिर से गर्म करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आपको बता दें कि चुकंदर के अंदर नाइट्रिक ऑक्साइड होता है। जब आप चुकंदर से बनाई गई खाद्य सामग्री को बिना ठंडा किए फिर से पकाते हैं तो यह पहले नाइट्रेट्स से नाइट्राइट में परिवर्तित होते हैं और इसके बाद नाइट्रोसेमाइन में। जिनमें से कुछ को कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ भी माना जाता है। इसलिए चुकंदर को गर्म करके खाना बंद कर दें।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

पालक

पत्तेदार सब्जियों में शामिल पालक को आयरन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसकी कई डिश बनाई जा सकती हैं, जिनमें सबसे कॉमन पालक पनीर है। अक्सर लोग रात में बची हुई पालक पनीर की सब्जी को दोबारा गर्म करके खाते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि ये तरीका कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

चिकन

चिकन के अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अंडे की तरह इसमें भी साल्मोनेला होता है। वही चिकन को पकने के बाद लंबे समय तक साधारण तापमान में रखने से, इस बैक्टीरिया को कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए जरूरी है कि आप चिकन को पकाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका अंदरूनी तापमान 165 डिग्री तक पहुंच जाए। यह माइक्रोवेव के जरिए पूरी तरह से संभव नहीं है। इसलिए इसे पकने के तुरंत बाद ही खाना सही रहता है। ध्यान रहे किसी भी सूरत में आपको इसे दोबारा गर्म नहीं करना है।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

आलू

भारत में हर घर में लोग ज्यादातर सब्जियों को बनाने में आलू की मदद लेते हैं। आलू को काफी देर पहले उबालने के बाद फिर पकाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस कंडीशन में क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम को बढ़ावा मिलता है, जो काफी अनहेल्दी माना जाता है।

foods not to be done hot again,healthy living,Health tips

तेल

आखिरी पर सबसे महत्वपूर्ण बात, किसी भी तरह के तेल को दोबारा हीट नहीं करना चाहिए। कुकिंग ऑयल के लिए हम अक्सर सोचते हैं कि ये दोबारा गर्म करके फिर से तलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पर ये सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। प्रीहीट करने पर इसमें से कार्सिनोजेनिक प्रॉपर्टीज का उत्पादन होता है, जो आगे जाकर कैंसर के जोखिम को बढ़ाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स