न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी नहीं ये 8 चीजें, इनके सेवन से कभी नहीं घटेगा आपका वजन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं और जिनका सेवन आपके वजन कम नहीं होने का कारण बनता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 2:41:41

मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी नहीं ये 8 चीजें, इनके सेवन से कभी नहीं घटेगा आपका वजन

बढ़ता वजन आज के समय में एक बड़ी परेशानी बनकर सामने आया हैं। लोगों के शारीरिक श्रम में कमी आई हैं और इसी के साथ ही खानपान में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो बढ़ते वजन के लिए प्रभावी होते हैं। जय लोग अपने वजन पर नियंत्रण रखने के लिए व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करते हैं लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हो पाता हैं क्योंकि आपको खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। ऐसे में वजन को कम करने और हेल्दी बने रहने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं और जिनका सेवन आपके वजन कम नहीं होने का कारण बनता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

रिफाइंड अनाज

जाहिर तौर पर पास्ता, ब्रेड और पिज्जा जैसी चीजें सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं लेकिन अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो ये बिल्कुल भी ना खाएं। अगर खाना भी है तो इसकी मात्रा सही रखें। ज्यादा मात्रा में ग्लूटन, स्टार्च और फाइटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की एक स्टडी के मुताबिक, रिफाइंड की जगह साबुत अनाज खाने से कैलोरी तेजी से घटती है क्योंकि साबुत अनाज से मेटाबॉलिज्म ज्यादा एक्टिव होता है।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

एनर्जी बार या एनर्जी ड्रिंक

ये पढ़कर आपको हैरानी होगी क्योंकि एनर्जी बार तो एनर्जी बढ़ाते हैं। फिर इनसे मेटाबॉलिज्म स्लो कैसे होता है? दरअसल एनर्जी बार्स आपके शरीर में एनर्जी रिलीज कर देते हैं क्योंकि इनमें कैफीन और शुगर बहुत अधिक होता है। लेकिन इन्हीं कारणों से ये आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो भी कर देते हैं। इसलिए आप एनर्जी बार या एनर्जी ड्रिंक का सेवन न करें। इसके बजाय नैचुरल एनर्जी बूस्टर जैसे- केला, खजूर, बादाम, नारियल पानी आदि पिएं।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

अल्कोहल

सीमित मात्रा से ज्यादा शराब सेहत के लिए हानिकारक है। महिलाओं को हर दिन एक और पुरुषों को दो से अधिक ड्रिंक नहीं करनी चाहिए। इससे ज्यादा ड्रिंक मेटाबॉलिज्म पर असर डालती है। ज्यादा शराब पीने से शरीर की वजन घटाने की क्षमता 73% तक कम हो जाती है। ज्यादा शराब पीने से शरीर में एसीटैल्डिहाइड बनता है। यह विषैला पदार्थ शरीर के पाचन तंत्र के लिए खतरनाक होता है।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

फ्रूट जूस

फ्रूट जूस शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसकी वजह से ब्लड ग्लुकोज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ब्लड ग्लुकोज बढ़ जाने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसका मतलब ये है कि आप कैलोरी कम बर्न कर रहे हैं और फैट ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

मीठी चीजें

मीठी चीजें खासकर जिन्हें चीनी डालकर बनाया गया है, उनके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। संयोग से चीनी भी व्हाइट ही है। इसलिए व्हाइट शुगर का प्रयोग बहुत-बहुत कम करें। ये आपके मेटाबॉलिज्म को तो धीमा करता ही है, साथ ही शरीर की कई बीमारियों और रोगों का भी कारण बनता है। मीठी चीजें ज्यादा खाने से आपके खून में शुगर की मात्रा बढ़ती है। ये बढ़ा हुआ ब्लड शुगर शरीर की नाजुक तंत्रिकाओं को नष्ट कर सकता है। इससे डायबिटीज के साथ-साथ अंगों के डैमेज होने का भी खतरा रहता है।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

रेस्टोरेंट फ्राइड फूड

रेस्टोरेंट के फ्राइड फूड्स में हाइड्रोजेनेटेड ऑयल या फिर ट्रांस फैट होता है। ये मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं। वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार मोनोअनसैचुरेटेड फैट की जगह ट्रांस फैट वाली डाइट लेने से वजन तेजी से बढ़ता है। यहां तक कि इस फैट के साथ कैलोरी की मात्रा भी असर नहीं करती। फ्राइड फूड वजन मोटापा बढ़ाता है और सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

फ्रोजेन फूड

फ्रोजेन फूड में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये मेटाबॉलिज्म को बहुत धीमा कर देते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए कई फ्रोजेन फूड में हाइड्रोजेनेटेड ऑयल के रूप में खूब सारा शुगर, नमक और ट्रांस फैट डाला जाता है। ये सारी चीजें मोटापे को दोगुनी तेजी से बढ़ाती हैं।

foods not good for body  metabolism,healthy living,Health tips

फ्लेवर्ड योगर्ट

योगर्ट को बहुत हेल्दी माना जाता है क्योंकि ये प्रोबायोटिक फूड होता है। लेकिन अधिकतर लोग फ्लेवर्ड योगर्ट खाते हैं। जबकि फ्लेवर्ड योगर्ट न ही हेल्दी होता है और न ही आपके पाचन के लिए सही होता है। फ्लेवर्ड योगर्ट को खाने से भी आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। फ्लेवर्ड योगर्ट में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में नहीं होता है और न ही इनमें गुड बैक्टीरिया होता है। इसके अलावा इन्हें टेस्टी बनाने के लिए इसमें रिफाइंड शुगर का भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए आपको फ्लेवर्ड योगर्ट नहीं खाना चाहिए। हां, अगर आप ग्रीक योगर्ट खाते हैं, तो ये हेल्दी भी होता है और आपके शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!