न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

आए हैं जो आपको दिनभर काम करने की एनर्जी देने के साथ ही अच्छी सेहत भी प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन और इन्हें करने के तरीके के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 5:33:39

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

महिलाएं गृहणी हो या कामकाजी उनके कंधे पर कई जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें निभाते-निभाते वे अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने लिए कुछ वक़्त निकालते हुए योगासन करने पर ध्यान देना चाहिए। योगासन आपको मन की शांति देने के साथ ही स्वस्थ तन भी देता हैं। आज इस कड़ी में हम आप महिलाओं के लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जो आपको दिनभर काम करने की एनर्जी देने के साथ ही अच्छी सेहत भी प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन और इन्हें करने के तरीके के बारे में...

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

ताड़ासन

अगर आप एक बिगनर हैं तो ऐसे में आप ताड़ासन का अभ्यास करें। यह आसन आपकी फुल बॉडी को स्ट्रेच करता है, बल्कि बॉडी पॉश्चर को भी बेहतर बनाता है। आप योगासनों की शुरूआत में इसका अभ्यास कर सकती हैं। ताड़ासन आपकी बॉडी को अधिक फ्लेक्सिबल बनाता है। इसलिए, नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।

ताड़ासन करने का तरीका

- ताड़ासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
- इस अवस्था में आप अपनी एड़ियों को एक-दूसरे के साथ मिला कर रखें।
- अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं।
- अब सांस लेते हुए, अपने शरीर को ऊपर की ओर खीचें।
- यथासंभव इस अवस्था में रूकें और फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में लौट आएं।

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

धनुरासन

धनुरासन में शरीर एक धनुष की भांति तना हुआ नजर आता है। इस आसन को थायराइड के लिए काफी अच्छा माना गया है। जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है, उन्हें अक्सर थकान का अहसास होता है। इसके अलावा, यह आपके मोटापे को भी कम करता है। मोटापे के कारण भी अधिकतर लोग जल्दी थक जाते हैं। इस आसन का अभ्यास करने के लिए यह स्टेप फॉलो करें-

धनुरासन करने का तरीका

- सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं।
- अब आप अपने हाथ से दोनों टखनों को पकड़ने का प्रयास करें।
- जब अप अपने टखनों को पकड़ लें तो अपने सिर, छाती और जांघ को भी ऊपर की ओर उठाएं।
- इस अवस्था में कोशिश करें कि आपके शरीर का भार पेट के निचले हिस्से पर हो।
- अपनी क्षमतानुसार इस अवस्था में रूकें और फिर वापस लौट आएं।

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

भुजंगासन

हाउसवाइव्स खुद को फिट रखने के लिए करें ये 4 योगासन 8
यह एक बेहद ही साधारण आसन है, जो महिलाओं को होने वाले तनाव और थकान को कम करने में सहायक है। इतना ही नहीं, अधिकतर गृहिणियों को अक्सर कमर में दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए भी यह आसन लाभदायक है, क्योंकि यह पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।

भुजंगासन करने का तरीका

- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
- अपने हाथों को छाती के बगल में रखें और माथे को जमीन पर टिकाएं।
- अब अपने दोनों पैरों के बीच हल्का सा गैप रखते हुए उन्हें सीधा रखें।
- अब लंबी सांस भरते हुए अपनी हाथों की मदद से नाभि तक शरीर को ऊपर उठाने का प्रयास करें।
- ध्यान रखें कि आप पहले सिर को, फिर छाती और आखिर में नाभि वाले हिस्से को ऊपर उठाना होगा।
- यथासंभव इस अवस्था में रूकें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करने से महिलाओं को एक साथ कई लाभ होते हैं। यह आपकी बैक को मजबूत बनाने से लेकर डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं, जिन महिलाओं में सिर में दर्द या फिर तनाव व चिंता की शिकायत रहती है, उन्हें भी इस आसन का अभ्यास करना चाहिए। अगर आप थकान, मोटापा या अनिद्रा से परेशान हैं तो ऐसे में भी पश्चिमोत्तानासन बेहद लाभदायक है।

पश्चिमोत्तानासन करने का तरीका

- इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर उस पर पैर सीधे करके बैठ जाएं।
- इस अवस्था में आपके घुटने एकदम सीधे होने चाहिए और दोनों पैर आपस में मिले हुए हों।
- इसके बाद, आप दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
- अब आप माथे को घुटनों से सटाने की कोशिश करें। साथ ही हाथों से पैरों के अंगुठों को पकड़ने का प्रयास करें।
- शुरूआत में हो सकता है कि आप ऐसा ना कर पाएं, लेकिन घुटने को मोड़े बिना जितना संभव हो, करें।
- अब अपनी सुविधानुसार कुछ सेकंड के लिए इसी अवस्था में रूकें।
- फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं।

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

बालासन

अगर आप अपनी बॉडी को एकदम रिलैक्स करना चाहती हैं, तो बालासन का अभ्यास किया जा सकता है। यह न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि आपकी बॉडी की खोई हुई ऊर्जा को वापस लौटाने और शांति प्रदान करने में मदद करता है। भले ही आप एक बिगनर हैं, तब भी इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं।

बालासन करने का तरीका

- सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- इस दौरान आपके दोनों टखने और और एड़ियां आपस में एक-दूसरे को टच करती हो।
- अब, गहरी सांस लें और हाथों को ऊपर करें व आगे की तरफ झुकें।
- आप इतना झुकें कि पेट दोनों जांघों के बीच आ जाएं, अब सांस छोड़ दें।
- इस अवस्था में जितना हो सके, रूकने का प्रयास करें।
- याद रखें कि दोनों हाथ घुटनों की सीध में ही रहें।
- अब वापिस सामान्य अवस्था में लौट आएं।

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन को मुख्य रूप से पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह कब्ज और गैस की परेशानियों को दूर करने में कारगर है। लेकिन इसके अलावा, इस आसन के नियमित अभ्यास से पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। वहीं, महिलाओं के लिए इसे विशेष रूप से लाभदायी माना गया है, क्योंकि यह महिलाओं की पीरियड्स प्रॉब्लम और बांझपन की समस्या को भी काफी हद तक दूर कर सकता है।

पवनमुक्तासन करने का तरीका

- पवनमुक्तासन का अभ्यास करने के लिए मैट बिछाकर सीधे लेट जाएं।
- अब एक गहरी श्वास लें और सांस छोड़ते हुए, दोनों पैरों को ऊपर उठाकर घुटनों को मोड़ें।
- अब, अपने दोनों हाथों से अपने घुटने को पकड़ लें और कुछ सेकंड तक मजबूती से दबाए रखें।
- अब अपने हाथों को छोड़ें और फिर पैरों को दोबारा सीधा करें।
- इसी प्रक्रिया को आप एक-एक पैर से भी कर सकते हैं।

खुद को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए महिलाएं करें ये 7 योगासन

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन श्वसन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना गया है। इसके अभ्यास से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बेहतर होता है। साथ ही अगर नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास किया जाए तो जांघों का फैट कम होता है और जो महिलाएं हेयर फॉल की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें भी यह आसन अवश्य करना चाहिए। यह आसन आपके कंधों और पीठ को स्ट्रेच करता है, जिससे रीढ़ अधिक फ्लेक्सिबल बनती है।

उष्ट्रासन करने का तरीका
- उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले घुटने टेककर चटाई पर बैठ जाएं।
- इस दौरान आपके दोनों घुटनों के बीच में हल्का सा गैप हो।
- अब आप धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकते हुए हाथों को पीछे की ओर ले जाएं।
- अब आप, अपनी एड़ी को धीरे से पकड़ने की कोशिश करें।
- इस अवस्था में आप अपनी चिन को ऊपर उठाएं और पेट को हल्का आगे की ओर करें।
- कुछ देर इस अवस्था में रूकें।
- अंत में, सांस छोड़ते हुए धीरे से वापिस सामान्य अवस्था में लौट आएं।
- अगर आप पहली बार यह आसन कर रही हैं या फिर आपको घुटनों में कोई समस्या है तो आप पहले मैट के उपर कुशन रख लें और उसके बाद ही इस आसन का अभ्यास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा