न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 उपायों की मदद से मिलेगी आंखों में होने वाली खुजली से राहत, जानें और आजमाए

ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आंखों में होने वाली खुजली से राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 2:30:59

इन 7 उपायों की मदद से मिलेगी आंखों में होने वाली खुजली से राहत, जानें और आजमाए

शरीर के विभिन्न हिस्सों में से आंखें बेहद संवेदनशील हिस्सा होती हैं जिसमें आई जरा सी भी तकलीफ बेहद पीड़ादायी होती हैं। आंखें ही हैं जिनकी मदद से हम इस रंगीन दुनिया को देख पाते हैं तो ऐसे में इंक ख्याल रखना बहुत जरूरी होता हैं। देखा जाता हैं कि आजकल प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से कई बार आंखों में खुजली होने लगती हैं और बार-बार हाथ आंखों पार चला जाता हैं। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आंखों में होने वाली खुजली से राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedied to treat itching in eyes,healthy living,Health tips

पानी के छींटे मारे

आंखों में खुजली होना सामान्य है। यह समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाती है। लेकिन अगर खुजली ज्यादा हो रही हो, तो इस स्थिति में आप आंखों पर ठंडे पानी की छींटे मारें। इससे आंखों में खुजली की परेशानी से तुरंत राहत मिल सकता है। साथ ही आपकी अन्य समस्याएं जैसे- जलन, लालिमा की परेशानी भी दूर हो सकती है।

कॉटन से दूध लगाएं

ठंडा दूध भी आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। खासतौर पर अगर आपके आंखों में खुजली, जलन या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में कॉटन की मदद से आंखों के आसपास दूध लगाएं। ध्यान रखें कि इसमें किसी भी तरह का मिश्रण न हो।

home remedied to treat itching in eyes,healthy living,Health tips

गर्म फूंक भी है मददगार

अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी आंखों में कुछ चला जाता है तो एक सूती कपड़े या तौलिए पर गर्म फूंक मारकर आंखों में लगाने से समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ आंखों की खुजली को दूर करने के लिए भी है। आंखों में खुजली की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप तौलिया में गरम फूंक मारकर आंखों पर कुछ समय के लिए रखें। इससे अलग आप गर्म सेक के लिए प्रेस या हीटर भी संभाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि ज्यादा तेज गर्म भी आंखों पर ना छुएं वरना समस्या और बढ़ सकती हैं।

गुलाबजल डालें

आंखों में खुजली होने पर आंखों के अंदर गुलाबजल डालें। इससे आपको काफी आराम महसूस हो सकता है। हालांकि, गुलाजबल डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें किसी भी तरह का केमिकल न हो। अगर गुलाबजल में केमिकल होगा, तो यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि होममेड गुलाबजल ही आंखों में डालें।

home remedied to treat itching in eyes,healthy living,Health tips

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी आंखों में खुजली की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो आंखों में खुजली और जलन की परेशानी से राहत दिला सकता है। एलोवेरा जेल को आंखों में लगाने के लिए शुद्ध एलोवेरा पत्तियों से जेल बाहर निकाल लें। अब एक कॉटन की मदद से आंखों के आसपास इसे लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद इसे साफ कर लें। इससे काफी राहत मिल सकती है।

सौंफ का पानी

सौंफ के पानी का इस्तेमाल करने से भी आंखों में खुलजी की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए सौंफ के बीज को साफ पानी में उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी को आंखों के आसपास लगा लें। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।

home remedied to treat itching in eyes,healthy living,Health tips

शुद्ध घी का इस्तेमाल

शुद्ध घी के इस्तेमाल से भी आंखों की खुजली को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रुई के फाहे में ठंडे पानी की कुछ बूंदे और घी की कुछ बूंदे मिलाएं और रुई को अपनी आंखों पर थोड़े समय के लिए रखें। ऐसा करने से न केवल आंखों के दर्द से राहत मिल सकती है बल्कि खुजली की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!