न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनचर्या में शामिल करें ये 6 एक्सरसाइज, पेट की लटकी हुई चर्बी होगी गायब, आएंगे एब्स

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट की लटकी हुई चर्बी गायब हो जाएगी और एब्स पाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 5:54:35

दिनचर्या में शामिल करें ये 6 एक्सरसाइज, पेट की लटकी हुई चर्बी होगी गायब, आएंगे एब्स

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं और लोगों के पेट की चर्बी बढ़ती जा रही हैं। इस पेट की चर्बी की वजह से शरीर का आकर्षण तो कम होता ही हैं लेकिन इसी के साथ ही कई बीमारियां भी साथ आती हैं। देखा जाता हैं कि कई लोगों की पेट की लटकी हुई चर्बी बाहर दिखने लगती हैं और वे उससे छुटकारा पाने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट की लटकी हुई चर्बी गायब हो जाएगी और एब्स पाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

exercise to  reduce belly fat,healthy living,Health tips

हाफ गेट-अप

अगर सिट अप करना पसंद करते हैं तो यह एक्सरसाइज जरूर पसंद आयेगी। इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और एक बॉल को हाथ में ले लें। बॉल हाथ में लेकर हाथ को ऊपर उठा लें। अपने दाएं घुटने को मोड़ लें। दूसरा पैर जमीन पर पूरा फैला कर रखें। इस अवस्था में रह कर अब लेट जाएं और आधे उठें। उठते समय दाएं हाथ में ही बॉल को रखें और दूसरे हाथ को सीधा जमीन पर रखें। दोनों हाथों से एक सीधी रेखा बननी चाहिए।

exercise to  reduce belly fat,healthy living,Health tips

एब व्हील रोल आउट

यह एब्स के लिए बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक व्हील की जरूरत होगी। पहले अपने दोनों घुटनों को मोड़ कर बैठ जाएं और आगे इस व्हील को रखें। अब धीरे-धीरे व्हील के साथ-साथ अपने सारे शरीर को भी आगे लेकर जाएं व्हील को पीछे लाते समय अपने पूरे शरीर को भी पीछे लाएं। इस समय काफी सावधानी बरतें।

exercise to  reduce belly fat,healthy living,Health tips

हैंगिंग लेग लिफ्ट

यह एक्सरसाइज लोअर एब्स के लिए अच्छी होती है और काफी कठिन भी लग सकती है। इस एक्सरसाइज में एक बार पर लटकना है। साथ में इस अवस्था में अपने घुटनों को अपनी छाती तक लाने का प्रयास करना है। अगर इसे और अधिक एडवांस बनाना चाहते हैं तो पैरों को फैला ही रहने दें।

exercise to  reduce belly fat,healthy living,Health tips

केबल क्रंच

सबसे पहले केबल पुली की रस्सी को अपने शरीर से बांध लें। अब अपने घुटनों को जमीन पर रखें और नीचे की ओर क्रंच करने की कोशिश करें। अपनी हथेलियों को इस समय अपने सिर के पास रखने की कोशिश करें। किसी इंस्ट्रक्टर को अपने साथ रखें ताकि चोट से बचा जा सके।

exercise to  reduce belly fat,healthy living,Health tips

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक करते समय एक एक सेकंड भी घंटों के समान लगता है। हम मानते हैं कि यह एक्सरसाइज कठिन होती है लेकिन इसके माध्यम से पेट पर दिखने वाले नतीजे भी काफी अच्छे होंगे। इसलिए इतनी मेहनत करना तो बनता है। प्लैंक एब्स के लिए खास एक्सरसाइज होती है और जब भी आप कुछ समय के लिए प्लैंक करने लगते हैं तो रोजाना उस समय से अधिक समय प्लैंक करके खुद को चुनौती दें। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और अब अपनी कोहनियों को और पैरों के पंजे को ही केवल जमीन पर रखें और इनसे सारे शरीर के भार को उठाने की कोशिश करें।

exercise to  reduce belly fat,healthy living,Health tips

नी टक्स

सबसे पहले अपने घुटनों को जमीन पर या तोलिया पर रख लें और एक हाई प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। अब अपने घुटनों को छाती की ओर लाते हुए आगे की ओर जंप करें। आगे आने के बाद फिर से पीछे जाते हुए भी जंप करें। अपने हिप्स को पुश न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग