न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Health Day 2022: ना करें इन 10 लक्षणों को अनदेखा करने की गलती, देते हैं दिल की बीमारी के संकेत

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं जो दिल की बीमारी के संकेत देते हैं। इन लक्षणों को अनदेखा करना आपकी भारी गलती हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं दिल की बीमारी के संकेत देने वाले इन लक्षणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 4:23:10

World Health Day 2022: ना करें इन 10 लक्षणों को अनदेखा करने की गलती, देते हैं दिल की बीमारी के संकेत

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि मरने वालों की संख्या में दिल से जुड़ीं बीमारियां मुख्य कारण बन रही हैं। ह्रदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता हैं जिसका सेहतमंद बने रहना बहुत जरूरी हैं। वैसे तो दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल हार्ट की परेशानी का अहम कारण होता है। वक्त रहते दिल की कमजोरी को जान लिया जाए जो इसके बुरे परिणाम से बचा जा सकता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं जो दिल की बीमारी के संकेत देते हैं। इन लक्षणों को अनदेखा करना आपकी भारी गलती हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं दिल की बीमारी के संकेत देने वाले इन लक्षणों के बारे में...

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द

चार्ल्स चैंबर्स कहते हैं कि कुछ लोगों को दिल का दौरा पड़ने के दौरान जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द जैसे लक्षण भी दिखते हैं। यहां तक कि उन्हें उल्टी भी हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस प्रकार के लक्षण दिखने की अधिक संभावना रहती है।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

हाई ब्लड प्रेशर

दिल की कमजोरी में आपका ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित हो जाता है। ब्लड प्रेशर की परेशानी भी दिल के कमजोर होने पर हो सकती है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर की परेशानी अधिक होती है। ऐसे में बीपी की परेशानी वालों को इसको रोज चेक करना चाहिए।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

हाई ब्लड शुगर

हाई ब्लड शुगर से कोरोनरी आर्टरी डीसीज का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ने से कोरोनरी धमनी संकरी हो जाती हैं। इससे रक्त वाहिकाओं के फंक्शन में रुकावट आ जाती है। इसलिए समय-समय पर ब्लड शुगर लेवल की जांच करना हृदय को स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

कंधे और छाती में दर्द

कमजोर दिल की समस्या में आपके सीने में विशेषकर बाईं ओर सबसे ज्यादा दर्द होता है। ये दर्द कभी कभी आपके लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है। इस दर्द की स्थिति को मेडिकल की भाषा में एनजाइना कहा जाता है। अगर आपको ऐसी परेशानी हो तो अनदेखा ना करें।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

थकान महसूस होना

बगैर किसी मेहनत या काम के अगर थकान हो रही है तो यह हार्ट अटैक अलार्म हो सकता है। दरअसल जब हार्ट की धमनियां कोलेस्ट्रॉल के कारण बंद या संकुचित हो जाती हैं तब दिल को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है। जिस वजह से जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आपको रात में अच्छी खासी नींद के बाद भी आलस और थकान का अनुभव हो रहा है तो यह अलार्म हो सकता है।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

खर्राटे लेना

सोते समय थोड़ा खर्राटे लेना सामान्य है। लेकिन असामान्य रूप से जोर से खर्राटे लेना जो हांफने या घुटन की तरह लगता है, स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। वह तब होता है जब आप रात में सोते समय कई बार संक्षिप्त क्षणों के लिए सांस लेना बंद कर देते हैं। यह दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसलिए आपको इस लक्षण को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

चक्कर या मितली आना

अगर आपको दिन में कई बार चक्कर आ रहा है, उल्टी जैसा महसूस हो रहा है और आप असहज महसूस कर रहे हैं तो यह भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। दरअसल जब आपका हार्ट कमजोर हो जाता है तो उसके द्वारा होने वाला रक्त का संचार भी सीमित हो जाता है। ऐसे में दिमाग तक आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। ऐसा होने से चक्कर आना या सिर भारी होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

बहुत ज़्यादा पसीना आना

बिना किसी वर्कआउट और काम के ज्यादा पसीना आना दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। जब हृदय रक्त को ठीक से पंप करने में असमर्थ होता है तो बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा पसीना आता है। अगर आपके माता-पिता में यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो बिना लापरवाही बरते डॉक्टर की सलाह लें।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

पैरों में सूजन

पैरों में, टखनों में सूजन और तलवों में सूजन आने का कारण दिल की बीमारी से जुड़ा हुआ भी हो सकता है। कई बार हार्ट में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरह से ना होने की वजह से पैरों में, टखनों में सूजन और तलवों में सूजन आ जाती है।

symptoms of heart disease,healthy living,Health tips

सांस फूलना

अगर आपको सांस लेने में किसी प्रकार का अंतर लग रहा है या सांस फूल रही है तो यह भी दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है। जब दिल अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाता तो फेफड़ों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। इस वजह से सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो बगैर देर किए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी टेस्ट करा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!