Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Heart Day : दिल को सलामत रखना हैं तो आहार में शामिल करें ये सुपरफूड

दिल को स्वस्थ रखने के लिए उन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आवश्यक विटामिंस और मिनरल्स हों। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किन सुपरफूड के सेवन से दिल को सलामत रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 8:55:31

World Heart Day : दिल को सलामत रखना हैं तो आहार में शामिल करें ये सुपरफूड

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है। जब तक आपका दिल धड़कता रहेगा, आप जीवित रहेंगे। दिल शरीर में खून के साथ ही ऑक्सीजन को सप्लाई करता है। दिल में हुई कोई भी समस्या आपके जीवनकाल को कम कर सकता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे हमारे दिल भी कमजोर हो जाता हैं। दिल की इस कमजोरी को पूरी तरह से टाला नहीं जा सकता है, लेकिन इसे धीमा किया जा सकता है और इसके लिए आपको आने खानपान में सुधार करने की जरूरत होती हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए उन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आवश्यक विटामिंस और मिनरल्स हों। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किन सुपरफूड के सेवन से दिल को सलामत रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips अलसी

ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इसके साथ ही इसमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ धमनियों में सूजन नहीं आने देता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सर्दियों में अलसी का सेवन आप विभिन्न तरीके से कर सकते हैं। आप चाहे तो रोजाना सुबह भुनी हुई अलसी खा सकते हैं। इसके अलावा आप सर्दियों में अलसी के लड्डू बना सकते हैं या फिर सलाद में डालकर खा सकते हैं।

world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips डार्क चॉकलेट

नॉर्मल चॉकलेट तो आपने काफी खाई होगी, लेकिन दिल को सेहतमंद रखना है तो अब से डार्क चॉकलेट खाना शुरू करें। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर इस चीज को खाने से आपका शरीर और दिल हमारे आसपास मौजूद विषाक्त पदार्थों से सुरक्षित रहते हैं। डार्क चॉकलेट में अहम खनिज मौजूद हैं जो हार्ट फंक्शन को बेहतर करते हैं। world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips हल्दी

आयुर्वेद में हल्दी का खास महत्व है। हर सब्जियों में इस्तेमाल होने वाली हल्दी दिल के लिए फायदेमंद है। हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है जो दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है। दिल की हिफाजत के लिए रोजाना सोने से पहले दूध में थोड़ी सी मात्रा में हल्दी डालकर पी सकते हैं।

world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips सिट्रस फ्रूट

संतरा, मौसमी, कीनू, पाइनेप्पल आदि में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन सी दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है इसलिए इन फलों का सेवन फायदेमंद होता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इन फलों के डिब्बाबंद जूस में शक्कर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips ग्रीन और ब्लैक टी

दूध की चाय का सेवन कम करें और ग्रीन या ब्लैक टी पिएं। इनमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं। यह एक ऑर्गेनिक केमिकल्स होता है, जो ब्लैक और ग्रीन टी में पाया जाता है। ये तत्व कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। दिल को स्वस्थ रखते हैं। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, इंफ्लेमेशन कम करते हैं। ब्लड वेसल्स के कार्यों में सुधार करते हैं। world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips लहसुन

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन जहां सब्जियों का स्वाद बढ़ाने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के अलावा विटामिन बी, विटामिन-सी, सेलेनियम, मैगनीज, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे धमनियां ब्लॉक नहीं होते हैं और आपके दिमाग और दिल को पर्याप्त मात्रा में ब्लड मिलता रहता है। लहसुन का सेवन आप सब्जी में डालने के अलावा सुबह के समय 2-3 कली कच्ची खा लें। अगर आप ऐसे नहीं खा सकते हैं तो जरा से घी में हल्का सा भुन कर सेंधा नमक डालकर खा सकते हैं world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips ऑलिव ऑयल

जैतून का तेल जिसे ऑलिव ऑयल कहते है, ये हमारी दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंस्ट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दूसरे कुकिंग ऑयल कोरोनरी डिजीज बढ़ने के जोखिम को बढ़ा सकते हैं जबकि जैतून का तेल इसे कम करने में मदद कर सकता है। अपनी डेली डाइट में जैतून के तेल का उपयोग करने वाले लोगों के दिल की सेहत में सुधार देखा जाता रहा है। world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips बादाम

बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह विटामिन और खनिजों का भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। बादाम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं। बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है। world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips दालचीनी

भारतीय मसालों में से एक दालचीनी भी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद है। यह दिल के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। दालचीनी में कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने नें मदद करते हैं, जिससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा नहीं रहता है। आप दालचीनी का सेवन विभिन्न तरीके से कर सकते हैं। इसे आप कई तरह की सब्जियों में डालने के अलावा सुबह के समय इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं।
world heart health day,superfoods for healthy heart,healthy living,Health tips ब्रोकोली और गाजर
ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जियों के अंतर्गत आता है। इसके अलावा, केल, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट, पत्ता गोभी भी खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इन सभी सब्जियों में हाई फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं। एक कप ब्रोकली आपकी रोजाना की पोटैशियम की जरूरतों का लगभग 5% पूरा कर सकती है। आप गाजर भी खूब खाएं, क्योंकि इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology