न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में रखें इन 10 बातों का ध्यान, रहेंगे फिट और हेल्दी

इसलिए हमें खुद को गर्मियों के लिए अभी से तैयार कर लेना चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख गर्मियों के दिनों में खुद को फिट और हेल्दी रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 9:48:44

गर्मियों में रखें इन 10 बातों का ध्यान, रहेंगे फिट और हेल्दी

मार्च का महीना जारी हैं और सूरज की तपन अभी से ही परेशान करने लगी हैं। तापमान इस कदर बढ़ रहा हैं कि लोगों को अप्रैल का महीना आने से पहले ही कूलर और AC चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। गर्मियों के इन दिनों में लोगों को सेहत का काफी ख्याल रखने की जरूरत पड़ती हैं क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं। गर्मी में अक्सर लोग फूड प्वायजनिंग, पानी की कमी, गैस्ट्रो एंट्राइटिस, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हमें खुद को गर्मियों के लिए अभी से तैयार कर लेना चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख गर्मियों के दिनों में खुद को फिट और हेल्दी रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

health tips for summer,healthy living,Health tips

खाने में गर्म चीजों की मात्रा करें कम

सर्दियों में हम लोग शरीर को गर्म रखने के लिए और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए गर्म चीजों का सेवन करते हैं। जैसे कि ज्यादा गरम मसाले,जड़ी बूटियां और काढ़ा आदि। लेकिन ये चीजें गर्मियों के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे आपके शरीर का ताप बढ़ेगा और शरीर में जलन और गर्मी आदि बढ़ सकती है। तो, इसलिए अभी से इन चीजों के सेवन की मात्रा कम करते जाएं और कुछ दिनों में बंद कर दें। नहीं तो आपको हाथों में जलन और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पिएं खूब पानी

गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलता है। ऐसे में पानी की कमी होने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन होने से आपको चक्कर, थकान, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। जरूरी है कि आप दिन भर पानी पिएं। तरल पदार्थों का सेवन बराबर करते रहें। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, जूस का सेवन करें। ये सभी लिक्विड शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे और आपको मिलेगी भरपूर एनर्जी।

health tips for summer,healthy living,Health tips

नियमित खाएं, लेकिन लाइट

अधिक गर्मी होने की वजह से भूख नहीं लगती है। लेकिन यह आपके लिए जरूरी है कि नियमित तौर पर खाते रहें, क्योंकि आपके शरीर को गर्मी से लड़ने और आपको स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। गर्मियों में आप लाइट खाने के लिए हरी सब्जियों का सहारा ले सकते हैं, जैसे खीरा, ककड़ी, लौकी आदि खा सकते हैं। गर्मी में अंडा, मीट जैसी चीजों का सेवन करने से बचे।

अधिक तेल-मसालेदार भोजन ना करें

गर्मी में सबसे जरूरी है हेल्दी, न्यूट्रिशन और सादा घर का बना भोजन करना। अधिक तेल-मसाला वाली चीजों के सेवन से हाजमा खराब हो सकता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों, फलों का सेवन जरूर करें। खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा, आम आदि का सेवन जरूर करें। भोजन में हल्का तेल, मसाला डालें। लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आम पन्ना, सत्तू, बेल का शरबत, छाछ, लस्सी जरूर पिएं।

health tips for summer,healthy living,Health tips

प्रतिदिन करें एक्सरसाइज

कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। ऐसा ना करें। सुबह के समय जब ठंडी हवाएं बहती हैं, तो पार्क, गार्डन या फिर छत पर जाकर योग, मेडिटेशन जरूर करें। हल्के एक्सरसाइज करें ताकि शरीर में एनर्जी लेवल बनी रहे। कई बार गर्मी में सुस्ती सी महसूस होती है। एक्सरसाइज करेंगे, तो आलस, थकान, लो एनर्जी लेवल दूर होगी। तेज धूप में वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग करने से बचें।

बासी चीजों को खाना बंद करें

सर्दियों में हम लोग 1 दिन का बचा हुआ खाना दूसरे दिन भी खा लेते हैं। हमें बासी चीजों को खाने से डर नहीं लगता है। लेकिन, अब जब धीमे-धीमे मौसम गर्म हो रहा है तो आपको इन आदतों से बचना चाहिए। दरअसल, गर्मियों के आने के साथ बासी चीजों का सेवन करना आपको संक्रामक रोगों का शिकार बना सकता है। साथ ही इससे आपको कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे कि पेट खराब हो सकता है, पेट में इंफेक्शन हो सकता है या फिर फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।

health tips for summer,healthy living,Health tips

बाहर से आते ही ना पिएं ठंडा पानी

कुछ लोग बाहर से आते ही फ्रिज में रखा बॉटल का पानी पी जाते हैं। इससे आपको सर्द-गर्म लग सकता है। गला खराब, सर्दी-जुकाम होने की सबसे बड़ी वजह है धूप से आकर ठंडा पानी का सेवन करना। पहले एक गिलास सादा पानी पिएं, बाद में एनर्जी ड्रिंक, जूस, छाछ, नारियल पानी पी सकते हैं।

खुद को रखें हाइड्रेट

शरीर अच्छी तरह से काम करें इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि बॉडी को हाइड्रेट रखें। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके शरीर से अधिक पसीना आता है, जो आपके शरीर से ऊर्जा के स्तर और इलेक्ट्रोलाइट्स को भी कम करता है। ऐसे में तरबूज, नींबू, कीवी, आदि जैसे फलो को जूस पिएं। अगर आप चाहे तो नींबू पानी बनाकर भी पी सकते हैं।

health tips for summer,healthy living,Health tips

पर्याप्त आराम करें

गर्मियों के दिन लंबे और थकाने वाले होते हैं। थकावट से बचने के लिए आपको पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार रात को लगभग 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। आपको रात के खाने में हल्का खाना भी खाना चाहिए ताकि पाचन में मदद मिले और नींद में किसी तरह की परेशानी न हो।

खुद को तेज धूप से बचाएं

तेज धूप में अधिक देर तक रहने के कारण कई त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। त्वचा को स्वस्थ रखने और सनबर्न से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय हर बार सनस्क्रीन लगाएं। अधिक धूप में निकलने के कारण सूजन, जलन या किसी अन्य प्रकार की त्वचा की परेशानी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!