न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह के समय कुछ मिनटों की वॉक से मिलेंगे ये 10 चमत्कारी फायदे

वॉकिंग सबसे सरल और बेहतरीन एक्सरसाइज है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मिनटों की वॉक से सेहत को मिलने वाले चमत्कारी फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 4:18:31

सुबह के समय कुछ मिनटों की वॉक से मिलेंगे ये 10 चमत्कारी फायदे

स्वस्थ जीवन जीने की कामना सभी करते हैं लेकिन उसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करते से कतराते हैं। आपके कुछ मिनट का आलस आपको बीमार बना रहा हैं। देखा जा रहा हैं कि आजकल लोगों की फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है और मेंटल एक्टिविटी बढ़ गई है। इसके कारण लोग शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में आपको शारीरिक व्यायाम की बहुत जरूरत हैं। अगर आप व्यायाम नहीं करना चाहते हैं तो सुबह-सुबह या शाम को लच के बाद टहलने के लिए निकल सकते हैं। वॉकिंग सबसे सरल और बेहतरीन एक्सरसाइज है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मिनटों की वॉक से सेहत को मिलने वाले चमत्कारी फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

गठिया रोग के लिए असरदार

एक शोध के अनुसार यह पता चला है कि मॉर्निंग वॉक करने से ओस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर कोई गठिया की समस्या से ग्रस्त है तो उससे एक हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तक आसान शारीरिक गतिविधि करना चाहिए। इस शारीरिक गतिविधियों में वॉकिंग, साइकिलिंग और स्विमिंग करना फायदेमंद माना जाता है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

पाचन में होता है सुधार

बता दें कि अगर आप रात का खाना खाने के बाद कुछ देर टहलते हैं तो आपका पेट और आंतें सक्रिय रहते हुए काम करत हैं। जिससे भोजन खाने की नली में तेजी से आगे बढ़ता है, इससे पाचन तंत्र अपना कार्य आसानी से कर सकते हैं और संभावित कब्ज, पेप्टिक अल्सर एवं कोलोरेक्टल कैंसर आदि की जोखिम को कम होती है। इसके साथ ही इन बीमारियों से पैदा होने वाले चिड़चिड़ेपन से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही शरीर भी तरोताजा रहता है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

डायबिटीज रहेगी नियंत्रित

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इसकी दवाएं व्यक्ति को ताउम्र खानी पड़ती है। तमाम रिसर्च बताती हैं कि यदि व्यक्ति नियमित तौर पर सैर करे तो वो डायबिटीज को नियंत्रित रख सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि वॉक डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता दृढू होनी चाहिए। अगर किसी इंसान के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो वह कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। वैज्ञानिक शोध में यह पाया गया है कि रोजाना 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिसके वजह से प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

दिल की सेहत रखे दुरुस्त

खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इनकी वजह से दिल की सेहत पर असर पड़ता है और हार्ट संबन्धी समस्याओं का रिस्क बढ़ता है। रोजाना कम से कम आधा से एक घंटे की मॉर्निंग वॉक से इन सभी समस्याओं में राहत मिलती है। वजन और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बीपी नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक का जोखिम भी कम हो जाता है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

फेफड़ों के लिए लाभकारी

कोरोना काल में लोग अपने फेफड़ों की सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद हुए हैं क्योंकि कोरोना सीधे लंग्स पर ही अटैक करता है। हमारे जीवन के लिए जितना जरूरी हार्ट की सेहत है, उतनी ही लंग्स की भी है। कई शोध बताते हैं कि लंग्स को सुरक्षित और तंदुरुस्त बनाए रखने में मॉर्निंग वॉक काफी लाभकारी है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

वजन घटाने में होती है मदद

इसके अलावा अगर आप रोजाना रात का खाना खाने के बाद टहलते हैं तो बढ़े हुए वजन को कम करने में भी आपको मदद मिलती है। क्योंकि ऐसा करने से एक्सट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है। रात में हैवी खाना खाने के बाद नियमित वॉकिंग से आप अपनी बढ़ी हुई कैलोरी को काफी हद तक कम या संतुलित कर सकते हैं। इस तरह आप अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

डिप्रेशन से करती बचाव

आज के समय में लोगों पर इतना ज्यादा दबाव है कि वे तनावग्रस्त बने रहते हैं और इसी स्थिति के बीच कब डिप्रेशन में आ जाते हैं, उन्हें अहसास भी नहीं होता। डिप्रेशन को लोग हो सकता है गंभीरता से न लेते हों, लेकिन वास्तव में डिप्रेशन व्यक्ति से कुछ भी करा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि व्यक्ति रोजाना मॉर्निंग वॉक करे तो उसकी मानसिक शक्ति मजबूत होती है। मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक डिप्रेशन के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

कैंसर के रिस्क को करता है कम

कई वैज्ञानिक शोधों के अनुसार यह पता चला है कि मॉर्निंग वॉक कैंसर के रिस्क को भी कम करने में सक्षम है। सप्ताह में करीब 3 घंटे का मॉर्निंग वॉक स्तन कैंसर के रिस्क को कम करता है वहीं 6 घंटे का वाॅक कोलन कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से महिलाओं से संबंधित कैंसर का रिस्क भी कम होता है।

benefits of morning walk,healthy living,Health tips

दिमागी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी लाए

रोजाना नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक स्थिति मजबूत होती है साथ में दिमागी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। इतना ही नहीं रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से कई मानसिक समस्याओं से भी राहत मिलती है। जो इंसान डिमेंशिया का शिकार है उसके लिए मॉर्निंग वॉक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!