न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सुन्दरता में लगेंगे चार चाँद अगर साड़ी खरीदतें समय ध्यान रखेंगे ये बातें

साडी एक ऐसा भारतीय परिधान है जिसे हर वर्ग की महिलाऐं पहनना पसंद करती हैं। इसे सामान्य रूप से या शादी-समारोह में भी पहना जाता हैं, बस सबका अन्दाज अपना-अपना होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Jan 2018 10:22:14

आपकी सुन्दरता में लगेंगे चार चाँद अगर साड़ी खरीदतें समय ध्यान रखेंगे ये बातें

साडी एक ऐसा भारतीय परिधान है जिसे हर वर्ग की महिलाऐं पहनना पसंद करती हैं। इसे सामान्य रूप से या शादी-समारोह में भी पहना जाता हैं, बस सबका अन्दाज अपना-अपना होता हैं। साडी आपकी सुन्दरता बढाने में आपकी मदद करती है, लेकिन तब जब आपने इसे अपने बॉडी के हिसाब से सेलेक्ट किया हो। क्योंकि हर बॉडी शेप पर साडी अपना अलग लुक देती हैं। इसलिए आपकी दुविधा को आसान करने के लिए हम लेकर आये हैं कि किस तरह के शरीर पर कैसी साडी का चुनाव करें...

आपकी सुन्दरता में लगेंगे चार चाँद अगर साड़ी खरीदतें समय ध्यान रखेंगे ये बातें

* कम हाइट के लिए :

कम हाइटवाली महिलाओं को शार्प कॉन्ट्रास्ट से बचना चाहिए, जैसे रेड के साथ ग्रीन का कॉम्बिनेशन पहनने की बजाय रेड के साथ पिंक का कॉम्बिनेशन चुनें। टोन ऑन टोन शेड चुनने से आप लंबी नज़र आएंगी, लेकिन कॉन्ट्रास्ट कलर सलेक्ट करने पर आपकी हाइट कम नज़र आएगी। बड़े और बोल्ड प्रिंट न पहनें, इससे आपकी हाइट कम नज़र आएगी। छोटे और डेलिकेट प्रिंट्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसी तरह हैवी एम्ब्रॉयडरी व मोटे फैब्रिकवाली साड़ी भीन पहनें। हाइट कम होने के साथ-साथ यदि आप मोटी भी हैं तो डार्क कलर की साड़ी पहनें। कम हाइटवाली महिलाओं को चौड़े बॉर्डरवाली साड़ी नहीं पहननी चाहिए, इससे उनकी हाइट और कम नज़र आती है। ऐसी महिलाओं के लिए 2-3 इंच का बॉर्डर ही काफ़ी है।

आपकी सुन्दरता में लगेंगे चार चाँद अगर साड़ी खरीदतें समय ध्यान रखेंगे ये बातें

* लम्बी महिलाओं के लिए :

अगर आप लम्बी हैं तो आपको ऐसी साड़ी चुननी चाहिए जिसका रंग थोड़ा सा भड़कीला हो, प्रिंट बड़े और चौड़े हों और किनारे भारी हों। बड़े प्रिंट की साड़ियों से आपको थोड़ा सा छोटा दिखने में भी मदद मिलेगी। आपके लिए सूती की साड़ी, शुद्ध रेशम की साड़ी, तथा रॉ रेशम की साड़ी बिलकुल उपयुक्त साबित होगी। नेट और फीते की कलाकारी से युक्त साड़ियां जिनके बॉर्डर काफी भारी होते हैं, लम्बी और छरहरी महिलाओं को काफी खूबसूरत तथा कामुक लुक प्रदान करते हैं। साड़ी पहनने का तरीका, लम्बी और छरहरी महिलाओं के पास अन्य महिलाओं की तुलना में साड़ी चुनने के ज़्यादा विकल्प होते हैं।

आपकी सुन्दरता में लगेंगे चार चाँद अगर साड़ी खरीदतें समय ध्यान रखेंगे ये बातें

* स्लिम-ट्रिम महिलाओं के लिए :

आप हैवी फैब्रिक, जैसे- ब्रोकेड, सिल्क, कॉटन आदि की साड़ी पहन सकती हैं। हैवी एम्ब्रॉयडरीवाली और ट्रेडिशनल साड़ी, जैसे- बनारसी, कांजीवरम, पैठणी आदि आप पर ख़ूब जंचेंगी। यदि आप बहुत पतली हैं, तो हेल्दी नज़र आने के लिए ऑर्गेंज़ा आदि साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। यदि आप पतली और लंबी हैं तो बड़े, बोल्ड, अट्रैक्टिव प्रिंट्स या मोटीफवाली साड़ी पहनकर बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएंगी। लाइट कलर ख़ासकर पेस्टल शेड्स आप पर खूब जंचेंगे। हैवी वर्कवाली लहंगा स्टाइल साड़ी में भी आप ख़ूबसूरत नज़र आएंगी।

आपकी सुन्दरता में लगेंगे चार चाँद अगर साड़ी खरीदतें समय ध्यान रखेंगे ये बातें

* वज़नी महिलाओं के लिए :

इनके लिए कोई भी हलकी साड़ी जैसे जॉर्जेट, शिफॉन या क्रेप साड़ियां अच्छी साबित होंगी। इनके लिए भारी मैसूर की रेशम के साड़ी काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। साड़ी पहनने के तरीके, गहरे रंग और प्रिंट चुनने का प्रयास करें। इससे आपको एक छरहरा और खूबसूरत लुक प्राप्त होगा। बिना बॉर्डर की साड़ियां ना पहनें। इससे आप काफी भारी और मोटी दिखेंगी। ऐसी साड़ियां पहनें जिनमें सूती के साथ अन्य कपड़ों जैसे रेशम का मिश्रण हो। इससे आपके शरीर का आकार छरहरा प्रतीत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज