न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जीनत ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दी यह सलाह, संगीता के साथ प्यार होने के बारे में ऐसा बोले वरुण

जीनत अमान (72) गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस थीं। जीनत ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। जीनत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 1:27:43

2 News : जीनत ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दी यह सलाह, संगीता के साथ प्यार होने के बारे में ऐसा बोले वरुण

जीनत अमान (72) गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस थीं। जीनत ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। जीनत ज्यादातर ग्लैमरस रोल में नजर आती थीं। जीनत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह बिंदास होकर अपने विचार शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने यंग फैंस को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दे डाली। साथ ही उन्होंने अपने पेट डॉग लिली की झलक भी दिखाई।

जीनत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो मैं कहूंगी कि आप शादी करने से पहले एक साथ रहें! यह वही सलाह है जो मैंने हमेशा अपने बेटों को दी है, दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं या रह रहे हैं। यह मुझे ठीक लगता है। उन्हें अपने रिश्ते की अंतिम परीक्षा लेनी चाहिए। उन लाखों छोटे-छोटे झगड़ों के बीच एक-दूसरे के बीच अंडरस्टैंडिंग जरूरी है। जीनत ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “दो पक्षी, एक पोस्ट! सबसे पहले, लोकप्रिय मांग के अनुसार, यहां मेरी पागल लिली आज दोपहर को बगीचे में मौज-मस्ती कर रही है। लिली एक अच्छी देसी ब्रीड है जिसे बॉम्बे की सड़कों से बचाया गया है। वह वह मेरी प्रिय छाया है और यही कारण है कि मैं पालतू जानवरों के बचाव और गोद लेने का समर्थन करती हूं।

जीनत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 1978 में उन्होंने एक्टर व फिल्ममेकर संजय खान के साथ शादी की, जो पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों एक साल बाद ही अलग हो गए। इसके बाद 1985 में जीनत ने मजहर खान के साथ शादी की। जीनत ने मारपीट का आरोप लगाते हुए 12 साल बाद तलाक ले लिया था। मजहर ने साल 1998 में 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जीनत व मजहर के दो बेटे जहान और अजान हैं। जीनत जल्द ही शबाना आजमी और अभय देओल के साथ 'बन टिक्की' फिल्म में नजर आएंगी।

‘देस में निकला होगा चांद’ में वरुण बडोला और संगीता घोष ने साथ किया था काम

मशहूर टीवी एक्टर वरुण बडोला और संगीता घोष ने 'स्टार प्लस' के शो 'देस में निकला होगा चांद' से दर्शकों का खूब प्यार बटोरा था। यह शो 2001 से 2005 तक टेलीकास्ट हुआ था। कई लोगों को लगता था कि वरुण व संगीता रिलेशनशिप में हैं। अब वरुण ने इस बारे में बात की है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में वरुण बडोला ने खुलासा किया कि उनकी केमिस्ट्री सभी को पसंद थी। हालांकि चैनल ने उन्हें उनकी केमिस्ट्री को कम करने के लिए कहा था, क्योंकि यह एक प्राइम-टाइम शो था।

सिद्धार्थ ने वरुण से पूछा कि क्या उन्हें कभी संगीता से प्यार हुआ था। इस पर वरुण ने कहा कि नहीं हुआ था। अगर हुआ होता तो मेरे पास इसे आगे ले जाने का पूरा मौका था, क्योंकि यार सब कुछ तो हमारे फेवर में था ना। हम भारतीय टेलीविजन के रोमांटिक कपल थे। ऐसा नहीं, हम लोग पार्टी-वार्टी करते थे साथ में, घूमना-फिरना भी होता था, हम बहुत अच्छे दोस्त थे। मुझे बहुत लोगों ने पूछा कि ये आश्चर्य की बात है कि तुम्हारा संगीता के साथ कभी अफेयर कैसे नहीं हुआ?

कुछ ने यहां तक कहा कि तुम लोगों ने कभी ये नहीं सोचा कि शादी कर लें। क्योंकि उस वक्त बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने जिनके साथ में काम किया, उन्हीं के साथ शादी करने का फैसला किया। दोनों स्टार्स की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वरुण की शादी राजेश्वरी से हुई है और उनके एक बेटा है। संगीता ने शैलेंद्र सिंह राजपूत के साथ शादी की है। उनके एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष