न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरीन खान को हुआ डेंगू, शेयर की फोटो, अभिषेक मल्हान से मिलने अस्पताल पहुंचीं मनीषा रानी

एक्ट्रेस जरीन खान ने साल 2010 में एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। जरीन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। जरीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 7:11:11

जरीन खान को हुआ डेंगू, शेयर की फोटो, अभिषेक मल्हान से मिलने अस्पताल पहुंचीं मनीषा रानी

एक्ट्रेस जरीन खान ने साल 2010 में एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। जरीन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। जरीन आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। जरीन ने बुधवार (16 अगस्त) को कुछ फोटो पोस्ट की, जिनमें दिख रहा है कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल जरीन को डेंगू के चलते एडमिट कराया गया है। उन्हें तेज बुखार है, शरीर में तेज दर्द हो रहा है। अच्छी बात ये है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

जरीन ने फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर की है। जरीन ने इंस्टाग्राम से दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने सेहत का हाल बताया है। जरीन ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह हॉस्पिटल में IV फ्लूइड लेती नजर आ रही हैं। जरीन ने कैप्शन में लिखा, "#लाइफअपडेट"। इससे पहले जरीन ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें जूस से भरा गिलास दिख रहा है।

इसके साथ उन्होंने लिखा, "#RecoveryMode।” जरीन के फैंस दुआ कर रहे हैं कि वह जल्दी से ठीक हो जाए। जरीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वीर, वजह तुम हो, हाउसफुल 2, रेडी, वीरप्पन, अक्सर 2 और 1921 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' थी।

zareen khan,manisha rani,abhishek malhan,zareen khan dengue,bigg boss ott 2

Bigg Boss OTT 2 के पॉपुलर कंटेस्टेंट थे अभिषेक व मनीषा

बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी दोनों ही घर के लोकप्रिय कंटेस्टेंट थे। अभिषेक अभी हॉस्पिटल में हैं, जहां उनकी दोस्त मनीषा उनसे मिलने पहुंच गईं। खुद मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्ट डाली है। यहां पहुंच कर उन्होंने तुरंत अभिषेक को गले लगाया। मनीषा को देख अभिषेक भी काफी खुश हो गए। मनीषा ने अभिषेक के पिता के पैर छुए और गले भी लगाया।

मनीषा ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा-”तूने भले ही ट्रॉफी नहीं जीती हो, लेकिन तूने पूरे इंडिया का दिल जीता है। और मेरे लिए तू हमेशा से विनर रहा है। बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया। उसमें से खास तेरा जैसा दोस्त मिला मुझे। अगर इस सीजन में तू नहीं होता, तो मेरी जर्नी बहुत मुश्किल होती शायद। उम्मीद है हमारी दोस्ती हमेशा ऐसे ही रहेगी।”

उल्लेखनीय है कि शो के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले ही अभिषेक की तबीयत बिगड़ गई थी। बदन दर्द और कमजोरी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। उनकी बहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इस बीच, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आशिका भाटिया और बेबिका धुर्वे भी अभिषेक से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार