न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने 7 साल बाद की फिर से शादी, लग रही थीं अलग होने की अटकलें, एक्ट्रेस ने शेयर किया व्लॉग

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय और प्यारी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों सलमान खान के रियलिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 11:28:08

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने 7 साल बाद की फिर से शादी, लग रही थीं अलग होने की अटकलें, एक्ट्रेस ने शेयर किया व्लॉग

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय और प्यारी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में मिले थे। यहीं दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। युविका शो से जल्दी एविक्ट हो गई थीं और प्रिंस शो के विनर बने थे। कपल ने साल 2018 में शादी कर ली और इसके 6 साल बाद अक्टूबर 2024 में उन्होंने बेटी एकलीन का स्वागत किया। कपल साथ में काफी खुश है। दोनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनके बीच अनबन की खबरें आई थीं।

हालांकि उन्होंने उन खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हुए इन्हें सिरे से नकार दिया। अब युविका और प्रिंस ने दोबारा शादी कर ली है। दरअसल उन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है। युविका ने यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करके इसकी जानकारी दी। युविका ने व्लॉग का टाइटल दिया, “मेरी दूसरी शादी।” व्लॉग में युविका को खूबसूरत सा अनारकली सूट पहने देखा जा सकता है। युविका बोलती हैं कि मैं प्रिंस से दूसरी शादी करने जा रही हूं। ये खूबसूरत फीलिंग है। दूसरी ओर, प्रिंस को कैजुअल लुक में देखा गया।

उन्होंने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थे। प्रिंस मजाक में कहते हैं कि मुझे किडनैप किया गया है और शादी के लिए मजबूर किया गया। रजिस्ट्रार के ऑफिस में युविका के भाई और भाभी गवाह के तौर पर पहुंचते हैं। भाभी चुटकी लेते हुए कहती हैं कि अब जीजू परमानेंट फंस चुके हैं। शादी किसी भी तरह खारिज न हो पाए। फंसा लिया है। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रिंस कहते हैं कि मैं अपनी पहली शादी के वक्त बहुत खुश था। इसके बाद प्रिंस, युविका को किस करते हैं और दोनों खुशी व्यक्त करते हैं। युविका बोलती हैं-फाइनली शादी रजिस्टर हो गई।

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने 7 साल बाद की फिर से शादी, लग रही थीं अलग होने की अटकलें, एक्ट्रेस ने शेयर किया व्लॉग

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कर रहे प्रिंस और युविका को ट्रॉल

सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रॉल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ये क्या मजाक है भाई बेटी होने के बाद कौन करता है ऐसे।” दूसरे ने लिखा, “तलाक की खबरें समाने आने के बाद ये फैसला लिया। क्या बात है…बेटी की शादी के बाद रजिस्टर करते।” उल्लेखनीय है कि प्रिंस इन दिनों रियलिटी गेम शो 'एमटीवी रोडीज : डबल क्रॉस' में एक गैंग लीडर के रूप में नजर आ रहे हैं।

वे अपनी टीम के तीन प्रतियोगियों के साथ फिनाले में पहुंच चुके हैं। इस सीजन के अन्य गैंग लीडर में रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, गौतम गुलाटी और एल्विश यादव शामिल हैं। फिनाले अगले हफ्ते प्रसारित होने वाला है। प्रिंस रोडीज के कई सीजन में आ चुके हैं। लोग उनका बिंदास अंदाज काफी पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज