न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी ने ‘आर्टिकल 370’ के 50 दिन पूरे होने पर लिखी ये बातें, इस दिन रिलीज होगी जान्हवी की फिल्म

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सिनेमाघरों में अर्धशतक जमा दिया है यानी इसके 50 दिन पूरे हो गए हैं। यामी ने इस बारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 7:43:02

2 News : यामी ने ‘आर्टिकल 370’ के 50 दिन पूरे होने पर लिखी ये बातें, इस दिन रिलीज होगी जान्हवी की फिल्म

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सिनेमाघरों में अर्धशतक जमा दिया है यानी इसके 50 दिन पूरे हो गए हैं। यामी ने इस बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं। साथ ही एक लंबा-चौड़ा नोट लिख अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यामी ने लिखा, “आर्टिकल 370 की शूटिंग के पहले दिन से लेकर सिनेमाघरों में फिल्म के 50 शानदार दिनों तक समय बहुत तेजी से बीत गया। मुझे यह मौका देने के लिए मैं आदित्य धर फिल्म्स की बहुत आभारी हूं।

एक बेहतरीन प्रोड्यूसर होने के लिए लोकेश धर को स्पेशल थैंक्स। फिल्म को जीवंत बनाने के लिए पूरी टीम, डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले, राइटर, एक्टर्स और एडिटिंग, म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और शानदार तकनीशियनों को थैक्यू। मैं अपनी ऑडियंस की भी बहुत आभारी हूं। उन्होंने हमारा यह विश्वास फिर से बनाए रखा है कि वे हमेशा ग्राउंड ब्रेकिंग सिनेमा को अपनाएंगे। एक इंडस्ट्री के रूप में, हमें अपनी क्रिएटिव बाउंड्रीज को आगे बढ़ाते रहना चाहिए और आखिर में, हम दिलों में अपनी जगह बना लेंगे।”

उल्लेखनीय है कि यामी ने ‘आर्टिकल 370’ में तगड़ी एक्टिंग कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। यामी ने एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाई है। यामी ने फिल्म की ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की थी। 23 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर भी अहम रोल में हैं। यामी जल्द ही रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘धूम धाम’ में दिखेंगी, जिसे उनके पति आदित्य धर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। यामी ‘ओएमजी 2’, ‘भूत पुलिस’, ‘चोर निकल के भागा’, ‘लॉस्ट’, ‘दसवीं’, ‘काबिल’, ‘विक्की डोनर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सामने आई यह अपडेट

जान्हवी कपूर इन दिनों जूनियर एनटीआर के साथ अपनी फिल्म 'देवरा' और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब जान्हवी की एक और फिल्म 'उलझ' से जुड़ीं कुछ जानकारियां सामने आई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग बीते साल सितंबर में पूरी हुई थी और निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट 5 जुलाई तय की है। अब जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होगी।

फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग खत्म हो गया है। फिल्म की पूरी टीम भारतीय दर्शकों के बीच एक नई शैली पेश करने के लिए बेहद उत्साहित है। फिल्म में जान्हवी को गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू का साथ मिला है। यह देशभक्ति पर आधारित होगी। इसमें जान्हवी एक IFS अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इसकी ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई है। कुछ समय पहले फिल्म से जान्हवी की पहली झलक सामने आई थी।

नेशनल अवार्ड विनर सुधांशु सरिया के निर्देशन में बन रही 'उलझ' को लेकर जान्हवी भी बेहद उत्साहित हैं। जान्हवी ने कहा था कि मैंने इस अनुभव के माध्यम से बहुत कुछ सीखा है। मैं हर दिन जागती हूं और फिल्म में शामिल हर एक को देखकर बहुत प्रेरित महसूस करती हूं। यह देखना आश्चर्यजनक था कि हर कोई कितना भावुक था, ऊर्जा कितनी अधिक थी और सब कुछ कितना मजेदार था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष