न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी ने बताया प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग का अनुभव, देखें-‘आर्टिकल 370’ सहित इन 4 फिल्मों का बिजनेस

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अभी तक के करिअर में कोई बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन बॉलीवुड में खास पहचान बनाने में सफल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Feb 2024 1:17:56

2 News : यामी ने बताया प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग का अनुभव, देखें-‘आर्टिकल 370’ सहित इन 4 फिल्मों का बिजनेस

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अभी तक के करिअर में कोई बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन बॉलीवुड में खास पहचान बनाने में सफल रही हैं। फैंस और खूबसूरती और एक्टिंग पर फिदा है। फिलहाल उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ सिनेमाघरों में लगी हुई है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर यामी ने फिल्ममेकर पति आदित्य धर के साथ पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

यामी ने हाल ही में एएनआई के साथ बातचीत में प्रेग्नेंट होने से पहले ‘आर्टिकल 370’ के एक्शन सीन को पूरा करने का खुलासा किया। यामी ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच बेलेंस बनाया। यामी ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली थीं क्योंकि मैंने प्रेग्नेंसी से पहले सभी एक्शन सीन और ट्रेनिंग पूरी कर ली थी। जो हिस्से बचे थे उनमें ज्यादातर बात करने वाले हिस्से, बाहरी शॉट, सफर और बाकी सब थे।

तो ऐसे कुछ पल होते हैं जब आपको अपनी असली क्षमता का एहसास होता है और क्या आप अपनी आरक्षित ऊर्जा और आपके दिमाग में कितनी ताकत है उससे परे कुछ कर सकते हैं। मैं एक प्रोफेशनल हूं, जिसने बहुत बड़ी जिम्मेदारी ली है और जिसे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मदरहुड इस दुनिया की हर चीज से परे है। मैंने अपनी मां और कई अन्य माताओं को संतुलन बनाते हुए देखा है, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे यह करना ही होगा।

आदित्य मेरे सबसे बड़े सपोर्टर रहे। इस फिल्म के निर्माता आदित्य ने बताया कि हमने बहुत सावधानियां बरतीं और सेट पर डॉक्टरों का एक पैनल भी था। बता दें कि यामी और आदित्य ने साल 2021 में शादी की थी। साल 2012 में पहली हिंदी मूवी ‘विक्की डोनर’ करने वाली यामी की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘ओएमजी 2’ थी।

yami gautam,actress yami gautam,yami pregnant,yami shooting,aditya dhar,article 370,crakk,teri baaton mein aisa uljha jiya,fighter

लगातार गिरती जा रही है विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ की कमाई

फिल्म 'आर्टिकल 370' शुक्रवार (23 फरवरी) थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच इसका काफी क्रेज देखा जा रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बाजी मारी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार (26 फरवरी) को 3.25 करोड़ रुपए कमाए। पिछले दिन की तुलना में कमाई में कमी तो आई है लेकिन सप्ताह का पहला दिन होने से यह अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है।

इसकी भारत में कुल कमाई 26.15 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़ रुपए के साथ खाता खोला था। शनिवार को यह 7.4 करोड़ और रविवार को 9.6 करोड़ कमाने में सफल रही। फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने डायरेक्ट किया हैं। मूवी में भारत सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाना दिखाया गया है। दूसरी ओर, विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही व एमी जैक्सन की हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 'क्रैक' भी 23 फरवरी को ही रिलीज हुई थी। इसने सोमवार को मात्र 1 करोड़ रुपए कमाए।

'क्रैक' ने पहले दिन 4.25 करोड़, दूसरे दिन 2.15 करोड़ और तीसरे दिन 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसका चार दिनों का कुल कलेक्शन 9.70 करोड़ रुपए हो गया है। शाहिद कपूर व कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 18वें दिन सोमवार को 90 लाख रुपए कमाए। उसकी कुल कमाई 74.35 करोड़ रुपए हो गई है। ऋतिक रोशन व दीपिका पादुकोण की फाइटर ने 33वें दिन 20 लाख रुपए का बिजनेस किया। उसके खाते में अब 211.30 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका