न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यामी जल्द बनेंगी मां, ‘आर्टिकल 370’ की ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में कंफर्म की प्रेग्नेंसी, फिल्म में एक्ट्रेस का है दमदार रोल

एक्ट्रेस यामी गौतम के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। दरअसल आज यामी की अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 6:46:32

यामी जल्द बनेंगी मां, ‘आर्टिकल 370’ की ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में कंफर्म की प्रेग्नेंसी, फिल्म में एक्ट्रेस का है दमदार रोल

एक्ट्रेस यामी गौतम के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। दरअसल आज यामी की अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में खुद यामी ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म की। यामी और उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर शादी के तीन साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। यामी ने कहा कि यह मानसिक रूप से थका देने वाला था। मैं इस पर थीसिस लिख सकती थी।

बहुत सारे प्रश्न हैं, पहला काम हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। अगर आप मुझसे मदरहुड और उससे जुड़ी हर चीज के बारे में पूछते हैं, तो मैं वास्तव में नहीं जानती कि अगर आदित्य,लोकेश भैया और सब लोग मेर साथ नहीं होते तो मैं क्या करती? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यामी साढ़े पांच महीने से ज्यादा प्रेग्नेंट हैं। वह मई में मां बन सकती हैं। यामी को जब से प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। यामी पिछले दिनों आदित्य के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं।

तब उन्होंने बेबी बंप को दुपट्टे से कवर किया हुआ था। ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे और तब से ही उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही थीं। यामी और आदित्य की शादी लॉकडाउन के दौरान 4 जून 2021 को हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई।

लगभग दो साल तक की डेटिंग के बाद दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हिमाचल में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। यामी (35) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने करिअर की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'उल्लास-उत्साह' के साथ की थी। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म साल 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ 'विक्की डोनर' थी।

yami gautam,actress yami gautam,yami pregnant,aditya dhar,yami aditya,article 370 movie,article 370 trailer

‘उरी’ के बाद ‘आर्टिकल 370’ में एक बार फिर फैंस पर जादू चलाने को तैयार हैं यामी

यामी गौतम की 23 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ लंबे समय से खबरों में है। इसके टीजर में झलक मिल गई थी कि ये फिल्म कश्मीर घाटी से हटे आर्टिकल 370 की कहानी को बयां करती है। अब इसके ट्रेलर ने फैंस में और उत्सुकता पैदा कर दी है। करीब ढाई मिनट के ट्रेलर की शुरुआत में यामी ऑफिसर की भूमिका में दिखती हैं। उन्हें देखकर उनके ‘उरी’ फिल्म के किरदार की याद जरूर आएगी।

यामी जब दुश्मनों पर चिल्लाती हैं, हाथ में बंदूक लिए लड़ती हैं तो उनकी दहाड़ दूर तक सुनाई देती है। इसके अलावा आर्टिकल 370 लागू किए जाने के दौरान नेताओं के फैसले, कश्मीर में विवाद को भी दिखाया गया है। कश्मीरी आतंकी कहे जाने वाले बुरहान वानी का जिक्र भी है। पत्थरबाजी और जिहाद के नाम पर लड़ रहे लोग दिखाई देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में किरदार कश्मीर घाटी से आर्टिकल 370 हटाने का एलान करते हैं। फिल्म में प्रियामणि, अरुण गोविल, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, राज जुत्शी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ रेडिज, अश्वनी कुमार व इरावती हर्षे मायादेव जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सुहास जंभाले और प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम