न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में चल रहा है काम, बढ़ाई गई है सलमान खान की सुरक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से सलमान खान को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 3:26:36

गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में चल रहा है काम, बढ़ाई गई है सलमान खान की सुरक्षा

लॉरेंस गैंग से सलमान खान को कई बार मारने की धमकियाँ दी जा चुकी हैं। उनके मुम्बई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी भी हो चुकी है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा सलमान खान को सुरक्षा प्रदान की गई है। अब इस सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, क्योंकि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बॉलकनी में काम चल रहा है। एहतियात के तौर पर सरकार ने उनकी व्यवस्था को मजबूत किया है। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में मरम्मत का काम जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से सलमान खान को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

सलमान खान को बीते कुछ सालों से लगातार जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिल रही हैं। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल, 2024 की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। एक बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

बता दें, सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूर, 2024 को हत्या कर दी गई थी। वहीं, लॉरेंस गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी तैनात कर दी गई। तभी से किसी भी गाड़ी को सलमान के घर के बाहर या आसपास रुकने की परमिशन नहीं है।

धमकी के बाद सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी

सलमान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद Y प्लस सिक्योरिटी में एक लेयर और बढ़ाई गई।

2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ