न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हॉलीवुड स्टार ने दिलजीत के फैंस को ऐसे दी खुशी, एक्ट्रेस ने इसलिए मांगा 50 करोड़ रुपए मुआवजा

पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड में दिलजीत दोसांझ ने अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी एक्टर और गायक के रूप में प्रतिभा का हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Aug 2024 8:38:22

2 News : हॉलीवुड स्टार ने दिलजीत के फैंस को ऐसे दी खुशी, एक्ट्रेस ने इसलिए मांगा 50 करोड़ रुपए मुआवजा

पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड में दिलजीत दोसांझ (40) ने अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी एक्टर और गायक के रूप में प्रतिभा का हर कोई लोहा मानने लगा है। उनके खाते में GOAT और MoonChild Era जैसे चार्ट-टॉपिंग एल्बम के साथ ‘उड़ता पंजाब’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी सुपरहिट फिल्में हैं। पिछले साल दिलजीत ने कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कलाकार के रूप में इतिहास रच दिया।

दिलजीत इस साल ‘क्रू’, ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। दिलजीत अंतरराष्ट्रीय शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में बतौर मेहमान नजर आए थे। उन्होंने कनाडा में भी एक कार्यक्रम किया। अब हॉलीवुड आइकन विल स्मिथ ने दिलजीत को इंस्टाग्राम पर फॉलो करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। स्मिथ के फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन से अधिक है। वे इंस्टाग्राम पर केवल 276 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अब दिलजीत का नाम भी जुड़ गया है।

दिलजीत के फैंस ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने स्मिथ की फॉलोअर्स सूची के स्क्रीनशॉट साझा किए, जो खूब वायरल हो रहे हैं। दूसरी ओर, दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करने का विकल्प चुना है, जबकि उन्हें 2.1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। स्मिथ ने एनबीसी सिटकॉम ‘द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर’ से अपना करिअर शुरू किया था। उनके खाते में ‘बैड बॉयज’, ‘मैन इन ब्लैक’, ‘इंडिपेंडेंस डे’ और ‘एनिमी ऑफ द स्टेट’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।

diljit dosanjh,actor diljit dosanjh,singer diljit dosanjh,will smith,diljit crew,amar singh chamkeela,rimi sen,actress rimi sen,rimi sen fir,rimi sen car accident

रिमी सेन ने नामी कार कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

‘धूम’, ‘गरम मसाला’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री रिमी सेन (42) एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। रिमी ने एक नामी कार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा 50 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। रिमी ने बताया कि 25 अगस्त 2022 को मेरी कार एक पिलर से टकरा गई थी। कार का रियर कैमरा खराब था, जिसकी वजह से वह सही से काम नहीं कर रहा था।

यह मामला सिर्फ एक दुर्घटना का नहीं है, बल्कि एक गंभीर लापरवाही का है, जो किसी की जान भी ले सकती थी। अगर पिलर की जगह कोई इंसान होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी और इसकी जिम्मेदार केवल कंपनी की लापरवाही होती। मैंने इस समस्या के बारे में संबंधित कंपनी को सूचित किया था, लेकिन उसने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

रिमी ने नवनीत मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर और सतीश मोटर्स के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत के बावजूद कंपनी ने कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया। कार को 10 बार सर्विसिंग के लिए भेजा गया, लेकिन हर बार इसे सही तरीके से रिपेयर नहीं किया गया। रिमी ने अपने करिअर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘हंगामा’ से की थी। वे साल 2015 में ‘बिग बॉस 9’ में भी कंटेस्टेंट थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क