बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक हैं शाहरुख खान और काजोल। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने रोमांस को एक नई परिभाषा दी, और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर ‘माई नेम इज़ खान’ तक, दर्शकों को कई यादगार पल दिए। लेकिन इन दोनों सितारों की रियल लाइफ में भी कुछ ऐसे मजेदार लम्हे हैं, जो फैंस को खूब हंसाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है जब काजोल ने पहली बार अपने प्यार का इज़हार किया—वो भी किंग खान शाहरुख के सामने!
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान खुद एक टॉक शो में यह मजेदार किस्सा सुना रहे हैं। शाहरुख बताते हैं कि एक दिन काजोल उनके पास आईं और काफी संजीदगी से कहा, “SRK, मुझे तुमसे कुछ कहना है।” शाहरुख ने भी उत्साहित होकर पूछा, “हां बताओ?” काजोल ने मुस्कराते हुए कहा, “I’m in love.”














